अगले साल यूपी में होने वाले विधानसभा चुनाव को लेकर भाजपा ने अपना चुनावी दांव चल दिया है. राजनाथ सिंह के बेटे नीरज सिंह को प्रदेश उपाध्यक्ष बनाया गया है. 19 उपाध्यक्ष एवं 8 महामंत्रियों में सबसे ज्यादा चर्चा नीरज सिंह की ही हो रही है. इस पहले यह जिम्मेदारी नीरज सिंह के बड़े भाई नोएडा से विधायक पंकज सिंह संभाल रहे थे.
नीरज सिंह
नीरज सिंह की ओर से वर्ष 2008 से सक्रिय राजनीतिक कार्यकर्ता के रूप में संगठन निर्माण, चुनावी रणनीति और जनसंपर्क में लगातार योगदान दिया गया है. प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की जनकल्याणकारी योजनाओं और ‘विकसित भारत’ के संकल्प को जनता तक पहुंचाने में अहम भूमिका निभाई गई. बूथ स्तर पर प्रबंधन, कार्यकर्ताओं का समन्वय और जनअभियान चलाने में विशेष दक्षता दिखाई गई.
संगठनात्मक अनुभव
2008 से लगातार संगठनात्मक कार्यों में सक्रिय रहते हुए गाजियाबाद, मेरठ, नोएडा, लखनऊ, वाराणसी और चंदौली जैसे क्षेत्रों में घर-घर संपर्क अभियान चलाए गए. बूथ प्रबंधन और जनसंवाद के जरिए संगठन को मजबूत किया गया. विपक्ष के समय बड़ौत आंदोलन, बुलंदशहर और मुज़फ्फरनगर प्रकरण में थाना घेराव और जनहित आंदोलनों में भी सक्रिय भागीदारी रही.
प्रमुख उपलब्धियां
- 2013 में ‘वॉलंटियर फॉर नमो’ अभियान के तहत गाज़ियाबाद में टोल-फ्री आधारित मॉडल तैयार कर 2,72,000 से अधिक लोगों को जोड़ा गया. इस पहल को राष्ट्रीय आईटी संयोजक अरविंद गुप्ता ने सराहा और उस समय अमित शाह राष्ट्रीय अध्यक्ष थे.
- नमो ऐप के ‘विकसित भारत एंबेसडर’ अभियान में एक सप्ताह में 50,000 से ज्यादा नागरिकों को जोड़कर प्रथम स्थान प्राप्त किया और प्रधानमंत्री से सम्मान मिला.
- सदस्यता अभियान में क्षेत्रीय सह-संयोजक रहते हुए 37,000 सदस्य जोड़कर प्रदेश स्तर पर चौथा स्थान हासिल किया.
चुनावी अनुभव
- 2014 लोकसभा चुनाव में गाज़ियाबाद, लखनऊ, वाराणसी और चंदौली में प्रचार और जनसंपर्क किया.
- 2015 गाजियाबाद महापौर चुनाव में श्री आशु वर्मा जी के लिए चुनाव संयोजक रहते हुए कठिन परिस्थितियों में विजय सुनिश्चित की.
- 2017 विधानसभा चुनाव में नोएडा, लखनऊ, मिर्जापुर और गाजीपुर सहित कई क्षेत्रों में सक्रिय भूमिका निभाई.
- 2019 लोकसभा चुनाव में लखनऊ, गाजियाबाद, नोएडा और वाराणसी में प्रभावी प्रचार कार्य किया.
- 2022 विधानसभा चुनाव में गाजियाबाद, हापुड़, गौतम बुद्ध नगर और लखनऊ में व्यापक प्रचार किया और अंतिम चरण में मिर्जापुर व वाराणसी में भी सक्रिय रहे.
संगठन और नेतृत्व
राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ से प्रारंभिक प्रशिक्षण प्राप्त कर संगठनात्मक मूल्यों के साथ कार्य किया. बूथ से जिला स्तर तक कार्यकर्ताओं का समन्वय, प्रशिक्षण और नेतृत्व विकास किया. मतदाता पंजीकरण अभियान में 10,000 से अधिक नए मतदाताओं को जोड़ा.
सामाजिक और जनकल्याणकारी पहल
- अनुसूचित समाज के कार्यक्रमों में अंबेडकर चौपालों का आयोजन कर समाज के विभिन्न वर्गों से संवाद स्थापित किया.
- अहिल्याबाई होल्कर की 300वीं जयंती पर लखनऊ में भव्य कार्यक्रम आयोजित किया गया, जिसमें बी. एल. संतोष सहित कई विशिष्ट अतिथि उपस्थित रहे.
- पासी समाज दिवस पर वृंदावन में रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह और मुख्यमंत्री की उपस्थिति में कार्यक्रम आयोजित हुआ और प्रतिमा अनावरण भी किया गया.
- अंबेडकर जयंती पर लखनऊ में मैराथन का आयोजन किया गया, जिसमें बड़ी संख्या में युवाओं ने भाग लिया.
- योग दिवस पर प्रधानमंत्री के मार्गदर्शन से प्रेरित होकर व्यापक आयोजन किया गया.
- भागीदारी भवन में संगोष्ठी आयोजित कर प्राध्यापकों और समाज के वरिष्ठ वर्ग से संवाद किया गया.
- सामाजिक जागरूकता अभियानों के जरिए शिक्षा, स्वास्थ्य और अधिकारों के प्रति जागरूकता फैलाई गई.
स्वास्थ्य और रोजगार पहल
पिछले सात वर्षों से लगातार ‘अटल स्वास्थ्य मेला’ आयोजित किया जा रहा है जिसमें हजारों लोगों को मुफ्त चिकित्सा परामर्श, जांच और दवाइयाँ उपलब्ध कराई गईं. प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के 75वें जन्मदिवस पर लखनऊ में रोजगार मेले का आयोजन कर 8,132 युवाओं को रोजगार दिलाया गया. अब तक 18,000 से अधिक युवाओं को रोजगार उपलब्ध कराया जा चुका है.
ये भी पढ़ें- पीएम मोदी से मिले अमेज़न CEO एंडी जेसी; भारत में निवेश बढ़ाकर किया $48 अरब, मिलेंगे लाखों रोजगार
अन्य योगदान
- ‘मन की बात’ कार्यक्रम को बूथ स्तर तक पहुंचाकर जनसंवाद को मजबूत किया गया.
- यूएई, नेपाल, बांग्लादेश, लंदन और दुबई जैसे राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय मंचों पर सहभागिता की गई.
Also Follow Bharat Express on Youtube
-भारत एक्सप्रेस
इस तरह की अन्य खबरें पढ़ने के लिए भारत एक्सप्रेस न्यूज़ ऐप डाउनलोड करें.

