चुनाव

‘कांग्रेस के 60 साल के राज में SC/ST/OBC परिवारों का हाल सबसे खराब रहा’, PM मोदी बोले— हमने जितनी भी योजनाएं बनाईं, वो सबके लिए हैं

Lok Sabha Election 2024: लोकसभा चुनाव के मद्देनजर ताबड़तोड़ रैलियां कर रहे प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने आज विपक्षियों को आरक्षण के मुद्दे पर खूब कोसा. प्रधानमंत्री मोदी महाराष्ट्र के सोलापुर में आमजन को संबोधित करते हुए बोले— “भाइयों बहनों…बीते 60 सालों के कांग्रेस राज में SC/ST/OBC परिवारों का हाल सबसे खराब रहा. लोगों मुसीबतें झेलीं, वे तकलीफ में रहे.”

कांग्रेस की कमियां गिनाने के बाद प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने भाजपा सरकार की अहमियत बताई. संबोधन देते हुए प्रधानमंत्री बोले— “देश के गरीबों-वंचितों…SC/ST/OBC परिवारों को हमारी सरकार ने प्राथमिकता दी. हमने पिछले 10 वर्षों में गरीब कल्याण की जितनी भी योजनाएं बनाईं, वो सबके लिए हैं. हमने सबका साथ-सबका विकास पर ध्यान दिया है.”

कांग्रेस के इरादे हमने कर्नाटक में देखे हैं: PM

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने महाराष्ट्र के सतारा में कहा, “हमने OBC कमीशन को संवैधानिक दर्जा दिया, लेकिन कांग्रेस के इरादे हमने कर्नाटक में देखे हैं… भाइयों बहनों…भारत का संविधान मजहब के आधार पर आरक्षण की मनाही करता है, लेकिन उन्होंने रातों-रात सभी मुसलमानों को OBC घोषित कर दिया. एक फतवा निकाल दिया और रातों-रात OBC के हक के 27% आरक्षण में डाका डाल दिया और अधिकतम उन्हीं (मुसलमानों) को दे दिया. अब कांग्रेस संविधान बदलकर यही फॉर्मूला पूरे देश में लागू करना चाहती है.”

‘सोशल मीडिया पर फेक वीडियो फैला रहे विरोधी’

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी बोले, “भाइयों बहनों…21वीं सदी प्रौद्योगिकी संचालित है, तो मैंने हमेशा इसका समर्थन किया है. मगर…जो लोग भाजपा, NDA से मुद्दों, कार्यों के आधार पर आमने-सामने लड़ाई नहीं लड़ पा रहे हैं वे अब सोशल मीडिया पर फेक वीडियो फैला रहे हैं. हमारे पार्टी के अलग-अलग नेताओं की आवाज में फेक वीडियो फैला कर आग लगाने की कोशिश कर रहे हैं. इन फेक वीडियो से हमारे समाज को बचाना हमारा धर्म है. मैं चुनाव आयोग से इन लोगों के खिलाफ कठोर कार्रवाई करने का अनुरोध करता हूं.”

यह भी पढिए- इस लोकसभा चुनाव के 2 चरणों की वोटिंग से ही नरेंद्र मोदी शतक बना चुके हैं, लेकिन 2 शहजादों का अभी तक खाता भी नहीं खुला: अमित शाह

— भारत एक्सप्रेस

Vijay Ram

'भारत एक्सप्रेस' में चीफ सब एडिटर। न्‍यूज वेबसाइट पर एवरग्रीन स्‍टोरीज, क्रिएटिव/स्‍पेशल प्रजेंटेशन, हाइलाइट्स के अगुआ। संस्‍था के शुरुआती दौर से दिन-रात हर मौके पर दम-दिमाग झोंककर स्वयं को तपाया। अब तक 8,000 से ज्‍यादा पोस्ट्स पब्लिश कर चुके, 1K+ बाइलाइन हुईं। 'भारत एक्सप्रेस' के CMD एवं एडिटर-इन-चीफ उपेन्द्र राय जी के प्रोग्राम्स (कॉन्क्लेव), और आर्टिकल्‍स को Bharatexpress.com पर प्रमुखता से कवर करते हैं। जर्नलिज्‍म में इनके 10+ वर्ष बीते। यहां से पहले एबीपी इंटरनेशनल, वनइंडिया हिंदी, राजस्‍थान पत्रिका और भास्कर ग्रुप में सेवा दे चुके। देश-विदेश, सैन्य-रणनीति, स्पेस साइंस, ऑफबीट, धर्म-अध्यात्म की खबरों में रुचि।

Recent Posts

जिन्ना के रास्ते पर चलने वाले नहीं हो सकते सरदार पटेल के सिपाही…राष्ट्रीय एकता दिवस पर बरसे सीएम योगी

सरदार वल्लभभाई पटेल की 151वीं जयंती पर सीएम योगी आदित्यनाथ ने कहा कि जिन्ना को…

56 minutes ago

वकीलों की बढ़ी मुश्किलें! दिल्ली में Non BS6 Vehicle पर लगा बैन, सुप्रीम कोर्ट बार एसोसिएशन ने मांगी राहत

दिल्ली में 1 नवंबर से गैर-BS6 वाहनों पर लगने वाले प्रतिबंधों को लेकर सुप्रीम कोर्ट…

1 hour ago

प्रधानमंत्री मोदी ने एकता नगर के रेन फॉरेस्ट और स्काईवॉक का अनुभव लेने का किया आह्वान

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने शनिवार को गुजरात के नर्मदा जिले के एकता नगर स्थित रेन…

1 hour ago

CJI सूर्यकांत पर टिप्पणी केरल कांग्रेस को पड़ेगी भारी! सुप्रीम कोर्ट ने वकील के पत्र को बनाया रिट याचिका

सुप्रीम कोर्ट ने सीजेआई सूर्यकांत के खिलाफ केरल कांग्रेस की कथित आपत्तिजनक टिप्पणी को लेकर…

1 hour ago

रिश्ता टूटने पर सहमति से बने यौन संबंध रेप नहीं: सुप्रीम कोर्ट

सुप्रीम कोर्ट ने ऐतिहासिक फैसला सुनाते हुए कहा कि बालिगों के बीच सहमति से बने…

2 hours ago