Bharat Express DD Free Dish
Pension Mission Shakti Digital
Pension Mission Shakti Digital

Sikkim: दो-दो सीटों से उतरे CM की धड़कन हुई तेज, पूर्व मुख्यमंत्री और फुटबॉलर भूटिया के भाग्य का फैसला भी होगा आज, इन हॉट सीटों की प्रतिष्ठा लगी दांव पर

Assembly Election Result: चुनाव आयोग के मुताबिक सिक्किम क्रांतिकारी मोर्चा 7 सीटों पर आगे चल रही है.

Sikkim Assembly Election Result

फोटो-सोशल मीडिया

Sikkim Assembly Election Result: सिक्किम में 32 सदस्यीय विधानसभा सीटों के लिए वोटों की गिनती शुरू हो गई है. शुरुआती रुझान भी सामने आने लगे हैं. इसी के साथ ही यहां पर चुनावी मैदान में डटे प्रत्याशियों के दिल की धड़कन भी तेज हो गई है तो वहीं शाम तक मुख्यमंत्री प्रेम सिंह तमांग, पूर्व मुख्यमंत्री पवन कुमार चामलिंग और पूर्व फुटबॉल कप्तान बाईचुंग भूटिया के भाग्य का भी फैसला हो जाएगा. बता दें कि इस बार यहां पर कुल 146 उम्मीदवार चुनावी मैदान में खड़े हुए थे.

सिक्किम के सोरेंग में विधानसभा के लिए वोटों की गिनती जारी है. चुनाव आयोग के मुताबिक सिक्किम क्रांतिकारी मोर्चा (SKM) 7 सीटों पर आगे चल रही है. सिक्किम विधानसभा में बहुमत का आंकड़ा 32 सीटों में से 17 का है.

लोकसभा चुनाव के साथ ही हुए थे विधानसभा चुनाव भी

बता दें कि देश में सात चरणों में लोकसभा चुनाव हुए हैं. तो इसी के साथ ही चार राज्यों में विधानसभा चुनाव भी कराए गए. 19 अप्रैल को सिक्किम विधानसभा के लिए वोटिंग हुई थी. फिलहाल सिक्किम के चुनाव नतीजे सामने आने लगे हैं. दिग्गजों की सीटों पर लोगों की नजरें गड़ी हुई हैं. मुख्यमंत्री, पूर्व मुख्यमंत्री, पूर्व फुटबॉल कप्तान भूटिया की सीट पर लोगों की धड़कनें तेज हो गई हैं. तो वहीं मुख्यमंत्री की पत्नी से लेकर पूर्व अभिनेत्री, आईएएस अधिकारी तक के भाग्य का आज ही फैसला होगा.

ये भी पढ़ें-Assembly Elections: अरुणाचल और सिक्किम विधानसभा चुनाव के नतीजे आएंगे आज, वोटों की गिनती शुरू, अगर जीते तो तीसरी बार बनेगी इनकी सरकार

सिक्किम विधानसभा चुनाव की ये हैं हॉट सीटें

सिक्किम के विधान सभा चुनाव के दौरान में सोरेंग-चाकुंग और रेनॉक सीट ने सबसे अधिक चर्चा बटोरी. दरअसल इन दोनों सीटों से खुद मुख्यमंत्री प्रेम सिंह तमांग ने ताल ठोकी है. बता दें कि सीएम बनने के बाद प्रेम सिंह तमांग ने पोकलोक-कामरांग विधानसभा सीट से उपचुनाव में उतरे थे. फिलहाल सिक्किम क्रांतिकारी मोर्चा (एसकेएम) के आदित्य गोले तमांग ने 2019 में यहां से चुनाव जीता था. इस बार सीएम को भाजपा के तमांग पूरन सिंह सुब्बा और सिक्किम डेमोक्रेटिक फ्रंट (एसडीएफ) एडी सुब्बा टक्कर दे रहे हैं.

तो दूसरी ओर रेनॉक सीट की भी चर्चा जोरों पर है क्योंकि मुख्यमंत्री प्रेम सिंह तमांग यहां से भी चुनावी मैदान में उतरे हैं. फिलहाल यहां पर सीएम के पुराने मंत्री सहयोगी सोम नाथ पौड्याल (एसडीएफ) ही कड़ी टक्कर दे रहे हैं. कांग्रेस से कपिल प्रसाद सपकोटा और भाजपा से प्रेम छेत्री भी मैदान में हैं. हालांकि पिछली बार यहां से एसकेएम के बिष्णु कुमार शर्मा को जीत हासिल हुई थी.

पोकलोक-कामरांग और नामचेयबुंग सीट

सिक्किम डेमोक्रेटिक फ्रंट के प्रमुख और पूर्व मुख्यमंत्री पवन कुमार चामलिंग विधायक के रूप में रिकॉर्ड नौवीं बार चुनावी मैदान में हैं. इस बार वह दो विधानसभा सीटों- नामची जिले की पोकलोक-कामरांग और गंगटोक जिले की नामचेयबुंग सीट से खड़े हैं. फिलहाल ये सीट भी चर्चा में बनी हुई है. फिलहाल नामचेयबुंग सीट पर प्रमुख चेहरा एसकेएम से राजू बसनेट हैं जो कि सरकारी सेवा में 33 साल बिताने के बाद मार्च 2024 में सचिव स्तर के अधिकारी के रूप में स्वैच्छिक सेवानिवृत्ति ले ली थी और चुनावी मैदान में कूद गए. तो वहीं चामलिंग को भाजपा से पूजा शर्मा और सिटीजन एक्शन पार्टी-सिक्किम से सेवरिन राय भी टक्कर दे रहे हैं. पूजा विधानसभा चुनाव से पहले ही भाजपा में शामिल हुई थीं वह एसकेएम की महिला मोर्चा की प्रदेश महासचिव रह चुकी हैं. फिलहाल 2019 में इस सीट पर एसडीएफ के प्रसाद शर्मा ने जीत हासिल की थी.

चामलिंग ने पोकलोक-कामरांग विधानसभा सीट से भी चुनावी मैदान में उतरे हैं. यहां पर उनको एसकेएम के भोजराज राय टक्कर दे रहे हैं. तो वहीं भाजपा से पार्टी महासचिव अर्जुन राय व सीएपी-सिक्किम ने संजू राय मैदान में हैं. फिलहाल पिछली बार इस सीट से चामलिंग ने ही जीत हासिल की थी लेकिन नामची-सिंघीथांग सीट से भी जीत मिलने के बाद उन्होंने ये सीट छोड़ दी थी.

कृष्णा कुमारी राय

विधानसभा चुनाव के दौरान नामची-सिंघीथांग सीट की भी खूब चर्चा हुई क्योंकि यहां से मुख्यमंत्री तमांग की पत्नी कृष्णा कुमारी राय चुनावी मैदान में खड़ी हैं. पिछली बार यहां से एसडीएफ के पवन चामलिंग ने जीत हासिल की थी. फिलहाल इस बार कृष्णा कुमारी को एसडीएफ से बिमल राय टक्कर दे रहे हैं तो वहीं भाजपा ने अरुणा मंगेर और सीएपी-सिक्किम ने महेश राय को उतारा है.

बाईचुंग भूटिया

बता दें कि भारत के पूर्व फुटबॉल कप्तान बाईचुंग भूटिया भी सिक्किम चुनाव में चर्चा का विषय रहे. नामची जिले की बारफुंग सीट से एसडीएफ के उपाध्यक्ष भूटिया चुनावी मैदान में हैं. उनको एसकेएम के आरडी भूटिया से कड़ी टक्कर मिल रही है. यहां पर भाजपा की ओर से ताशी दादुल भूटिया भी चुनावी मैदान में उतरे हैं. तो वहीं सीएपी-सिक्किम के दादुल लेपचा भी अन्य प्रमुख उम्मीदवारों में शामिल हैं. हालांकि इस सीट पर एसडीएफ के ताशी तेन्दुप भूटिया ने 2019 में जीत हासिल की थी.

-भारत एक्सप्रेस



इस तरह की अन्य खबरें पढ़ने के लिए भारत एक्सप्रेस न्यूज़ ऐप डाउनलोड करें.

Also Read


Pension Mission Shakti Digital