SSC Phase 13 Exam City Slip 2025: कर्मचारी चयन आयोग (SSC) ने फेज-13 परीक्षा का संशोधित एग्जाम कैलेंडर जारी कर दिया है. नई तिथि के अनुसार परीक्षा अब 29 अगस्त 2025 से आयोजित होगी. ऐसे में चलिए हम आपको बताते हैं उम्मीदवार कैसे डाउनलोड कर सकते हैं सिटी स्लिप
एसएससी ने जारी की एग्जाम सिटी स्लिप
आयोग ने 22 अगस्त को फेज-13 परीक्षा के लिए री-एग्जाम सिटी स्लिप जारी कर दी है. उम्मीदवार ssc.gov.in पर जाकर इसे डाउनलोड कर सकते हैं. लॉगिन के लिए रजिस्ट्रेशन नंबर, पासवर्ड और कैप्चा कोड की आवश्यकता होगी.
इस दिन जारी होगा एडमिट कार्ड
सिटी स्लिप के बाद अब उम्मीदवारों को एडमिट कार्ड का इंतजार है. एसएससी 26 अगस्त 2025 को एडमिट कार्ड जारी करेगा. परीक्षा में शामिल होने वाले सभी उम्मीदवार इसे आधिकारिक वेबसाइट से डाउनलोड कर सकेंगे. जिसमें, उनके परीक्षा केंद्र, एग्जाम टाइमिंग के साथ अन्य महत्वपूर्ण जानकारियां मौजूद होगी. बता दें, एडमिट कार्ड के बिना किसी भी उम्मीदवार को परीक्षा हॉल में जाने की अनुमति नहीं दी जाएगी. इसलिए याद से एडमिट कार्ड ले जाएं. इसी के साथ परीक्षा केंद्र पर समय से पहले पहुंचने की कोशिश करें.
ये भी पढ़ें: Bihar Jeevika Recruitment 2025: बिहार जीविका भर्ती के लिए आवेदन की बढ़ी अंतिम तिथि, अब इस तारीख तक कर सकते हैं अप्लाई
ऐसे डाउनलोड करें सिटी स्लिप
- सबसे पहले SSC की वेबसाइट ssc.gov.in पर जाएं.
- होमपेज पर दिए गए “एग्जाम सिटी स्लिप” लिंक पर क्लिक करें.
- अब लॉगिन क्रेडेंशियल दर्ज करें.
- स्क्रीन पर सिटी स्लिप खुल जाएगी.
- चाहें तो इसका प्रिंटआउट भी निकाल लें.
समय से पहले पहुंचे परीक्षा केंद्र
आयोग ने उम्मीदवारों को सलाह दी है कि वे परीक्षा के दिन समय से पहले पहुंचे. कोशिश करें कि परीक्षा केंद्र पर 1-2 घंटे पहले मौजूद रहें. देर से पहुंचने पर प्रवेश नहीं मिलेगा.
ये भी पढ़ें: UPSC Mains Exam 2025: आज से शुरू होगी मुख्य परीक्षा, जानें उम्मीदवारों के लिए जरूरी नियम और गाइडलाइंस
Also Follow Bharat Express on X
-भारत एक्सप्रेस
इस तरह की अन्य खबरें पढ़ने के लिए भारत एक्सप्रेस न्यूज़ ऐप डाउनलोड करें.




