Bharat Express DD Free Dish
Kanya Sumangla Mission Shakti Digital
Kanya Sumangla Mission Shakti Digital

इलेक्शन कमीशन ने उपचुनाव की तारीखों का किया ऐलान, जानिए कब और कहां होंगे इलेक्शन?

यूपी की 10 सीटों समेत बाकी 14 राज्यों की 48 विधानसभा सीटों पर 13 नवंबर को मतदान होंगे. इसके साथ ही, वायनाड लोकसभा सीट पर उपचुनाव के लिए भी 13 नवंबर को ही वोट डाले जाएंगे.

By-Election

उपचुनाव की तारीखों का ऐलान.

निर्वाचन आयोग ने मंगलवार को महाराष्ट्र और झारखंड विधानसभा के साथ ही देशभर में होने वाले उपचुनाव की तारीखों का भी ऐलान कर दिया है. 15 राज्यों की 48 विधानसभा सीटों और दो लोकसभा सीट पर उपचुनाव होंगे. इसमें नांदेड़ और वायनाड लोकसभा सीट शामिल हैं.

बीते दिनों कांग्रेस नेता राहुल गांधी ने वायनाड और अमेठी में दोनों सीटों पर जीत दर्ज की थी. बाद में नियमों के अनुसार उन्होंने वायनाड सीट से इस्तीफा दे दिया था. इसके बाद यहां लोकसभा के लिए सीट खाली हो गई थी.

48 विधानसभा सीटों पर उपचुनाव

यूपी की 10 सीटों समेत बाकी 14 राज्यों की 48 विधानसभा सीटों पर 13 नवंबर को मतदान होंगे. इसके साथ ही, वायनाड लोकसभा सीट पर उपचुनाव के लिए भी 13 नवंबर को ही वोट डाले जाएंगे. इसके अलावा, उत्तराखंड की केदारनाथ विधानसभा सीट और महाराष्ट्र की नांदेड़ लोकसभा सीट पर 20 नवंबर को उपचुनाव होंगे.

यूपी की 9 सीटों पर होंगे उपचुनाव

सबसे बड़े राज्य उत्तर प्रदेश की बात करें, तो यहां कुल 10 सीटों पर उपचुनाव होना है. कानपुर की सीसामऊ, प्रयागराज की फूलपुर, मैनपुरी की करहल, मिर्जापुर की मझवां, अंबेडकरनगर की कटेहरी, गाजियाबाद सदर, अलीगढ़ की खैर, मुरादाबाद की कुंदरकी और मुजफ्फरनगर की मीरापुर सीट शामिल है.

राजस्थान में 7 सीटों पर होगा मतदान

राजस्थान में कुल सात विधानसभा सीटों पर उपचुनाव होना है. यहां 13 नवंबर को वोटिंग होगी और 23 नवंबर को नतीजों की घोषणा होगी. राजस्थान की इन सात सीटों में दौसा, देवली-उनियारा, सलूंबर, झुंझुनू, चौरासी, खींवसर और रामगढ़ विधानसभा सीट शामिल हैं.

यह भी पढ़ें- Assembly Election 2024: महाराष्ट्र और झारखंड विधानसभा चुनाव की तारीखों का ऐलान, जानें कब और कितने चरण में होगी वोटिंग

छत्तीसगढ़ के रायपुर दक्षिण विधानसभा के उपचुनाव की तारीख का ऐलान कर दिया है. यहां 13 नवंबर को मतदान होगा और 23 नवंबर को नतीजे घोषित किए जाएंगे. चुनाव आयोग के मुताबिक, नामांकन की अंतिम तिथि 25 अक्टूबर होगी. 28 अक्टूबर को नामांकन पत्रों की स्क्रूटनी होगी. नामांकन वापसी की अंतिम तिथि 30 अक्टूबर है.

-भारत एक्सप्रेस



इस तरह की अन्य खबरें पढ़ने के लिए भारत एक्सप्रेस न्यूज़ ऐप डाउनलोड करें.

Also Read


Kanya Sumangla Mission Shakti Digital