Bharat Express DD Free Dish
Uttar Pradesh Police Mission Shakti Digital
Uttar Pradesh Police Mission Shakti Digital

Maharashtra Election Results 2024: महाराष्ट्र चुनाव में BJP का स्ट्राइक रेट सबसे ज्यादा, NCP-शरद का सबसे कम

महाराष्ट्र चुनाव में भाजपा ने अकेले ही पूरे महा विकास अघाड़ी (MVA) गठबंधन की संयुक्त सीटों की संख्या से भी ज्यादा सीटें हासिल कर ली हैं. भाजपा का स्ट्राइक रेट भी सबसे ज्यादा रहा.

mahayuti vs maha vikas aghadi

भाजपा की अगुवाई वाले महायुति गठबंधन ने कांग्रेस के नेतृत्व वाले महा विकास अघाड़ी (एमवीए) को पछाड़ा.

Vijay Ram Edited by Vijay Ram

Maharashtra Election Results: देश के दो राज्‍यों महाराष्ट्र और झारखंड में हुए विधानसभा चुनाव के नतीजे आज आ रहे हैं. दोपहर ढाई बजे तक महाराष्ट्र की सभी 288 विधानसभा सीटों के रुझान आ गए हैं. रुझानों में भाजपा की अगुवाई वाला महायुति गठबंधन 200 से ज्यादा सीटों पर बढ़त बनाए हुए है. वहीं, कांग्रेस के नेतृत्व वाला महाविकास अघाड़ी (MVA) गठबंधन महज 50 सीटों पर आगे है. इस आंकड़े के आने पर, राज्य में अब भाजपा गठबंधन की सरकार बनना तय है.

महाराष्ट्र विधानसभा चुनाव में सबसे शानदार प्रदर्शन भाजपा का रहा है, जिसे अकेले ही 129 सीटें मिलते दिख रही हैं. BJP का स्ट्राइक रेट सबसे ज्यादा है, और NCP शरद का स्ट्राइक रेट सबसे कम है. दोपहर 1 बजे तक का चार्ट देखें तो भाजपा का स्‍ट्राइक रेट 83% वहीं, शिवसेना शिंदे का स्ट्राइक रेट 63% था.

BJP strike rate in maharashtra

भाजपा के पास पूरे MVA से ज़्यादा सीटें हैं. अन्य पार्टियों के पास NCP-SP से ज़्यादा सीटें हैं.

महायुति का स्ट्राइक रेट-

  • भाजपा-84% (122/145)
  • एसएचएस-71% (58/81)
  • एनसीपी-62% (37/59)

MVA का स्ट्राइक रेट-

  • कांग्रेस-19.2% (20/102)
  • एसएचएसयूबीटी-20.6% (18/92)
  • एनसीपीएसपी-11.6% (10/86)

सबसे बड़ा झटका शरद पवार और उद्धव ठाकरे को..

Lok Sabha Election 2024

रुझानों में शरद पवार की पार्टी NCP-SP के पास 15 सीटें दिखीं. शरद पवार के राजनीतिक करियर में यह अब तक का सबसे खराब प्रदर्शन है. 2024 में उनका स्ट्राइक रेट सिर्फ़ 11.6% है.


यह भी पढिए: महाराष्ट्र में महायुति की तूफानी जीत पर… देवेंद्र फडणवीस ने कहा- मैं आधुनिक अभिमन्यु हूं, हर चक्रव्यूह तोड़ना जानता हूुं

– भारत एक्‍सप्रेस



इस तरह की अन्य खबरें पढ़ने के लिए भारत एक्सप्रेस न्यूज़ ऐप डाउनलोड करें.

Also Read


Uttar Pradesh Police Mission Shakti Digital