चुनाव

महाराष्ट्र डीजीपी पर चुनाव आयोग का बड़ा एक्शन, शिकायत के बाद रश्मि शुक्ला का ट्रांसफर, लग रहे थे ये आरोप

महाराष्ट्र में आगामी विधानसभा चुनावों की तैयारियां जोरों पर हैं. इन सब के बीच सोमवार को चुनाव आयोग ने एक बड़ी कार्रवाई की है. चुनाव आयोग ने राज्य की पुलिस महानिदेशक (डीजीपी) रश्मि शुक्ला का तबादला कर दिया है.

रश्मि शुक्ला के खिलाफ हुई थी शिकायत

यह कार्रवाई उस समय की गई है जब राज्य में 20 नवंबर को मतदान होना है. महाराष्ट्र कांग्रेस अध्यक्ष नाना पटोले ने चुनाव आयोग को रश्मि शुक्ला के खिलाफ तीन बार शिकायत की थी, जिसके बाद आयोग की ओर से यह कदम उठाया गया है. चुनाव आयोग के इस एक्शन के बाद नाना पटोले की प्रतिक्रिया सामने आई है. उन्होंने चुनाव आयोग का धन्यवाद किया और साथ-साथ सवाल उठाया कि महाराष्ट्र की डीजीपी को बदलने में इतना समय क्यों लगा?

बीजेपी का समर्थन करने का आरोप

नाना पटोले ने आरोप लगाया कि रश्मि शुक्ला एक आईपीएस अधिकारी होते हुए भी भाजपा को समर्थन देने का काम कर रही थीं और विपक्ष के नेताओं की फोन टैपिंग जैसी गतिविधियों में लिप्त थीं. उन्होंने कहा कि इतनी शिकायतों के बावजूद, आयोग ने कार्रवाई करने में विलंब किया, जो गंभीर चिंता का विषय है. रश्मि शुक्ला की भूमिका पर विपक्ष पहले भी सवाल उठा चुका है.

यह भी पढ़ें- उत्तर प्रदेश, केरल और पंजाब में 13 नवंबर को नहीं होगी उपचुनाव की वोटिंग, EC ने घोषित की नई तारीख, जानें क्या है वजह

फोन टेप के मामले में उछला नाम

बता दें कि 1988 बैच की आईपीएस अधिकारी रश्मि शुक्ला राज्य की पहली महिला डीजीपी बनी थीं. इसी साल 4 जनवरी को उन्हें डीजीपी नियुक्त किया गया था. डीजीपी बनने से पहले वह केंद्रीय प्रतिनियुक्ति पर सशस्त्र सीमा बल (एसएसबी) में महानिदेशक (डीजी) की जिम्मेदारी संभाल रहीं थीं. वह जून महीने में सेवानिवृत्त हो रही थीं, लेकिन सरकार ने उन्हें एक्सटेंशन दे दिया. रश्मि शुक्ला का नाम महाविकास अघाड़ी (एमवीए) नेताओं के फोन टेप करने के मामले में घसीटा गया था, हालांकि इस मामले में उन्हें क्लीन चिट मिल गई थी.

-भारत एक्सप्रेस

Shailendra Verma

Recent Posts

आज बंद होंगे बद्रीनाथ धाम के कपाट, चारधाम यात्रा पर लगेगा विराम; जानें अब कहां होंगे दर्शन

Badrinath Temple Closing: उत्तराखंड के बद्रीनाथ धाम के कपाट 16 नवंबर को रात 9:37 बजे…

6 minutes ago

पाकिस्तान की अग्निपरीक्षा! जिम्बाब्वे से भिड़ेगी टीम, भारत में कहां देख सकेंगे मुकाबला?

Pakistan Vs Zimbabwe: ICC महिला इमर्जिंग नेशंस ट्रॉफी में पाकिस्तान और जिम्बाब्वे की टीमें आमने-सामने…

10 minutes ago

जय शाह को फिर मिली ICC की कमान…! चुने गए निर्विरोध, जानें LA 2028 ओलंपिक पर क्या कहा?

ICC ने जय शाह को निर्विरोध दूसरे कार्यकाल के लिए चेयरमैन नियुक्त किया है. बाली…

46 minutes ago

रणबीर कपूर की ‘रामायण’ ने ‘धुरंधर 2’ को पछाड़ा, 11 दिनों में वर्ल्डवाइड कमाए ₹1384 करोड़

Ramayana Box Office Collection: रणबीर कपूर और यश स्टारर 'रामायण: पार्ट 1' ने 11 दिनों…

48 minutes ago

भारत को ‘हाथ काटने’ की धमकी देने वाले पाकिस्तानी मंत्री आ रहे दिल्ली, SCO सम्मेलन में होंगे शामिल

Musadik Malik: सिंधु जल समझौते पर भारत को 'हाथ काटने' की धमकी देने वाले पाकिस्तानी…

1 hour ago

रिटायर कर्मचारियों को भी मिलेगा एरियर? PM मोदी को पत्र लिखकर पेंशनरों ने की मांग

8th Pay Commission: 8वें वेतन आयोग को लेकर रिटायर्ड कर्मचारियों ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को…

1 hour ago