Bharat Express DD Free Dish
Kanya Sumangla Mission Shakti Digital
Kanya Sumangla Mission Shakti Digital

बनने जा रही बीजेपी की सरकार! अमित शाह समेत भाजपा के कई बड़े चेहरे भारी मतों से आगे, अब तक के रूझानों में आई इतनी सीटें

इस बार केंद्र की सत्ता में कौन विराजमान होने जा रहा है, इसका फैसला थोड़ी देर में हो जाएगा. लेकिन, उससे पहले एनडीए गठबंधन के खेमे में नेताओं के बीच उत्साह अपने चरम पर है.

narendra modi pm

पीएम नरेंद्र मोदी (मध्य), गृह मंत्री अमित शाह और बीजेपी अध्यक्ष जेपी नड्डा (फोटो- PTI)

लोकसभा चुनाव की 543 सीटों के लिए सुबह 8 बजे से वोटों की गिनती चल रही है. अभी तक की वोंटों की गिनती में भाजपा की सरकार बनती दिख रही है. पीएम मोदी लोकसभा सीट वाराणसी से जहां भारी अंतर से आगे चल रहे थे वहीं अब वे कांग्रेस के अजय राय से पीछे हो गए हैं वहीं भाजपा के कई नेता अपनी सीटों पर आगे चल रहे हैं. महाराष्ट्र में लोकसभा चुनाव के लिए मतों की गिनती के प्रारंभिक रुझानों में केंद्रीय मंत्री नितिन गडकरी और पीयूष गोयल अपने-अपने संसदीय क्षेत्रों में आगे हैं. रूझानों में एनडीए गठबंधन 280 के पार चल रहा है.

इस बार केंद्र की सत्ता में कौन विराजमान होने जा रहा है, इसका फैसला थोड़ी देर में हो जाएगा. लेकिन, उससे पहले एनडीए गठबंधन के खेमे में नेताओं के बीच उत्साह अपने चरम पर है. रुझानों में बहुमत के आंकड़े को पार कर चुकी बीजेपी के नेताओं और दिल्ली के कनॉट प्लेस स्थित हनुमान मंदिर में बीजेपी कार्यकर्ता हनुमान चालीसा पढ़ते हुए दिखे. मतगणना शुरू हो चुकी है. शुरुआती रुझानों में NDA गठबंधन बढ़त बनाते हुए नजर आ रहा है. पूरे देश की निगाहें चुनावी नतीजों पर टिकी हुई हैं.. एनडीए ने जहां इस चुनाव में 400 सीटें जीतने का दावा किया है, वहीं इंडिया गठबंधन ने बीते दिनों 295 सीटों के साथ केंद्र में अपनी सरकार बनाने की बात कही थी.



इस तरह की अन्य खबरें पढ़ने के लिए भारत एक्सप्रेस न्यूज़ ऐप डाउनलोड करें.

Also Read


Kanya Sumangla Mission Shakti Digital