Bharat Express DD Free Dish

NEET UG Counselling 2025: राउंड-3 काउंसलिंग के लिए इस तारीख से शुरू होंगे रजिस्ट्रेशन, यहां चेक करें पूरा शेड्यूल

NEET UG Counselling 2025 राउंड-3 का शेड्यूल MCC ने जारी कर दिया है. रजिस्ट्रेशन 29 सितंबर से 5 अक्टूबर तक होंगे. यहां देखें डेट वाइज पूरा शेड्यूल और स्ट्रे राउंड की डिटेल.

NEET UG Counselling 2025

NEET UG Counselling 2025: मेडिकल काउंसिल कमेटी (MCC) ने NEET UG Counselling 2025 के तीसरे चरण का शेड्यूल जारी कर दिया है. जिन उम्मीदवारों को पिछले राउंड में सीट नहीं मिली थी, वे अब राउंड-3 में हिस्सा ले सकते हैं. तीसरे फेज की काउंसलिंग प्रक्रिया में शामिल होने के लिए कैंडिडेट आधिकारिक वेबसाइट mcc.nic.in पर जाकर 29 सितंबर से रजिस्ट्रेशन कर सकते हैं.

कब से शुरू होगा रजिस्ट्रेशन? (NEET UG Counselling 2025) 

राउंड-3 के लिए रजिस्ट्रेशन 29 सितंबर 2025 से शुरू होंगे. उम्मीदवार 5 अक्टूबर 2025 दोपहर 3 बजे तक आवेदन कर सकेंगे.

रजिस्ट्रेशन शुरू: 29 सितंबर (दोपहर 12 बजे से)
आखिरी तारीख: 05 अक्टूबर (दोपहर 3 बजे तक)
च्वाइस फिलिंग और लॉकिंग
सीट प्रोसेसिंग और रिजल्ट
सीट प्रोसेसिंग: 6 और 7 अक्टूबर
राउंड 3 रिजल्ट जारी: 8 अक्टूबर
राउंड 3 रिपोर्टिंग: 9 से 17 अक्टूबर तक संस्थानों में

ये भी पढ़ें: BPSC 71st Answer Key 2025: बीपीएससी 71वीं प्रीलिम्स परीक्षा की आंसर-की जारी, जानें ऑब्जेक्शन कैसे करें और कितने पदों पर भर्ती?

कौन कर सकता है रजिस्ट्रेशन? (NEET UG Counselling 2025) 

  • राउंड-3 काउंसलिंग में वही उम्मीदवार शामिल हो सकते हैं जिन्होंने राउंड-2 में रजिस्ट्रेशन किया लेकिन सीट नहीं मिली.
  • जिनकी राउंड-1 की सीट वेरिफिकेशन में कैंसिल हो गई.
  • जिन्हें राउंड-2 में सीट मिली पर अपग्रेड का विकल्प चुना.
  • जिन्हें सीट मिली लेकिन रिपोर्टिंग नहीं की.
  • जिन्होंने समय पर राउंड-2 की सीट से इस्तीफा दे दिया.

स्ट्रे राउंड की डिटेल्स

पहले तीन चरणों की काउंसिलिंग पूरी होने के बाद स्ट्रे राउंड काउंसिलिंग का आयोजन किया जायेगा. इस राउंड के लिए स्टूडेंट्स 22 अक्टूबर से 26 अक्टूबर 2025 तक रजिस्ट्रेशन, च्वाइस फिलिंग/ लॉकिंग कर सकेंगे. इस राउंड के लिए सीट प्रॉसेसिंग 27 से 28 अक्टूबर तक एवं रिजल्ट 29 अक्टूबर 2025 को जारी किया जायेगा. जिन छात्रों को इस राउंड में सीट आवंटित होगी वे इसमें संस्थान में 30 अक्टूबर से 5 नवंबर 2025 तक रिपोर्ट करके एडमिशन प्राप्त कर सकेंगे. अधिक डिटेल के लिए अभ्यर्थी ऑफिशियल वेबसाइट पर विजिट कर सकते हैं.

Also Follow Bharat Express on X

-भारत एक्सप्रेस 



इस तरह की अन्य खबरें पढ़ने के लिए भारत एक्सप्रेस न्यूज़ ऐप डाउनलोड करें.

Also Read