Bharat Express DD Free Dish

Bihar Election Results: बिहार में NDA की प्रचंड जीत, दिल्ली में BJP मुख्यालय में मन रहा जश्न, PM मोदी होंगे शामिल

Bihar Election Results 2025 : बिहार विधानसभा चुनाव 2025 के रुझानों में एनडीए भारी बहुमत की ओर बढ़ रहा है. इन नतीजों से एनडीए की सरकार में बरकरार रहना तय है. महागठबंधन के प्रत्याशी हार रहे हैं.

दिल्ली चुनाव की जीत पर पीएम मोदी का संबोधन

चुनाव की जीत पर पीएम मोदी

Vijay Ram Edited by Vijay Ram

Bihar Election 2025 Result: बिहार विधानसभा चुनाव 2025 के नतीजे लगभग स्पष्ट हो चुके हैं, जिसमें NDA (राष्ट्रीय जनतांत्रिक गठबंधन) प्रचंड जीत की ओर अग्रसर है. 243 सीटों के रुझान में NDA की 200 सीटों पर बढ़त है, जबकि महागठबंधन सिर्फ 38 सीटों पर सिमटता दिख रहा है. यह परिणाम 2020 के मुकाबले NDA को 65 से अधिक सीटों का भारी फायदा पहुंचा रहा है, वहीं महागठबंधन को लगभग उतना ही नुकसान उठाना पड़ा है.

सत्ता में नीतीश कुमार की 10वीं बार वापसी के आसार

पिछली बार 43 सीटों पर सिमटी JDU (जनता दल यूनाइटेड) इस बार 75 से अधिक सीटों पर आगे है, जो गठबंधन में सबसे बड़ी बढ़त है. इसके साथ ही, नीतीश कुमार के 10वीं बार मुख्यमंत्री पद की शपथ लेने के आसार प्रबल हैं. BJP (भारतीय जनता पार्टी) 91 सीटों पर बढ़त के साथ NDA में सबसे बड़ी पार्टी बनकर उभरी है. NDA में सहयोगी लोजपा (लोक जनशक्ति पार्टी) भी 28 में से 21 सीटों पर लीड कर रही है. NDA के सभी 29 मौजूदा मंत्रियों ने अपनी-अपनी सीटों पर बढ़त बना ली है.

महागठबंधन को भारी झटका, RJD और कांग्रेस की करारी हार

इस चुनाव में महागठबंधन को बड़ा झटका लगा है. RJD (राष्ट्रीय जनता दल) सिर्फ 29 सीटों पर लीड लिए हुए है, जबकि 61 सीटों पर चुनाव लड़ रही कांग्रेस मात्र 4 सीटों पर सिमट गई है. महागठबंधन के कई बड़े चेहरे पीछे चल रहे हैं, जिनमें राघोपुर से तेजस्वी यादव और महुआ से तेजप्रताप यादव शामिल हैं. अन्य प्रमुख पिछड़ने वालों में भोजपुरी एक्टर और RJD प्रत्याशी खेसारी लाल (छपरा) तथा पवन सिंह की पत्नी (काराकाट) शामिल हैं. हालांकि, RJD के बाहुबली प्रत्याशी रीतलाल यादव (दानापुर) और ओसामा शहाब (रघुनाथपुर) आगे हैं.

शाम को BJP मुख्यालय में मनेगा जश्न; पीएम मोदी होंगे शामिल

चुनाव में 67.10% की रिकॉर्ड तोड़ वोटिंग हुई. प्रशांत किशोर की पार्टी जन सुराज और मुकेश सहनी की पार्टी का खाता खुलता नहीं दिख रहा है. प्रचंड जीत के जश्न के लिए प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी शाम 6 बजे दिल्ली में बीजेपी दफ्तर पहुंचेंगे.

एक चौंकाने वाली बड़ी बात यह है कि पीके के रूप में पहचान बना चुके प्रशांत किशोर और मुकेश सहनी की पार्टी का खाता भी नहीं खुला.

नीतीश कुमार की 10वीं पारी तय, महिलाओं की स्कीम बनी चुनावी गेम चेंजर



इस तरह की अन्य खबरें पढ़ने के लिए भारत एक्सप्रेस न्यूज़ ऐप डाउनलोड करें.

Also Read