Bharat Express DD Free Dish

Bihar Election 2025 Date LIVE: बिहार चुनाव की तारीखों का EC ने किया ऐलान, 2 चरणों में वोट पड़ेंगे; दे​खें पूरा शेड्यूल

बिहार विधानसभा चुनाव होने हैं. यहां 243 सीटों पर मतदान होगा. चुनाव आयोग प्रेस कॉन्फ्रेंस में आगामी चुनाव की तारीखें घोषित कर रहा है. जानिए इलेक्शन शेड्यूल…

Vijay Ram Edited by Vijay Ram

Bihar Election 2025: चुनाव आयोग (ECI) की प्रेस कॉन्फ्रेंस में बिहार विधानसभा चुनाव 2025 की तारीखों का ऐलान हो गया. प्रेस कॉन्फ्रेंस में बिहार की 243 सीटों पर चुनावी नामांकन, मतदान चरणों और नतीजों का पूरा शेड्यूल जारी किया गया. ECI के चीफ इलेक्शन कमिश्नर ज्ञानेश कुमार ने बताया कि बिहार में दो चरणों में मतदान होगा. 6 और 11 नवंबर को वोट डाले जाएंगे. उसके बाद 14 नवंबर को मतगणना होगी.

बिहार की वर्तमान विधानसभा का कार्यकाल 22 नवंबर को समाप्त हो रहा है. राजनीतिक दलों ने छठ पूजा (25 अक्टूबर से) के तुरंत बाद मतदान की मांग की थी, ताकि प्रवासी मतदाताओं की भागीदारी बढ़े. हालांकि, पहले चरण का मतदान 6 नवंबर को होगा.

यहां देखिए भारत एक्सप्रेस के लाइव ब्लॉग के अपडेट्स…



इस तरह की अन्य खबरें पढ़ने के लिए भारत एक्सप्रेस न्यूज़ ऐप डाउनलोड करें.
    Tags:

Also Read