Bharat Express DD Free Dish

नीतीश का कमाल या मोदी मैजिक! NDA ने बनाया बिहार का पहला ‘200 क्लब’

बिहार विधानसभा चुनाव (Bihar Election Result) 2025 में NDA ने ऐतिहासिक प्रदर्शन करते हुए पहली बार 200 सीटों का आंकड़ा पार किया है. झारखंड के अलग होने के बाद यह बिहार के चुनावी इतिहास की पहली ‘डबल सेंचुरी सरकार’ है.

Bihar-Election-Result-NDA-Government-Double-Century

बिहार विधानसभा चुनाव के नतीजे अब सबके सामने आ चुके हैं. एक बार फिर NDA की सरकार बिहार में वापसी करने जा रही है. लेकिन इस बार NDA गछबंधन को बहुत बड़ा जनादेश हासिल हुआ है. विभाजित बिहार के बाद पहली बार किसी गठबंधन ने 200 का आंकड़ा पार किया है. इसे मोदी मैजिका का नाम दें या फिर नीतीश का कमाल, दोनों अपने मायने में सही फैक्टर साबित हुए हैं.

डबल सेंचुरी की सरकार

इस बार बिहार विधानसभा चुनाव की खूब चर्चा हो रही थी, क्योंकि एक बार फिर NDA और नीतीश कुमार की सरकरा पर एंटी इंकम्बेंसी का चोला पहनाकर सवाल पूछा जा रहा था. साथ ही महागठबंधन के वोट चोरी, नीतीश के तबीयत पर मुद्दा काफी अहम माना जा रहा था. पर इस सब के बावजूद NDA ने बिहार में रिकॉर्ड तोड़ सीटें जीतकर फिर से अपना परचम लहरा दिया है.

झारखंड के बाद पहली बार 200 पार

बिहार राज्य का विभाजन होने के बाद 6 बार बिहार विधानसभा चुनाव हो चुके हैं. 2005 के (फरवरी) चुनाव में स्पष्ट बहुमत न होने के कारण राज्य में राष्ट्रपति शासन लगाया गया. 2005 के दूसरा विधानसभा चुनाव (अक्टूबर) में जदयू 88 सीटों के साथ सबसे बड़ी पार्टी बनकर उभरी. जदयू ने 139 सीटों पर चुनाव लड़ा था. भाजपा ने 102 में से 55 सीटें हासिल की थीं. वहीं, राजद ने 175 सीटों पर चुनाव लड़कर 54 सीटें जीतीं, लोजपा को 203 में से 10 सीटें मिलीं और कांग्रेस 51 में से नौ सीटें ही जीत पाई. साल 2000 में ही लोजपा का गठन हुआ था. इन चुनावों में नीतीश कुमार ने बीजेपी के साथ मिलकर सरकार बनाई थी.

2010 में NDA की वापसी

इन चुनावों में बिहार की बड़ी पार्टी मानी जाने वाली राजद का प्रदर्शन बहुत खराब रहा था जो फरवरी 2005 के चुनावों की 75 सीटों के मुक़ाबले सिमटकर 22 सीटों पर आ गई थी. 2010 में एनडीए की सरकार बनी और नीतीश कुमार मुख्यमंत्री बनाए गए.

2015 में नीतीश-तेजस्वी साथ में

इन चुनाव में महागठबंधन की सरकार बनी और नीतीश कुमार को मुख्यमंत्री बनाया गया. हालांकि, 2017 में जेडीयू महागठबंधन से अलग हो गई और नीतीश कुमार ने भाजपा के साथ मिलकर सरकार बनाई.

ये भी पढ़ें: 1952 से 2025 तक, बिहार में कैसी रही कांग्रेस के पतन की टाइमलाइन?

2020 में NDA की सरकार

इस विधानसभा चुनाव में NDA बहुमत का आंकड़ा पार करने में सफल रहा था. जेडीयू को 43, भाजपा को 74, वीआईपी ने4 और हिंदुस्तना अवाम मार्चा ने 4 सीटों पर जीत दर्ज करने में कामयाब रही थी. एक बार फिर NDA की सरकार बनी और मुख्यमंत्री नीतीश कुमार सत्ता पर काबिज हुए .

सालों के उतार-चढ़ाव और गठबंधनों के फेरबदल के बाद 2025 का यह जनादेश बिहार की राजनीति में एक नया इतिहास रच गया है. NDA की ‘डबल सेंचुरी’ ने साफ कर दिया है कि राज्य की जनता ने स्थिरता, अनुभव और नेतृत्व पर फिर से मुहर लगा दी है.



इस तरह की अन्य खबरें पढ़ने के लिए भारत एक्सप्रेस न्यूज़ ऐप डाउनलोड करें.

Also Read