Bharat Express DD Free Dish
Pension Mission Shakti Digital
Pension Mission Shakti Digital

एक क्लिक पर पढ़िए 10 बड़ी चुनावी खबरें: अच्छी बात है कि मोदी ‘600 पार’ नहीं कह रहे- खड़गे

Lok Sabha Election News: लोकसभा चुनाव का बिगुल बज चुका है. अब हर जगह चुनावों की बात हो रही है. आइए ऐसे में जानते हैं सियासत से जुड़ी 15 मई की 10 बड़ी खबरें, जिन पर पूरे देश की नजर रही.

Election bulletin

10 बड़ी चुनावी सुर्खियां

Election 2024: लोकसभा चुनाव का बिगुल बज चुका है. चाय की टपरी हो या फिर पान की दुकान, हर जगह चुनाव के चर्चे हो रहे हैं. लोगों की बातें सुन सुनकर ऐसा लगता है कि नेताओं से ज्यादा चुनाव की बातें तो जनता कर रही है. कौन जीतेगा? कौन हारेगा? किसने बदला पाला, किस पार्टी ने किया कौन-सा चुनावी वादा. नेताओं की ओर से एक-दूसरे पर लगाए जा रहे आरोप-प्रत्यारोप के बीच आइए यहां जानते हैं चुनाव से जुड़ी 15 मई की 10 बड़ी खबरें –

जनवादी पार्टी ने छोड़ा सपा का साथ

लोनिया चौहान बिरादरी की राजनीति करने वाली जनवादी पार्टी के अध्यक्ष संजय चौहान ने भाजपा में शामिल होने की घोषणा कर अखिलेश का सिरदर्द बढ़ा दिया है. माना जा रहा है कि इससे चुनाव में भाजपा को बड़ा फायदा मिल सकता है. पार्टी के अध्यक्ष संजय चौहान ने वाराणसी में भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष भूपेंद्र सिंह चौधरी को समर्थन देने संबंधी पत्र सौंपा है. रायबरेली में कांग्रेस महासचिव प्रियंका गांधी वाड्रा ने कहा, “अमित शाह से पूछिए कि 15 लाख रुपए कहां गए और 2 करोड़ रोजगार कहां गए, वो कैसी गारंटी थी? चाइनीज.”

अगर लोग भाजपा को वोट देंगे तो मुझे जेल जाना होगा: अरविंद केजरीवाल

आम आदमी पार्टी (आप) के राष्ट्रीय संयोजक और दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने आज कहा कि अगर लोगों ने भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) को वोट दी तो उन्हें जेल जाना होगा. केजरीवाल ने लोगों से विपक्षी दलों के गठबंधन ‘इंडिया’ के उम्मीदवार को वोट देने का आग्रह किया. ‘इंडिया’ गठजोड़ के तहत ‘आप’ और कांग्रेस दिल्ली में लोकसभा चुनाव मिल कर लड़ रही है. चांदनी चौक लोकसभा सीट से कांग्रेस प्रत्याशी जेपी अग्रवाल के पक्ष में मॉडल टाउन इलाके में रोड शो करते हुए केजरीवाल ने यह नारा भी दिया कि ‘जो करे केजरीवाल को प्यार वो करे मोदी को इनकार.”

यह चुनाव राम विरोधियों और राष्ट्रविरोधियों को दंडित करने के लिए : नड्डा

भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के राष्ट्रीय अध्यक्ष जे.पी. नड्डा ने विपक्षी गठबंधन ‘इंडिया’ पर बुधवार को करार प्रहार करते हुए कहा कि यह चुनाव उन लोगों को जवादेह ठहराने के लिए है जिन्होंने ‘राम’ के मूल मूल्यों, राष्ट्रवाद, आरक्षण, सनातन धर्म और संविधान का विरोध किया और देश को ‘विकसित भारत’ बनाने के केंद्र के मिशन में बाधा डाली. उन्होंने राष्ट्रीय जनता दल (राजद) सहित विपक्षी नेताओं पर युवाओं को रोजगार देने के नाम पर मतदताओं को भ्रमित करने का आरोप लगाया.

सत्ता में बने रहने के लिए राष्ट्र को बांट रहे हैं प्रधानमंत्री मोदी : फारूक अब्दुल्ला

नेशनल कांफ्रेंस के अध्यक्ष फारूक अब्दुल्ला ने प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी पर सत्ता में बने रहने के लिए राष्ट्र को बांटने के प्रयास का आरोप लगाते हुए कहा कि उन्हें याद रखना चाहिए कि वह भविष्य में सत्ता में रहें या न रहें, लेकिन यह देश हमेशा रहेगा. दक्षिण कश्मीर में अनंतनाग के शांगस इलाके में चुनावी रैली के बाद पत्रकारों से बात करते हुए अब्दुल्ला ने कहा, “हमें एक साथ रहना है. हमें देश को बचाना है. हमें बेहतर भविष्य के लिए मिलकर काम करना है. वह (मोदी) अपनी कुर्सी बचाने के लिए देश को बांटने की कोशिश कर रहे हैं.”

बुंदेलखंड को पानी के लिए तरसाने वालों की जब्त होनी चाहिए जमानत : योगी 

उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने कहा कि केंद्र और प्रदेश की सरकार ने सबसे अधिक बुंदेलखंड क्षेत्र के विकास पर ध्यान केंद्रित किया है और इस क्षेत्र को नोएडा की तर्ज पर विकसित किया जाएगा, जिसके बाद यहां के नौजवान पलायन नहीं करेंगे, बल्कि पूरी दुनिया से लोग यहां नौकरी और रोजगार के लिए आएंगे. मुख्यमंत्री ने कांग्रेस, सपा और बसपा को निशाने पर लेते हुए कहा, ‘‘पिछली सरकारों में बुंदेलखंड क्षेत्र में माफिया और डकैत पैदा किये गये थे। बुंदेलखंड को पानी के लिए तरसाया गया, ऐसे लोगों की जमानत जब्त होनी चाहिए.’’

कांग्रेस अध्यक्ष ने किया तंज : कहा- अच्छी बात है कि मोदी ‘600 पार’ नहीं कह रहे

कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे ने प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के ‘400 पार’ के नारे का तंज करते हुए बुधवार को कहा कि यह अच्छी बात है कि मोदी ‘600 पार’ नहीं कह रहे हैं. कांग्रेस अध्यक्ष ने रायबरेली लोकसभा क्षेत्र स्थित हरचंदपुर के सराय उमर में एक चुनावी रैली में प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी की आलोचना करते हुए दावा किया कि जून के पहले सप्ताह में मोदी सरकार को अलविदा कहने के बाद विपक्षी गठबंधन इंडियन नेशनल डेवलपमेंटल इंक्लूसिव अलायंस (इंडिया) की सरकार सत्ता में आएगी. खड़गे ने इस लोकसभा चुनाव में 400 से ज्यादा सीटें जीतने से संबंधित प्रधानमंत्री मोदी के ‘400 पार’ के नारे पर तंज भरे अंदाज में कहा, ”अच्छा है कि मोदी 600 पार नहीं कह रहे हैं, क्योंकि लोकसभा में सीटों की संख्या 543 ही है.”

भाजपा संविधान को ‘नष्ट’ करना और आरक्षण को खत्म करना चाहती है: राहुल गांधी

बोकांग्रेस नेता राहुल गांधी ने बुधवार को आरोप लगाया कि भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) संविधान को ‘नष्ट’ करने के साथ ही आदिवासियों, दलितों तथा पिछड़े वर्ग के लोगों को दिए गए आरक्षण को खत्म करना चाहती है. ओडिशा के बोलांगीर में एक रैली को संबोधित करते हुए राहुल ने आशंका जतायी कि अगर भाजपा यह चुनाव जीतती है तो वह सार्वजनिक क्षेत्र का निजीकरण कर देगी और देश को 22 अरबपति चलाएंगे. कांग्रेस ने हाथ में पकड़ी हुई भारत के संविधान की प्रति की ओर इशारा करते हुए कहा, ”भाजपा इस किताब को फाड़ना चाहती है लेकिन हम और भारत के लोग उन्हें इसकी इजाजत नहीं देंगे.’ने छोड़ा सपा का साथ.

“बाला साहेब ठाकरे ने कहा था कि अगर शिवसेना कांग्रेस बन गई तो वह उसे खत्म कर देंगे”: पीएम मोदी

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने आज वैध विपक्ष का दर्जा हासिल करने के लिए क्षेत्रीय दलों को कांग्रेस में विलय करने के सुझाव पर राकांपा नेता शरद पवार की कथित टिप्पणी पर कड़ी आलोचना की और कहा कि बाला साहेब ठाकरे कहते थे कि जिस दिन शिव सेना कांग्रेस बन जाएगी उस दिन वह शिव सेना को खत्म कर देंगे. पीएम मोदी ने उद्धव ठाकरे की शिवसेना को ‘नकली’ बताते हुए कहा, ‘कांग्रेस इतनी बुरी तरह हार रही है कि उनके लिए वैध विपक्ष बनना भी मुश्किल हो रहा है. महाराष्ट्र में INDI गठबंधन के एक नेता ने सुझाव दिया कि महाराष्ट्र में सभी छोटी पार्टियों का विलय हो जाना चाहिए चुनाव के बाद कांग्रेस के साथ। यह नकली शिवसेना और नकली राष्ट्रवादी पार्टी निश्चित रूप से कांग्रेस में विलय कर देगी.”

भाजपा को 400 सीटों की आवश्यकता क्यों है- हिमंत बिस्वा सरमा

असम के मुख्यमंत्री हिमंत बिस्वा सरमा ने बताया कि भाजपा मौजूदा लोकसभा चुनाव में 400 सीटों का लक्ष्य क्यों बना रही है. उन्होंने कहा कि भाजपा 400 सीटें जीतने के बाद मथुरा में कृष्ण जन्मभूमि मंदिर और वाराणसी में ज्ञानवापी मस्जिद के स्थान पर काशी विश्वनाथ मंदिर का निर्माण कराएगी. झारखंड के गिरिडीह में एक सार्वजनिक बैठक को संबोधित करते हुए, असम के सीएम हिमंत बिस्वा सरमा ने कहा, “मैं आपको बताऊंगा कि हमें 400 की आवश्यकता क्यों है. पिछली बार हमें 300 मिले थे और हमने राम मंदिर बनाया था.”

मुंबई के घाटकोपर में पीएम मोदी का रोड शो

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने मुंबई के घाटकोपर में आज एक रोड शो किया. पीएम के साथ महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री एकनाथ शिंदे, उपमुख्यमंत्री देवेंद्र फड़नवीस भी मौजूद रहें. बता दें कि ये जुलूस मुंबई उत्तर-पूर्व लोकसभा सीट के क्षेत्र में निकाला जा रहा है. भाजपा ने यहां से गुजराती मूल के मिहिर कोटेचा को अपना प्रत्तयाशी बनाया है. पीएम मोदी के रोड शो के दौरान भारी संख्या में लोगों की भीड़ देखने को मिली.



इस तरह की अन्य खबरें पढ़ने के लिए भारत एक्सप्रेस न्यूज़ ऐप डाउनलोड करें.

Also Read


Pension Mission Shakti Digital