बिहार विधानसभा चुनाव 2025 में छपरा सीट से आरजेडी उम्मीदवार और भोजपुरी सुपरस्टार खेसारी लाल यादव को हार का सामना करना पड़ा. इस हार के बाद खेसारी ने अपने सोशल मीडिया पर एक भावुक पोस्ट साझा किया, जिसमें उन्होंने पूर्व प्रधानमंत्री अटल बिहारी वाजपेयी की कविता का हवाला दिया.
उन्होंने लिखा, “क्या हार में क्या जीत में, किंचित नहीं भयभीत मैं, संघर्ष पथ पर जो मिला, ये भी सही वो भी सही…” इस पोस्ट के साथ खेसारी ने हाथ जोड़कर जनता का आभार जताया और कहा कि जनता उनके लिए हमेशा सर्वोपरि रहेगी.
क्या हार में क्या जीत में,
किंचित नहीं भयभीत मैं,
संघर्ष पथ पर जो मिला,
ये भी सही वो भी सही…जनता मेरे लिए तब भी सर्वोपरि थी, आज भी है और हमेशा रहेगी! मुद्दा तब भी उठल बा, आगे भी उठी…जय बिहार! 🙏🏻 pic.twitter.com/DkLtZdLnez
— Khesari Lal Yadav (खेसारी) (@khesariLY) November 14, 2025
हार के बाद खेसरी लाल यादव की प्रतिक्रिया
खेसारी की यह पोस्ट उनकी हार के बाद की भावनाओं को दर्शाती है. वे मतगणना केंद्र से निकल गए और जनता के बीच रहने की बात कही. बिहार चुनाव में बीजेपी की छोटी कुमारी ने उन्हें 7,600 वोटों के अंतर से हराया. खेसारी ने कहा कि वे अपने संघर्ष को जारी रखेंगे और मुद्दों को उठाते रहेंगे.
सोशल मीडिया पर उनकी इस पोस्ट को लेकर मिश्रित प्रतिक्रियाएं आईं, जहां कुछ ने उनका समर्थन किया, तो कुछ ने उनकी हार के लिए विवादास्पद बयानों को जिम्मेदार ठहराया, खासकर राम मंदिर और ‘जंगल राज’ पर उनके बयानों ने चर्चा में रहे.
खेसारी ने अपनी हार को स्वीकार करते हुए जनता पर भरोसा जताया और कहा कि वे हमेशा उनके बीच रहेंगे. उनके प्रशंसक इस हार को अस्थायी मान रहे हैं और भविष्य में उनकी वापसी की उम्मीद कर रहे हैं. यह चुनाव नतीजा बिहार की राजनीति में एक बड़ा मोड़ माना जा रहा है, जहां सितारों की लोकप्रियता भी हमेशा जीत की गारंटी नहीं रही.
इस तरह की अन्य खबरें पढ़ने के लिए भारत एक्सप्रेस न्यूज़ ऐप डाउनलोड करें.


