Bharat Express DD Free Dish
Kanya Sumangla Mission Shakti Digital
Kanya Sumangla Mission Shakti Digital

24 घंटे में 100 मिलियन से ऊपर व्यूज, PM मोदी का ये वीडियो सोशल मीडिया पर छाया

PM Modi viral video: पश्चिम बंगाल चुनाव प्रचार के दौरान झारग्राम में पीएम मोदी का झालमुरी खाते हुए वीडियो वायरल. इंस्टाग्राम पर 100 मिलियन और फेसबुक पर 91 मिलियन व्यूज मिले.

PM Modi viral video: पश्चिम बंगाल विधानसभा चुनाव प्रचार के दौरान प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का एक वीडियो सोशल मीडिया पर खूब वायरल हो रहा है. झारग्राम में रैली खत्म करने के बाद जब वह हेलीकॉप्टर की ओर जा रहे थे, तभी अचानक सड़क किनारे एक दुकान पर रुक गए और झालमुरी खाने लगे.

सोशल मीडिया पर वायरल वीडियो

इस वीडियो को पीएम मोदी के आधिकारिक इंस्टाग्राम और फेसबुक अकाउंट से साझा किया गया. इंस्टाग्राम पर इसे 24 घंटे में ही 100 मिलियन से ज्यादा व्यूज मिले, जबकि फेसबुक पर वीडियो को लगभग 91 मिलियन लोगों ने देखा.

दुकानदार से बातचीत

वीडियो में पीएम मोदी दुकानदार से कहते हैं कि हमें झालमुरी खिलाओ. वह पूछते हैं कि इसकी कीमत कितनी है और अच्छे वाला कितने का मिलता है. दुकानदार जवाब देता है कि 10, 20 और 30 रुपये में झालमुरी मिलता है. जब दुकानदार पूछता है कि क्या आप प्याज खाते हैं, तो पीएम मोदी मजाकिया अंदाज में कहते हैं- “हां प्याज खाते हैं, दिमाग नहीं खाते.”

 

View this post on Instagram

 

A post shared by Narendra Modi (@narendramodi)

कौन है दुकानदार?

जिस दुकान पर प्रधानमंत्री रुके, वह बिहार के गया जिले के रहने वाले विक्रम साह की है. वह पिछले 12 सालों से झारग्राम में झालमुरी बेच रहे हैं. पीएम मोदी का काफिला अचानक रुकने से दुकानदार और वहां मौजूद लोग बेहद खुश हो गए.

ये भी पढ़ें-‘ऑपरेशन नुमखोर’ में खुलासा: भूटान से 15 हजार से ज्यादा गाड़ियां भारत में फर्जी तरीके से दर्ज, निशाने पर कई फिल्मी सितारे

झालमुरी की लोकप्रियता

झालमुरी बंगाल का मशहूर स्ट्रीट फूड है, जो मुरमुरे, प्याज, हरी मिर्च और मसालों से तैयार होता है. पीएम मोदी के इस वीडियो के बाद झालमुरी को लेकर गूगल सर्च ट्रैफिक 22 सालों में सबसे ज्यादा दर्ज किया गया है.

Also Follow Bharat Express on Youtube

-भारत एक्सप्रेस



इस तरह की अन्य खबरें पढ़ने के लिए भारत एक्सप्रेस न्यूज़ ऐप डाउनलोड करें.

Also Read


Kanya Sumangla Mission Shakti Digital