चुनाव

Lok Sabha Election: इस राज्य में भाजपा प्रत्याशी जीते तो नहीं मनाएंगे जश्न, न मिठाई बांटेंगे, न पटाखे फोड़ेंगे, जानें क्यों?

Gujarat News: लोकसभा चुनाव के नतीजों की घोषणा 4 जून को होगी. उस दिन ही कांग्रेस-भाजपा समेत सभी सियासी दलों के प्रत्याशियों की हार-जीत का फैसला होगा. बहरहाल, भाजपा पिछले 10 साल से केंद्र में सत्ता में है और वो लगातार तीसरी बार सरकार बनाने का दावा कर रही है. कई ओपनियन पोल और सर्वे में भी भाजपा को फिर पूर्ण बहुमत की सरकार बनाते दिखाया गया है.

इस बीच भाजपा की सत्ता वाले प्रदेश गुजरात से बड़ी सियासी खबर आई है. गुजरात भाजपा के पदाधिकारियों ने कहा है कि 4 जून को लोकसभा चुनाव के नतीजों में अपनी जीत के बाद वे कोई जुलूस या रैली निकालकर जश्न नहीं मनाएंगे.

इस वजह से जश्न नहीं मनाएगी भाजपा

भाजपा की गुजरात इकाई के एक अधिकारिक बयान में कहा गया, “आगामी 4 तारीख को चुनाव परिणाम आने के बाद पार्टी राज्य में जश्न नहीं मनाएगी. न मिठाई बांटेगी, न आतिशबाजी होगी. और किसी भी तरह का जश्न भी नहीं मनाएगी. इस संबंध में सभी उम्मीदवारों को सूचित कर दिया गया है.”

यह फैसला भाजपा ने राजकोट अग्निकांड के बाद लिया है, जिसमें पीड़ितों के प्रति संवेदना जाहिर करते हुए उनकी हरसंभव मदद करने का वादा किया गया है.


12 बच्चों सहित 30 लोगों की मौत

पिछले दिनों राजकोट टीआरपी गेम जोन अग्निकांड में 12 बच्चों सहित 30 लोगों की मौत हो गई थी. जिसके बाद मुख्यमंत्री भूपेंद्र पटेल ने स्वयं घटनास्थल पर पहुंचकर जायजा ​लिया था. उन्होंने आग से जलकर जख्मी हुए लोगों से अस्पताल में भी मुलाकात की थी. साथ ही, भाजपा सरकार के द्वारा बनाई गई एसआईटी ने राजकोट अग्निकांड के मामले में जांच भी शुरू कर दी है. इसमें गेम जोन में कई अनियमितताएं सामने आईं हैं. लिहाजा, संबंधित अधिकारियों पर शिकंजा कसता जा रहा है.

राज्य सरकार ने राजकोट अग्निकांड के बाद कार्रवाई करते हुए 27 मई को तीन पुलिस अधिकारियों और राजकोट के मनपा आयुक्त का तत्काल प्रभाव से तबादला करने का आदेश दिया था. अब इस मामले में स्थानांतरित तीन IPS अफसर और एक IAS अफसर से पूछताछ करने की तैयारी है. इन चारों अधिकारियों से पुलिस प्रमुख विकास सहाय पूछताछ करेंगे. माना जा रहा है कि इसके लिए प्रश्नों की सूची तैयार कर ली गई है.

यह भी पढ़िए: आग से 30 लोग जिंदा जले, वेल्डिंग की चिंगारी से मौत का कहर बरपा, CM ने लिया जायजा | देखें VIDEO

— भारत एक्सप्रेस

Vijay Ram

'भारत एक्सप्रेस' में चीफ सब एडिटर। न्‍यूज वेबसाइट पर एवरग्रीन स्‍टोरीज, क्रिएटिव/स्‍पेशल प्रजेंटेशन, हाइलाइट्स के अगुआ। संस्‍था के शुरुआती दौर से दिन-रात हर मौके पर दम-दिमाग झोंककर स्वयं को तपाया। अब तक 8,000 से ज्‍यादा पोस्ट्स पब्लिश कर चुके, 1K+ बाइलाइन हुईं। 'भारत एक्सप्रेस' के CMD एवं एडिटर-इन-चीफ उपेन्द्र राय जी के प्रोग्राम्स (कॉन्क्लेव), और आर्टिकल्‍स को Bharatexpress.com पर प्रमुखता से कवर करते हैं। जर्नलिज्‍म में इनके 10+ वर्ष बीते। यहां से पहले एबीपी इंटरनेशनल, वनइंडिया हिंदी, राजस्‍थान पत्रिका और भास्कर ग्रुप में सेवा दे चुके। देश-विदेश, सैन्य-रणनीति, स्पेस साइंस, ऑफबीट, धर्म-अध्यात्म की खबरों में रुचि।

Recent Posts

जनगणना नियमों में हुआ संशोधन, जानिए प्राइवेट स्कूलों के स्टाफ पर क्या पड़ेगा असर

केंद्र सरकार ने जनगणना नियम 1990 में संशोधन करते हुए प्राइवेट स्कूलों के शिक्षकों को…

3 minutes ago

दिल्ली को चमकाने की तैयारी! सीएम रेखा गुप्ता ने अधिकारियों को दी सख्त चेतावनी, अवैध पोस्टरों पर होगी कार्रवाई

दीपावली से पहले दिल्ली को साफ और रोशन बनाने के लिए मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता ने…

29 minutes ago

‘अपनी औकात में रहिए प्रशांत किशोर…’, PK को प्रीति शेखर इतना बुरा फटकारा?

Preeti Shekhar slams Prashant Kishor: प्रशांत किशोर ने मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी को लेकर विवादित बयान…

29 minutes ago

लुलु मॉल से खरीदी KitKat में जिंदा कीड़े, ऐसे केस में क्या हैं 4 सावधानियां?

Worms found in KitKat chocolate: हैदराबाद के लुलु मॉल से खरीदी KitKat चॉकलेट में जिंदा…

46 minutes ago

‘अच्छा हुआ BJP छोड़ दी…’ भाजपा को लेकर सनी देओल का विवादित बयान वायरल, जानें क्या है सच

सोशल मीडिया पर सनी देओल को लेकर एक दावा जमकर वायरल हो रहा है. एक…

60 minutes ago

बुर्के की आड़ में बड़ा खेल, अमरोहा की शातिर महिलाएं गिरफ्तार

अमरोहा नगर कोतवाली पुलिस ने बुर्के की आड़ कांड करने वाली दो शातिर महिलाओं, गुलफशा…

1 hour ago