चुनाव

केजरीवाल ने दिल्ली पुलिस और EC पर लगाया ‘AAP’ के खिलाफ ‘गुंडागर्दी’ का आरोप

Delhi Election: आम आदमी पार्टी के राष्ट्रीय संयोजक अरविंद केजरीवाल ने मंगलवार को आरोप लगाया कि चुनाव आयोग और दिल्ली पुलिस ने भाजपा के कार्यकर्ताओं द्वारा “खुलेआम गुंडागर्दी” की शिकायत करने पर उल्टा मुख्यमंत्री आतिशी पर ही एफआईआर दर्ज कर दिया.

केजरीवाल ने बीजेपी पर लगाया आरोप

दिल्ली के पूर्व मुख्यमंत्री केजरीवाल ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर एक पोस्ट में कहा कि अब यह स्पष्ट हो चुका है कि दिल्ली पुलिस और चुनाव आयोग का काम आम आदमी पार्टी के खिलाफ ‘खुद गुंडागर्दी करना’, भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) की गुंडागर्दी को संरक्षण देना और शराब, पैसे तथा सामान बांटना है.

दिल्ली पुलिस पर पक्षपात का आरोप

उन्होंने चुनाव आयोग और दिल्ली पुलिस पर पक्षपाती होने और लोकतंत्र के मूल्यों का उल्लंघन करने का आरोप भी लगाया. उन्होंने आरोप लगाया कि भाजपा पर कार्रवाई करने की बजाय, दिल्ली पुलिस और चुनाव आयोग भाजपा के हितों की रक्षा कर रहे हैं.

क्या है मामला?

गौरतलब है कि कालका जी विधानसभा क्षेत्र में सोमवार देर रात तक हंगामा हुआ. इस हंगामे के बीच दिल्ली की मुख्यमंत्री आतिशी गोविंदपुरी थाने पहुंचीं और पुलिस को शिकायत दी, जिसमें उन्होंने भाजपा कार्यकर्ताओं पर दिल्ली की झुग्गी बस्तियों के लोगों को धमकाने का आरोप लगाया.

आतिशी का आरोप है कि उनके शिकायत देने के बाद उल्टा पुलिस ने उनके और आप के कार्यकर्ताओं के खिलाफ ही दो मामले दर्ज कर दिए. पुलिस के मुताबिक, दोनों ही मामले सरकारी काम में बाधा डालने और आचार संहिता के उल्लंघन से जुड़े हुए हैं.

यह भी पढ़ें- Delhi Assembly Election: वोटिंग से एक दिन पहले सीएम अतिशी पर हुई FIR, जानें क्या है मामला

जानकारी के मुताबिक, दिल्ली विधानसभा चुनाव के लिए प्रचार का समय सोमवार शाम समाप्त हो गया था, लेकिन देर रात तक अलग-अलग पार्टियों के कार्यकर्ता कई जगहों पर प्रचार करते देखे गए, जिससे कई जगहों पर हंगामा हुआ. सबसे ज्यादा हंगामा कालकाजी में हुआ, जहां मुख्यमंत्री आतिशी उम्मीदवार हैं.

-भारत एक्सप्रेस

आईएएनएस

Recent Posts

दिवाली पर राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मु से मिले पीएम मोदी, राष्ट्रपति भवन पहुंचकर दी शुभकामनाएं

पीएम मोदी ने दिवाली के मौके पर राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मु से मुलाकात कर उन्हें शुभकामनाएं…

15 minutes ago

दिवाली पर पूर्व राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद से मिले पीएम मोदी, परिवार को दी शुभकामनाएं.

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने दिवाली के मौके पर पूर्व राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद और उनके परिवार…

25 minutes ago

100वें साल में पहुंचे लालकृष्ण आडवाणी, पीएम मोदी ने घर जाकर दी जन्मदिन की बधाई, BJP मुख्यालय में हुआ हवन

पूर्व उप प्रधानमंत्री लालकृष्ण आडवाणी ने अपने जीवन के 100वें वर्ष में प्रवेश किया. इस…

39 minutes ago

दिवाली पर गोलगप्पे बने जहर! 150 से ज्यादा बीमार, 18 बच्चे PICU में भर्ती

Siddharthnagar Golgappa Food Poisoning: यूपी के सिद्धार्थनगर में दिवाली के दौरान गोलगप्पे खाने से 150…

2 hours ago