Bharat Express DD Free Dish

IIT GATE 2026: गेट परीक्षा के लिए आवेदव की आखिरी तारीख आज, ऐसे करें अप्लाई, वरना कल से लगेगी लेट फीस

GATE 2026 रजिस्ट्रेशन की आखिरी तारीख आज है. इच्छुक छात्र IIT गुवाहाटी की ऑफिशियल वेबसाइट gate2026.iitg.ac.in पर तुरंत आवेदन करें. 29 सितंबर से लेट फीस के साथ फॉर्म भरे जा सकेंगे.

IIT GATE 2026

IIT GATE 2026: ग्रेजुएट एप्टीट्यूड टेस्ट इन इंजीनियरिंग (GATE 2026) के लिए आवेदन की प्रक्रिया आज 28 सितंबर 2025 को समाप्त हो रही है. जो भी छात्र इस परीक्षा में शामिल होना चाहते हैं, वे बिना देरी किए तुरंत ही आवेदन कर सकते हैं. इसके लिए उन्हें इंडियन इंस्टीट्यूट ऑफ टेक्नोलॉजी (IIT गुवाहाटी) की आधिकारिक वेबसाइट gate2026.iitg.ac.in पर जाकर ऑनलाइन फॉर्म भरना होगा. ऑफलाइन आवेदन स्वीकार नहीं किए जाएंगे.

कल से लगेगी लेट फीस

आईआईटी गुवाहाटी के अनुसार, 29 सितंबर से 9 अक्टूबर 2025 तक आवेदन किए जा सकते हैं, लेकिन इस अवधि में लेट फीस देनी होगी.

आवेदन शुल्क

इस परीक्षा में शामिल होने के लिए छात्रों को आवेदन फीस रेगुलर पीरियड में 1200 और एक्सटेंडेंड पीरियड में 2500 का रुपये जमा करना होगा. इसके अलावा एससी/ एसटी/ पीडब्ल्यूडी वर्ग को रेगुलर तिथियों में 1000 रुपये और एक्सटेंडेड तिथियों में 1500 रुपये का भुगतान करना होगा.

आवेदन करने की प्रक्रिया

गेट एप्लीकेशन फॉर्म 2026 भरने के लिए सबसे पहले आधिकारिक वेबसाइट gate2026.iitg.ac.in पर जाएं.
होम पेज पर “एप्लीकेशन पोर्टल” पर क्लिक करें.
रजिस्ट्रेशन लिंक पर जाकर आवश्यक विवरण भरें.
लॉगिन कर बाकी जानकारी भरें और फीस जमा करें.
फॉर्म सबमिट करने के बाद उसका प्रिंटआउट निकाल लें.

ये भी पढ़ें: Bihar Police Constable Result 2025: बिहार पुलिस कांस्टेबल भर्ती रिजल्ट जारी, 99 हजार से अधिक PET के लिए सेलेक्ट, ऐसे करें चेक

पात्रता मानदंड

वे छात्र जो स्नातक डिग्री के तीसरे वर्ष या उससे ऊपर पढ़ाई कर रहे हैं, या फिर इंजीनियरिंग, विज्ञान, वाणिज्य, कला, वास्तुकला या मानविकी में डिग्री प्राप्त कर चुके हैं, वे इस परीक्षा में शामिल होने के लिए योग्य हैं.

कब होगी परीक्षा?

गेट 2026 परीक्षा का आयोजन 7, 8, 14 और 15 फरवरी 2026 को होगा. परीक्षा परिणाम 19 मार्च 2026 को घोषित किया जाएगा. परीक्षा से जुड़ी अधिक जानकारी आधिकारिक वेबसाइट पर उपलब्ध है.

Also Follow Bharat Express on X

-भारत एक्सप्रेस 



इस तरह की अन्य खबरें पढ़ने के लिए भारत एक्सप्रेस न्यूज़ ऐप डाउनलोड करें.

Also Read