Bharat Express DD Free Dish

NEET PG 2026 के उम्मीदवार हो जाएं तैयार, आज जारी हो सकती है आंसर की और रिस्पॉन्स शीट; जानें कहां करें चेक

NBEMS आज नीट पीजी 2026 की आंसर की और रिस्पॉन्स शीट जारी कर सकता है. सुप्रीम कोर्ट के 2025 के आदेश के तहत यह पहला मौका है जब नीट पीजी के बाद आंसर की जारी की जा रही है.

NBEMS NEET PG 2026

NEET PG 2026

NEET PG 2026: नेशनल बोर्ड ऑफ एग्जामिनेशन्स इन मेडिकल साइंसेस (NBEMS) आज यानी 10 सितंबर को नीट पीजी 2026 की आंसर की और रिस्पॉन्स शीट जारी कर सकता है. जिन मेडिकल छात्रों ने इस परीक्षा में हिस्सा लिया था, वे लिंक एक्टिव होने के बाद आधिकारिक वेबसाइट natboard.edu.in पर जाकर अपने स्कोर और जवाबों का मिलान कर सकेंगे.

परीक्षा से जुड़े खास आंकड़े

इस साल नीट पीजी की परीक्षा में देश भर से लगभग 2.66 लाख उम्मीदवार शामिल हुए थे. यह परीक्षा देश के 338 शहरों के कुल 1,111 परीक्षा केंद्रों पर 30 अगस्त को सुबह 9 बजे से दोपहर 12:30 बजे तक एक ही शिफ्ट में आयोजित की गई थी. हालांकि, जयपुर के 2,445 उम्मीदवारों के लिए यह परीक्षा थोड़ी अलग रही. सीतापुरा इलाके के दो सेंटर्स पर बिजली से जुड़ी तकनीकी दिक्कतों के कारण वहां के छात्रों के लिए परीक्षा 5 सितंबर को री-शेड्यूल करनी पड़ी थी.

इस बार क्या है खास?

नीट पीजी के इतिहास में यह पहला मौका है जब परीक्षा के बाद आधिकारिक तौर पर आंसर की जारी की जा रही है. इन्फॉर्मेशन बुलेटिन के अनुसार, यह कदम सुप्रीम कोर्ट के 2025 के आदेश के अनुपालन में उठाया गया है. उम्मीदवारों को उनके लॉगइन के जरिए रिस्पॉन्स शीट, क्वेश्चन आईडी और ऑफिशियल आंसर की उपलब्ध कराई जाएगी ताकि वे पारदर्शिता के साथ अपने नंबरों का आकलन कर सकें. पिछले सत्रों में स्कोरकार्ड के साथ ही फाइनल आंसर की दी जाती थी, लेकिन इस बार प्रक्रिया में यह बड़ा बदलाव देखने को मिला है.

ऐसे डाउनलोड करें अपनी आंसर की और रिस्पॉन्स शीट:

  • सबसे पहले एनबीईएमएस (NBEMS) की ऑफिशियल वेबसाइट natboard.edu.in पर जाएं.
  • होमपेज पर दिए गए NEET PG 2026 के सेक्शन पर क्लिक करें.
  • इसके बाद आंसर की और रिस्पॉन्स शीट के लिंक को चुनें.
  • अपने लॉगइन क्रेडेंशियल्स (जैसे यूजर आईडी और पासवर्ड) दर्ज करें.
  • आपकी आंसर की और रिस्पॉन्स शीट स्क्रीन पर आ जाएगी, जिसे चेक करके डाउनलोड कर लें.

परीक्षा से जुड़े किसी भी अन्य अपडेट या रिजल्ट के लिए केवल आधिकारिक वेबसाइट पर ही भरोसा करें.

ये भी पढ़ें- 

Also Follow Bharat Express on Youtube

-भारत एक्सप्रेस



इस तरह की अन्य खबरें पढ़ने के लिए भारत एक्सप्रेस न्यूज़ ऐप डाउनलोड करें.

Also Read