Bharat Express DD Free Dish
Pension Mission Shakti Digital
Pension Mission Shakti Digital

एक क्लिक में पढ़िए आज की 10 बड़ी चुनावी खबरें

Lok Sabha Election News: लोकसभा चुनाव का बिगुल बज चुका है. अब हर जगह चुनावों की बात हो रही है. आइए ऐसे में जानते हैं सियासत से जुड़ी 31 मार्च की बड़ी खबरें, जिन पर दिन में पूरे देश की नजर रही.

Election bulletin

आज की चुनावी सुर्खियां

Election 2024: लोकसभा चुनाव का बिगुल बज चुका है. चाय की टपरी हो या फिर पान की दुकान, हर जगह चुनाव के चर्चे हो रहे हैं. लोगों की बातें सुन सुनकर ऐसा लगता है कि नेताओं से ज्यादा चुनाव की बातें तो जनता कर रही है. कौन जीतेगा, कौन हारेगा? किसने बदला पाला, किस पार्टी ने किया कौन-सा चुनावी वादा. नेताओं की ओर से एक-दूसरे पर लगाए जा रहे आरोप-प्रत्यारोप के बीच आइए यहां जानते हैं चुनाव से जुड़ी 31 मार्च की 10 बड़ी खबरें-

मेरठ से पीएम का चुनावी शंखनाद

लोकसभा चुनाव को लेकर बीजेपी जोर-शोर के साथ चुनाव प्रचार में जुटी हुई है. इसी कड़ी में आज मेरठ में विशाल रैली का आयोजन किया गया है. जिसमें पीएम मोदी भी शामिल हुए. पीएम मोदी ने रैली को संबोधित करते हुए कहा कि 2024 का ये लोकसभा चुनाव विकसित भारत बनाने के लिए है. ये चुनाव भारत को दुनिया की तीसरी सबसे बड़ी आर्थिक महाशक्ति बनाने के लिए है.

बिहार में जमुई से प्रचार की शुरुआत

लोकसभा चुनाव—2024 का बिगुल बज चुका है. सियासी दलों के अगुआ अपने-अपने उम्मीदवारों की जीत के लिए चुनावी प्रचार में जुट रहे हैं. भाजपा से जुड़े सूत्रों का कहना है कि पीएम मोदी बिहार में अपने चुनावी अभियान की शुरूआत जमुई से करेंगे. जमुई बिहार का एक जिला है, जिसका गठन 21 फरवरी, 1991 को हुआ था. जमुई से पीएम मोदी की पहली रैली के शेड्यूल के बारे में बताते हुए N.D.A. नेता चिराग पासवान ने कहा— “यह वास्तव में मेरे लिए सौभाग्य और गर्व का क्षण है कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी बिहार की चुनावी रैलियों की शुरूआत जमुई से करेंगे. जमुई मेरी कर्मभूमि है. यहां प्रधानमंत्री 4 अप्रैल को आएंगे और चुनावी रैली को संबोधित करेंगे.”

बीजेपी के 10 प्रत्याशी निर्विरोध जीते

लोकसभा चुनाव के साथ ही देश के चार राज्यों में विधानसभा चुनाव भी होंगे. जिसके लिए तारीखों का ऐलान भी हो चुका है. इन राज्यों में बीजेपी सत्ता में आने के लिए एड़ी-चोटी का जोर लगा रही है. इसी बीच अरुणाचल प्रदेश में भाजपा को चुनाव से पहले ही बड़ी जीत मिल गई है. पार्टी की ओर से दावा किया जा रहा है कि उनके 10 प्रत्याशी निर्विरोध चुनाव जीत गए हैं. जिन प्रत्याशियों को सफलता मिली है, उनमें मौजूदा सीएम पेमा खांडू और डिप्टी सीएम चाउना मीन भी शामिल हैं. बीजेपी ने 10 उम्मीदवारों के निर्विरोध निर्वाचित होने के बाद राज्य की जनता का धन्यवाद किया है. पार्टी का कहना है कि ये जीत पीएम मोदी के कुशल नेतृत्व और मार्गदर्शन की वजह से मिली है.

विपक्ष पर करारा हमला

भारतीय जनता पार्टी के नेता और केंद्रीय मंत्री अनुराग ठाकुर ने दिल्ली में विपक्षी दलों पर करारा हमला बोला. अनुराग ठाकुर ने कांग्रेस और आम आदमी पार्टी को विकास कार्यों और घोटालों के मुद्दे पर आड़े हाथों लिया. ठाकुर बोले, “हमने कहा था कि हम भ्रष्टाचार मुक्त सरकार देंगे और हमने वही किया. मगर देशहित में कांग्रेस जो काम 60 साल में नहीं कर पाई, उससे ज्यादा PM मोदी ने 10 साल में कर दिखाया.”

ओवैसी के साथ मिलकर पल्लवी लड़ेंगी चुनाव

सियासत में रिश्ते बनते बिगड़ते रहते हैं और इसमें तेजी तब आ जाती है जब चुनाव नजदीक आ जाते हैं. देश में लोकसभा चुनाव की तारीखों का एलान होते ही सियासी सरगर्मियां बढ़ गई हैं. एनडीए के खिलाफ बने इण्डिया गठबंधन को आज यूपी में बड़ा झटका लगा है जब अपना दल कमेरावादी ने इंडिया गठबंधन का साथ छोड़ दिया है. अपना दल कमेरावादी की राष्ट्रीय अध्यक्ष कृष्णा पटेल, राष्ट्र उदय पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष बाबूराम पाल, प्रगतिशील मानव समाज पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष प्रेमचंद बिन्द, एआईएमआईएम के राष्ट्रीय अध्यक्ष असदुद्दीन ओवैसी ने लखनऊ में अपने गठबंधन की घोषणा की है. इस गठबंधन का नाम “PDM न्याय मोर्चा” रखा गया है.

स्वामी प्रसाद मौर्या उतारेंगे प्रत्याशी

सपा का साथ छोड़कर अपनी पार्टी बनाने वाले राष्ट्रीय शोषित समाज पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष और पूर्व कैबिनेट मंत्री स्वामी प्रसाद मौर्य ने अकेले ही लोकसभा चुनाव लड़ने का फैसला किया है. माना जा रहा है कि इंडिया गठबंधन में दाल न गलने के बाद उन्होंने दो लोकसभा सीट पर अपनी पार्टी के उम्मीदवारों को उतारने की घोषणा कर दी है और अब नाम तय किए जा रहे हैं. बता दें कि 22 फरवरी को स्वामी प्रसाद मौर्य ने अखिलेश का साथ छोड़कर अपनी पार्टी का ऐलान किया था.

इंडिया अलायंस की महारैली

आम आदमी पार्टी के नेता और पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत मान ने आज I.N.D.I.A गठबंधन की ‘महारैली’ को संबोधित करते हुए भारतीय जनता पार्टी (BJP) पर हमला बोला. भगवंत मान ने दिल्ली में ‘महारैली’ के दौरान कहा— “ये देश किसी के बाप की जागीर नहीं है. ये 140 करोड़ लोगों का देश है… ये (भाजपा वाले) क्या समझते हैं? इसको भी अंदर कर दो, उसको भी अंदर कर दो, ये नेता फ्रीज़ कर दो, वो कर दो…अरे, मैं पूछता हूं क्या आप ऐसे जीत जाएंगे?”

27 दलों की नेता एक मंच पर

आज यानी कि 31 मार्च को दिल्ली के रामलीला मैदान में INDIA ब्लॉक की लोकचंत्र बताओ रैली आयोजित की गई. जिसमें 27 दलों के नेता मैदान में एक साथ आए . इस रैली में अरविंद केजरीवाल की पत्नी सुनीता केजरीवाल, झरखंड के पूर्व मुख्यमंत्री की पत्नी कल्पना सोरेन भी मौजूद थीं इसके अलावा इस रैली में मंच पर राहुल गांधी, प्रियंका गांधी, उद्धव ठाकरे, अखिलेश यादव समेत तमाम नेता पहुंचे.

ममता का बीजेपी पर हमला

पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी ने रविवार (31 मार्च, 2024) को एक चुनावी रैली में लोकसभा चुनाव में बीजेपी के 400 से ज्‍यादा सीटें जीतने के दावे का मजाक उड़ाया. टीएमसी सुप्रीमो ने बीजेपी को चुनौती देते हुए कहा कि वो 200 सीट का आंकड़ा पार करके द‍िखाएं. बंगाल सीएम ममता ने यह भी कहा कि वह नागरिकता संशोधन कानून ( CAA) को इस राज्य में लागू होने नहीं देंगी. उन्होंने लोगों को आगाह किया कि सीएए के लिए आवेदन करने वाला व्यक्ति विदेशी बन जाएगा. इसलिए कोई भी आवेदन न करे.

बैठक में नहीं पहुंचे पप्पू यादव

बिहार के पूर्णिया में लोकसभा चुनाव लड़ने को लेकर कांग्रेस पार्टी में खींचतान एक बार फिर सामने आ गई. दफ्तर में पार्टी नेताओं की बैठक हुई जिसमें पप्पू यादव नजर नहीं आए. हालांकि इस मीटिंग में पूर्णिया से महागठबंधन की उम्मीदवार बीमा भारती जरूर नजर आईं. मीटिंग में कांग्रेस नेता बीमा भारती का स्वागत करते नजर आए और कांग्रेस जिला अध्यक्ष ने पप्पू यादव को लेकर भी बड़ा बयान दिया. बता दें कि पप्पू यादव कांग्रेस के सिंबल पर चुनाव लड़ने पर अड़े हुए हैं.

-भारत एक्सप्रेस



इस तरह की अन्य खबरें पढ़ने के लिए भारत एक्सप्रेस न्यूज़ ऐप डाउनलोड करें.

Also Read


Pension Mission Shakti Digital