Bharat Express DD Free Dish

उत्तराखंड बोर्ड रिजल्ट 2026: 10वीं और 12वीं का परिणाम 25 अप्रैल को सुबह 10 बजे घोषित होगा

Uttarakhand Board Result 2026: उत्तराखंड बोर्ड 10वीं और 12वीं का रिजल्ट 25 अप्रैल 2026 को सुबह 10 बजे जारी करेगा. छात्र ubse.uk.gov.in और uaresults.nic.in पर रोल नंबर और जन्मतिथि दर्ज कर अपना स्कोर देख सकेंगे.

Uttarakhand Board Result 2026: उत्तराखंड विद्यालयी शिक्षा परिषद की ओर से आयोजित 10वीं और 12वीं बोर्ड परीक्षा में शामिल हुए छात्रों के लिए अहम खबर है. बोर्ड ने रिजल्ट जारी करने की पूरी तैयारी कर ली है. 25 अप्रैल 2026 को सुबह 10 बजे रामनगर स्थित सभागार में शिक्षा मंत्री धन सिंह रावत और माध्यमिक शिक्षा निदेशक डॉ. मुकुल सती की मौजूदगी में परिणाम घोषित किया जाएगा.

कब हुई थीं परीक्षाएं?

10वीं की परीक्षाएं 23 फरवरी से 20 मार्च तक चलीं, जबकि 12वीं की परीक्षाएं 21 फरवरी से 20 मार्च तक आयोजित की गईं. पिछले वर्षों पर नजर डालें तो 2025 में 19 अप्रैल, 2024 में 30 अप्रैल, 2023 में 25 मई, 2022 में 6 जून और 2021 में 31 जुलाई को रिजल्ट जारी हुए थे.

रिजल्ट चेक करने का तरीका

रिजल्ट देखने के लिए छात्रों को आधिकारिक वेबसाइट ubse.uk.gov.in या uaresults.nic.in पर जाना होगा. वहां रोल नंबर, जन्मतिथि, आवेदन संख्या या रजिस्ट्रेशन नंबर दर्ज कर डिजिटल मार्कशीट डाउनलोड की जा सकती है.

पिछले साल का प्रदर्शन

पिछले वर्ष 10वीं में पास प्रतिशत 90.77% रहा था, जबकि 12वीं में 83.23% छात्र सफल हुए थे. दोनों ही कक्षाओं में लड़कियों ने लड़कों से बेहतर प्रदर्शन किया था. 10वीं में जतिन जोशी और कमल चौहान टॉपर रहे, वहीं 12वीं में अनुष्का राणा ने पहला स्थान हासिल किया.

डिजिलॉकर और SMS से रिजल्ट

छात्र डिजिलॉकर की वेबसाइट पर जाकर उत्तराखंड बोर्ड ऑफ स्कूल एजुकेशन चुन सकते हैं. कक्षा का चयन कर रोल नंबर और जन्मतिथि दर्ज करने पर रिजल्ट स्क्रीन पर दिख जाएगा. इंटरनेट न होने पर भी रिजल्ट देखा जा सकता है. इसके लिए SMS में 10वीं के लिए UK10(रोल नंबर) या 12वीं के लिए UK12(रोल नंबर) लिखकर 56263 या 5676750 पर भेजना होगा. कुछ ही देर में रिजल्ट मोबाइल पर आ जाएगा.

ये भी पढ़ें-अगर भाजपा सत्ता में आए तो बंगाल में बंद हुई फैक्ट्रियां फिर से खोलेंगे- अमित शाह

उत्तराखंड बोर्ड के लाखों छात्रों के लिए 25 अप्रैल का दिन बेहद अहम है. सुबह 10 बजे परिणाम घोषित होते ही उनकी मेहनत का फल सामने होगा.

Also Follow Bharat Express on Youtube

-भारत एक्सप्रेस



इस तरह की अन्य खबरें पढ़ने के लिए भारत एक्सप्रेस न्यूज़ ऐप डाउनलोड करें.

Also Read