NEET UG 2026 Exam Cancelled
NEET UG 2026 Exam Cancelled: एक बार फिर देश की सबसे बड़ी मेडिकल प्रवेश परीक्षा NEET UG 2026 विवादों में घिर गई है. बता दें कि नेशनल टेस्टिंग एजेंसी (NTA) ने भारत सरकार की मंजूरी से 3 मई 2026 को हुई NEET (UG) 2026 रद्द कर दी है. साथ ही नेशनल टेस्टिंग एजेंसी एग्जाम की नई तारीखें जल्द जारी करने की घोषणा भी की है.
पेपर लीक होने की आशंका पर रद्द हुई परीक्षा
कैबिनेट मंत्री डॉ. किरोड़ीलाल मीणा ने NEET भर्ती परीक्षा में पेपर लीक की आशंका जताई है. जिसके चलते दोबारा परीक्षा कराने का फैसला लिया गया है. गेस पेपर लीक मामले पर कैबिनेट मंत्री किरोड़ीलाल ने कहा कि 120 सवालों का हूबहू मिलना बेहद गंभीर मामला है।.इतने सवालों का एक जैसे आ जाना सोचने का विषय है. जांच एजेंसियां इस पूरे मामले ती जांच कर रही हैं. जल्दबाजी में FIR करने से अदालत में मामला कमजोर पड़ सकता है, इसलिए सभी तथ्यों और सबूतों को इकट्ठा किया जा रहा है. मजबूती के साथ इस मामले को अदालत में पेश किया जाएगा. छात्रों की शिकायत पर केस दर्ज नहीं होने पर कैबिनेट मंत्री ने कहा कि पिछले ढाई साल में राजस्थान में किसी भी भर्ती परीक्षा के पेपर लीक होने के बड़े मामले सामने नहीं आए थे। हो सकता है पुलिस ने इसे शुरुआत में छोटा मामला समझ लिया हो। हालांकि शिकायत मिलते ही मामला दर्ज किया जाना चाहिए था.
यह भी पढ़ें: विवादों में आई नीट यूजी परीक्षा, गेस पेपर की वजह से मचा हडकंप; जानें क्या है पूरा मामला
नहीं देने पड़ेंगे अतिरिक्त पैसे
बता दें कि मेडिकल प्रवेश परीक्षा नई तारीखों पर एग्जाम देने के लिए नए सिरे से रजिस्ट्रेशन की आवश्यकता नहीं होगी और ना ही कोई अतिरिक्त फीस जमा करनी पड़ेगी. खास बात यह है कि पहले से जो आपने फीस जमा की होगी उसे भी वापस कर दिया जाएगा. नई तारीख पर परीक्षा देने के लिए आपको नए सिरे से ए़डमिट कार्ड जारी किए जाएंगे. वहीं नई तारीखों पर परीक्षाएं कड़ी सुरक्षा के बीच कराई जाएंगी. जिससे पेपर लीक जैसी कोई भी हरकत ना हो पाए.
- भारत एक्सप्रेस
इस तरह की अन्य खबरें पढ़ने के लिए भारत एक्सप्रेस न्यूज़ ऐप डाउनलोड करें.


