Bharat Express DD Free Dish
Kanya Sumangla Mission Shakti Digital
Kanya Sumangla Mission Shakti Digital

बाहुबली पुत्र की करारी हार! कभी 25 हजार वोट से जीते थे पिता, अब 27 वोट से मिली पराजय

बिहार चुनाव 2025 (Bihar Election Result) में संदेश विधानसभा सीट सबसे कम अंतर की जीत के कारण चर्चा में रही. यहां जेडीयू उम्मीदवार राधा चरण ने बाहुबली अरुण यादव के बेटे दीपू यादव को सिर्फ 27 वोट से हराया.

Bihar-Election-2025-Sandesh-seat-shocker-RJDs-Deepu-Yadav-loses-by-just-27

बिहार विधानसभा चुानव को लेकर नतीजे साफ होते जा रहे हैं. अब तक के रुझानों से NDA बहुमत में नजर आ रही है और इस बार NDA की बिहार में डबल सेंचुरी सरकार बन सकती है. हालांकि कई सीटों पर NDA के प्रत्याशियों ने बहुत कम अंतर से जीत हासिल की है. ऐसी ही एक सीट संदेश विधानसभा है, जो भोजपुर जिले में पड़ती है. यहां से जेडीयू नेता और बालू माफिया राधा चरण चुनाव मैदान में है.

बाहुबली पुत्र की करारी हार

संदेश विधानसभा सीट पर कड़ा मुकाबला देखने को मिला है. इसी सीट से बाहुबली अरूण यादव के बेटे दीपू यादव आरजेडी के टिकट पर चुनाव लड़ रहे थे. हालांकि इस सीट का नतीजा काफी चौकाने वाला रहा. यहां से JDU के प्रत्याशी राधा चरण ने बाहुबली अरूण यादव के बेटे और राजद के उम्मीदजवार दीपू यादव को बहुत कम मतों से चुनाव में पटकनी दी है.

जीत का अंतर सबसे कम

बिहार विधानसभा चुनाव 2025 में 243 सीटों पर चुनाव लड़े गए, लेकिन सबसे कम वोट से जीतने वाली संदेश विधानसभा सीट आज चर्चा का विषय बनी हुई है. इस सीट पर जीत का मार्जिन सिर्फ 27 रहा. हालांकि ये सीट भी NDA गठबंधन के प्रत्याशी राधा चरण के झोली में गई.

 ये भी पढ़ें: बिहार में दिखा बाहुबलियों का दम! अनंत सिंह से लेकर ओसामा शहाब तक, जानें कैसा रहा बाहुबलियों का प्रदर्शन

बाप ने जीत 25 हजार से चुनाव

बिहार विधानसभा चुनाव 2015 में राजद की टिकट पर बाहुबली अरूण यादव चुनाव लड़ चुके हैं. उनके खिलाफ बीजेपी प्रत्याशी संजय सिंह चुनाव मैदान में थे. 2015 में संदेश विधानसभा पर राजद के उम्मीदवार अरूण यादव ने 25,389 वोटों से चुनाव जीता था. लेकिन बिहान चुनाव 2025 में उनके बेटे दीपू यादव को 27 वोटों से हार का सामना करना पड़ा.



इस तरह की अन्य खबरें पढ़ने के लिए भारत एक्सप्रेस न्यूज़ ऐप डाउनलोड करें.

Also Read


Kanya Sumangla Mission Shakti Digital