Bharat Express DD Free Dish

बंगाल रिजल्ट पर ममता बनर्जी का बड़ा दावा, बोलीं- आखिरी राउंड में TMC जीतेगी

Mamata Banerjee statement: पश्चिम बंगाल चुनाव नतीजों के बीच मुख्यमंत्री ममता बनर्जी ने दावा किया है कि शुरुआती रुझानों के बावजूद आखिरी राउंड में टीएमसी ही जीत दर्ज करेगी.

Mamata Banerjee statement election results

Mamata Banerjee statement: पश्चिम बंगाल विधानसभा चुनाव नतीजों के बीच तृणमूल कांग्रेस सुप्रीमो ममता बनर्जी का पहला बयान सामने आया है. सीएम ममता ने आरोप लगाया कि उनके कार्यकर्ताओं को काउंटिंग सेंटरों में जाने नहीं दिया जा रहा है. उन्होंने दावा किया कि अभी चार राउंड की गिनती हुई है और आखिर में टीएमसी की जीत होगी.

बीजेपी पर साधा निशाना

भवानीपुर से टीएमसी उम्मीदवार और पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी ने कहा, “मतगणना करने वाले एजेंट और उम्मीदवार मतगणना केंद्र न छोड़ें. यह भाजपा की साजिश है. मैं कल से यही कह रही हूं कि उन्हें सबसे आगे दिखाया जाएगा. उन्होंने कई जगहों पर मतगणना रोक दी है. कल्याणी में ऐसी मशीनें मिली हैं, जिनका कोई मेल नहीं है. केंद्रीय बलों के जरिए टीएमसी पर हर तरफ से अत्याचार किए जा रहे हैं.”

SIR के मुद्दे को लेकर भी घेरा

ममता बनर्जी ने आगे कहा कि, “एसआईआर के जरिए उन्होंने वोट चुराने की कोशिश की, और अभी भी हम 100 से ज्यादा सीटों से आगे हैं, जिसकी खबर नहीं दी जा रही है. सब कुछ गलत बताया जा रहा है. चुनाव आयोग पूरी तरह अपनी मनमानी कर रहा है, और केंद्रीय बल भी उनके साथ हैं. पुलिस भी केंद्रीय बलों के साथ काम कर रही है. मैं पार्टी कार्यकर्ताओं से कहती हूं कि निराश होने की जरूरत नहीं है; सूर्यास्त के बाद आप जीतेंगे. 2-4 राउंड की गिनती हो चुकी है, गिनती 14-18 राउंड तक चलेगी, और हम जीतेंगे. किसी को डरने की जरूरत नहीं है.”

-भारत एक्सप्रेस



इस तरह की अन्य खबरें पढ़ने के लिए भारत एक्सप्रेस न्यूज़ ऐप डाउनलोड करें.

Also Read