Bharat Express DD Free Dish

world leaders

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने शनिवार को नई दिल्ली स्थित भारत मंडपम में कई विश्व नेताओं का स्वागत किया. 18वें ब्रिक्स शिखर सम्मेलन के आयोजन स्थल भारत मंडपम में नेताओं के स्वागत के दौरान तमिलनाडु के रामेश्वरम स्थित प्रसिद्ध रामनाथस्वामी मंदिर की भव्य तस्वीर पृष्ठभूमि में नजर आई.

पाकिस्तान की आर्थिक हालत कितनी नाज़ुक है, इसका अंदाज़ा इस बात से लगाया जा सकता है कि वर्ल्ड इकोनॉमिक फोरम जैसे मंच को अब वो वैश्विक आर्थिक विमर्श नहीं, बल्कि निवेश जुटाने और भरोसा मांगने के मंच के तौर पर देख रहा है. जनवरी 2026 में दावोस में होने वाली World Economic की मीटिंग से पहले पाकिस्तान के डिप्टी प्रधानमंत्री और विदेश मंत्री इशाक डार ने उच्चस्तरीय बैठक कर तैयारियों की समीक्षा की है. विदेशी कर्ज़, IMF की सख़्त शर्तें, गिरता उद्योग और राजनीतिक अस्थिरता. इन सबके बीच पाकिस्तान एक बार फिर अंतरराष्ट्रीय मंचों पर निवेश और भरोसा जुटाने की कोशिश में है.

Manmohan Singh भारत के 1991 के आर्थिक सुधारों के निर्माता के रूप में विख्यात थे. वित्त मंत्री और बाद में प्रधानमंत्री के रूप में उनके कार्यकाल ने भारत के आर्थिक परिदृश्य को बदल दिया, इसकी नीतियों का आधुनिकीकरण किया और राष्ट्र को वैश्विक अर्थव्यवस्था में एकीकृत किया.

लोकसभा चुनाव के नतीजों पर वर्ल्ड लीडर्स के रिएक्शन आ रहे हैं. इटली, यूक्रेन, नेपाल और भूटान समेत कई देशों के राष्ट्राध्यक्षों ने एनडीए की जीत की सराहना की और प्रधानमंत्री मोदी को बधाई दी.

G7 शिखर सम्मेलन ने वैश्विक मंच पर भारत के बढ़ते प्रभुत्व को स्वीकार किया है और 2019 के बाद से हर एक शिखर सम्मेलन में उसे निमंत्रण भेजा है.