Tamil Nadu Election 2026: तमिलनाडु विधानसभा चुनाव 2026 के लिए आज पहले और एकमात्र चरण का मतदान हो रहा है, जहाँ लोकतंत्र के उत्सव में दक्षिण भारतीय सिनेमा के दिग्गज अपनी चमक बिखेर रहे हैं. लेकिन इस बार का चुनाव महज मतदान तक सीमित नहीं है.
वहीं सबकी निगाहें सुपरस्टार थलापति विजय पर टिकी हैं, जो अपनी नई पार्टी ‘तमिलगा वेत्री कड़गम’ (TVK) के साथ पहली बार चुनावी मैदान में उतरे हैं. चेन्नई से लेकर मदुरै तक, रजनीकांत, कमल हासन और अजित कुमार जैसे दिग्गजों ने लाइन में लगकर वोट डाला और जनता से भारी संख्या में मतदान करने की अपील की.
विजय थलापति के लिए ‘करो या मरो’ का मुकाबला
तमिलनाडु की राजनीति में सिनेमा और सियासत का पुराना नाता रहा है और इस बार विजय थलापति इस विरासत को आगे बढ़ा रहे हैं. विजय जब चेन्नई के नीलांकरई में वोट डालने पहुंचे, तो उन्हें देखने के लिए हजारों प्रशंसकों का सैलाब उमड़ पड़ा.
बता दें कि पुलिस को उन्हें भीड़ से निकालकर मतदान केंद्र तक ले जाने के लिए कड़ी मशक्कत करनी पड़ी. बता दें कि विजय इस चुनाव में पेरम्बूर और तिरुचिरापल्ली ईस्ट दो सीटों से चुनाव लड़ रहे हैं. उनके समर्थकों का मानना है कि विजय की एंट्री से इस बार राज्य में ‘तीसरे विकल्प’ की उम्मीद जगी है, जो सीधे तौर पर DMK और AIADMK के प्रभुत्व को चुनौती दे रही है.
रजनीकांत और कमल हासन की सादगी ने जीता दिल
सुपरस्टार रजनीकांत सुबह-सुबह चेन्नई के स्टेला मैरिस स्कूल स्थित पोलिंग बूथ पहुंचे और अपना वोट डाला. वोट डालने के बाद उन्होंने स्याही लगी उंगली दिखाते हुए कहा कि “मतदान करना हर नागरिक का कर्तव्य है.
वहीं, ‘मक्कल निधि मय्यम’ के प्रमुख कमल हासन अपनी बेटी श्रुति हासन के साथ अलवरपेट में वोट डालने पहुंचे. खास बात यह रही कि कमल हासन ने किसी वीआईपी ट्रीटमेंट के बजाय आम नागरिकों की तरह लंबी लाइन में लगकर अपनी बारी का इंतजार किया. उनकी सादगी की तस्वीरें सोशल मीडिया पर खूब वायरल हो रही हैं.
ये भी पढ़ें: मिर्जापुर सड़क हादसा: बोलेरो में आग लगने से 11 लोगों की मौत, प्रधानमंत्री ने जताया शोक, किया मुआवजे का ऐलान
अजित कुमार और धनुष के इर्द-गिर्द फैंस की दीवानगी
साउथ के एक और बड़े सुपरस्टार अजित कुमार (Thala Ajith) भी तिरुवनमियूर में वोट डालने पहुंचे. बताया जा रहा है कि वे खास तौर पर चुनाव के लिए अपनी विदेश यात्रा बीच में छोड़कर भारत लौटे हैं. वहीं, अभिनेता धनुष जब चेन्नई के एक स्कूल में वोट डालने पहुंचे, तो फैंस ने उन्हें इस कदर घेर लिया कि सुरक्षा घेरा लगभग टूट गया था.
इनके अलावा सूर्या, उनकी पत्नी ज्योतिका, विजय सेतुपति और शिवकार्तिकेयन ने भी अपने मताधिकार का प्रयोग किया. इन सितारों की मौजूदगी ने न केवल मतदान प्रतिशत बढ़ाने का काम किया, बल्कि युवाओं में भी जबरदस्त जोश भर दिया.
Also Follow Bharat Express on Youtube
-भारत एक्सप्रेस
इस तरह की अन्य खबरें पढ़ने के लिए भारत एक्सप्रेस न्यूज़ ऐप डाउनलोड करें.

