Bharat Express DD Free Dish
Pension Mission Shakti Digital
Pension Mission Shakti Digital

“जेहाद से प्यार है तो भिखमंगे पाकिस्तान के पास जाइये”, सलमान खुर्शीद की भतीजी पर क्यों भड़के CM Yogi?

भाजपा मुख्यालय से जारी बयान के अनुसार मुख्यमंत्री ने चेताया, ”जेहाद से प्यार है तो भूखे मरने वाले भिखमंगे पाकिस्तान के पास जाइए, जो दो जून रोटी के लिए तरस रहा है.

cm yogi adityanath

उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ.

Lok Sabha Election 2024: उत्‍तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने विपक्ष के जेहाद वोट वाले बयान पर करारा पलटवार किया है. सीएम योगी ने कहा कि “जेहाद की बात करने वालों को शर्म आनी चाहिए, इनके आकाओं ने पहले देश का बंटवारा किया था और आज यह लोग जेहाद की बात करके लोकतंत्र को कलंकित कर रहे हैं. सीएम योगी ने एक रैली को संबोधित करते हुए कांग्रेस के वरिष्‍ठ नेता एवं पूर्व विदेश मंत्री सलमान खुर्शीद पर जमकर निशाना साधा.

सपा नेता ने दिया था जेहाद वोट का नारा

बता दें कि पिछले दिनों सलमान खुर्शीद की मौजूदगी में उनकी भतीजी और सपा नेता मारिया आलम ने कायमगंज में सपा उम्‍मीदवार नवल किशोर शाक्य के समर्थन में आयोजित जनसभा में भाजपा को हराने के लिए वोट जेहाद का नारा दिया था. भाजपा ने इस मामले को लेकर खुर्शीद और मारिया आलम की कड़ी आलोचना की है.

“जेहाद से प्यार है तो भिखमंगे पाकिस्तान के पास जाइये”

भाजपा मुख्यालय से जारी बयान के अनुसार मुख्यमंत्री ने चेताया, ”जेहाद से प्यार है तो भूखे मरने वाले भिखमंगे पाकिस्तान के पास जाइए, जो दो जून रोटी के लिए तरस रहा है. जिन लोगों ने गरीबों के हकों पर डकैती डाली और दिव्यांगों को भी नहीं छोड़ा, ऐसे लोगों को जेहाद की बात याद आने लगी है. वे जान लें कि भारत की धरती राम-कृष्ण की है, जेहाद की नहीं.”

यह भी पढ़ें- “वो जमीनी हकीकत नहीं बदल सकते…” विदेश मंत्री ने नेपाल की ‘नक्शेबाजी’ पर दिया मुंहतोड़ जवाब, जानें क्या है पूरा मामला?

मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने कहा, ”आपने 2014 के पहले और बाद का भारत देखा है. 2014 के पहले का भारत दुनिया में विश्वास खो चुका था. आतंकवाद और नक्सलवाद से त्रस्त था. गरीबों को शासन की योजनाएं नहीं मिल पाती थीं. यह अराजकता वे लोग करते थे, जिन्हें भारत के लोकतंत्र पर विश्वास नहीं था और जिन्हें विश्वास था वे ’एक भारत, श्रेष्ठ भारत’ के साथ जुड़कर देश को मजबूत बनाने के लिए आगे बढ़ते थे. जिन्हें भारत की प्रगति अच्छी नहीं लगती थी, वे हर योजना में भ्रष्टाचार करते थे.”

यूपी में कर्फ्यू और दंगा मुक्त वातावरण है

मुख्यमंत्री ने कहा कि कांग्रेस कहती थी कि राम हुए ही नहीं, सपा वाले कहते थे कि अयोध्या में परिंदा पर नहीं मार सकता, लेकिन आज वहां लाखों लोग दर्शन कर रहे हैं. यूपी में कर्फ्यू और दंगा मुक्त वातावरण है.

-भारत एक्सप्रेस



इस तरह की अन्य खबरें पढ़ने के लिए भारत एक्सप्रेस न्यूज़ ऐप डाउनलोड करें.

Also Read


Pension Mission Shakti Digital