चुनाव

UP Bypolls 2024: सपा ने घोषित की यूपी उपचुनाव के लिए उम्मीदवारों की पहली लिस्ट, जानें कौन-कहां से लड़ेंगे चुनाव

UP Bypolls: हरियाणा एवं जम्मू कश्मीर के विधानसभा चुनावों के बाद अब उत्तर प्रदेश में 10 विधानसभा सीटों पर उपचुनाव होने वाले हैं. इसके लिए सियासी दलों ने अपनी अपनी कमर कसनी शुरू कर दी है. आज समाजवादी पार्टी ने यूपी उपचुनाव के लिए अपने उम्मीदवारों की पहली लिस्ट जारी कर दी है.

समाजवादी पार्टी की पहली लिस्ट में 6 उम्मीदवारों के नाम हैं. इस लिस्ट के मुताबिक, अखिलेश यादव की करहल विधानसभा सीट से तेज प्रताप यादव चुनाव लड़ेंगे. वे अखिलेश के चचेरे भाई हैं. वहीं, अयोध्या के मिल्कीपुर से अजीत प्रसाद को उम्मीदवार बनाया गया है. अजीत सांसद अवधेश प्रसाद के बेटे हैं.

समाजवादी पार्टी की लिस्ट में अन्य उम्मीदवारों के रूप में कानपुर की सीसामउ से नसीम सोलंकी, प्रयागराज के फूलपुर से मुस्तफा सिद्दकी, मिर्जापुर के मझंवा से डॉ. ज्योति बिंद और अम्बेडकर नगर की कटेहरी से शोभावती वर्मा का नाम घोषित किया गया है.

जातिगत समीकरण देखा जाए तो समाजवादी पार्टी ने 6 में से 4 सीटों पर पिछड़े और दलित उम्मीदवार उतारे हैं, जबकि 2 सीटों पर मुस्लिम उतारे हैं.

सपा के ट्विटर हैंडिल @samajwadiparty पर ये लिस्ट शेयर की गई.

यूपी में हुए 2022 के चुनाव में जिन 10 विधानसभा सीटों पर अब उपचुनाव होने जा रहे हैं, उनमें से 5 पर सपा ने जीत दर्ज की थी. इन आगामी चुनावों को लेकर सपा खासी उत्साहित नजर आ रही है.

— भारत एक्सप्रेस

Bharat Express Desk

Recent Posts

India vs Brazil Football: साल्ट लेक स्टेडियम में धुरंधरों ने बिखेरा जलवा, जानिए दुनिया की नंबर-1 फुटबॉल टीम से हम मैच जीते या हारे

कोलकाता के साल्ट लेक स्टेडियम में खेले गए ऐतिहासिक मुकाबले में पांच बार की विश्व…

2 hours ago

‘बंगाल के बिना फुटबॉल की बात अधूरी’, मनोज तिवारी ने कोलकाता में भारत-ब्राजील मुकाबले को बताया नया दौर

Manoj Tiwari: बीजेपी सांसद मनोज तिवारी ने भारत और ब्राजील के बीच मुकाबले को लेकर…

2 hours ago

पीएम मोदी दिसंबर में असम सेमीकंडक्टर सुविधा का कर सकते हैं उद्घाटन- हिमंत बिस्वा सरमा

असम के मुख्यमंत्री हिमंत बिस्वा सरमा ने शनिवार को कहा कि जागीरोड में सेमीकंडक्टर असेंबली…

3 hours ago

‘पिक्चर नहीं चली तो क्या, मैच चला देंगे’, भारत-ब्राजील फ्रेंडली मुकाबले में दिखा बोनी कपूर का फुटबॉल प्रेम

Boney Kapoor: बोनी कपूर ने कहा कि उनका फुटबॉल से पुराना रिश्ता रहा है. उन्होंने…

3 hours ago

Kolkata: भारत-ब्राजील में फुटबॉल का रोमांचक मुकाबला, Bharat Express के CMD उपेन्द्र राय ने की हौसला-अफ़ज़ाई

India vs Brazil Football Match: कोलकाता के सॉल्ट लेक स्टेडियम में 5 बार की वर्ल्ड…

4 hours ago

बदलेगी मुंबई T-1 की तस्वीर, अडाणी ग्रुप शुरू करेगा पुनर्विकास, जानिए उड़ानों पर क्या पड़ेगा असर?

Mumbai Airport Redevelopment: अडाणी एयरपोर्ट्स जनवरी 2027 से मुंबई के छत्रपति शिवाजी महाराज अंतरराष्ट्रीय हवाई…

4 hours ago