चुनाव

UP Lok Sabha Election Result 2024: यूपी में पहली बार इन दो सीटों पर बेटों को मिली परिवार की विरासत को आगे बढ़ाने की जिम्मेदारी…क्या जनता जताएगी भरोसा?

UP Lok Sabha Election Result 2024: लोक सभा चुनाव-2024 की मतगणना लगातार जारी है. सुबह 8 बजे से शुरू हुई वोटों की गिनती में कभी एनडीए तो कभी इंडिया गठबंधन आगे-पीछे होता हुआ दिखाई दे रहा है. ऐसे में सभी राजनीतिक दलों में रिजल्ट को लेकर उत्सुकता की स्थिति बनी हुई है. देश की राजनीति में माना जाता है कि केंद्र की सत्ता का रास्ता यूपी से होकर जाता है. इसीलिए यहां की लोकसभा की 80 सीटें बहुत मायने रखती हैं.

राजनीतिक दल सबसे अधिक यहां की सीटों को जीतने पर जोर देते हैं. इसीलिए इस बार भाजपा ने यूपी की सभी 80 सीटों पर जीत दर्ज करने का दावा किया था, हालांकि मतगणना जैसे-जैसे आगे बढ़ रही है, कई सीटें भाजपा के हाथों से फिसलती दिखाई दे रही है और सपा-कांग्रेस ने मिलकर कई सीटों पर बड़ा उलटफेर करते दिख रहे हैं. हालांकि अभी वोटों की गिनती जारी है.

ये भी पढ़ें-UP Lok Sabha Election Result 2024: उत्तर प्रदेश में सपा ने किया बड़ा उलटफेर, भाजपा के गढ़ में लगाई सेंध, अब तक इतनी सीटों पर बनाई बढ़त

इसी बीच सपा ने 15 सीटो पर बढ़त बना ली है तो वहीं पहली बार परिवार की विरासत को आगे बढ़ाने की जिम्मेदारी मिलने के बाद जहां रायबरेली में राहुल गांधी की प्रतिष्ठा दांव पर लगी है तो वहीं कैसरगंज लोकसभा सीट पर भाजपा के चर्चित सांसद बृजभूषण शरण सिंह के बेटे करण भूषण शरण सिंह को बीजेपी ने टिकट दिया है. फिलहाल शुरुआती रुझानों में करण भूषण सिंह अभी तक 11647 वोटों से आगे चल रहे हैं तो वहीं रायबरेली में भी राहुल गांधी को बढ़त हासिल हुई है. अभी तक कांग्रेस नेता राहुल गांधी 50589 हजार वोटों से आगे चल रहे हैं.

सोनिया गांधी ने की थी भावुक अपील

बता दें कि रायबरेली सीट पर लम्बे वक्त से गांधी परिवार का कब्जा है. यहां पर इंदिरा गांधी से लेकर सोनिया गांधी तक का कब्जा रहा है. इस बार सोनिया गांधी के राज्य सभा जाने की वजह से राहुल गांधी को यहां से कांग्रेस ने उतारा है. हालांकि राहुल गांधी केरल की वायनाड सीट से इस बार भी चुनाव लड़ रहे हैं और वर्तमान में भी वह इसी सीट से सांसद हैं. मालूम हो कि रायबरेली से राहुल गांधी को प्रत्याशी घोषित करते वक्त कांग्रेस प्रमुख सोनिया गांधी ने रायबरेली की जनता से भावुक अपील की थी और कहा था कि मैं अपना बेटा आपको सौंप रही हूं. ये आपको निराश नहीं करेगा.

जानें कैसरगंज सीट की क्यों मिली करण को जिम्मेदारी?

बता दें कि उत्तर प्रदेश की हॉट सीट माने जाने वाली कैसरगंज लोकसभा सीट पर भाजपा सांसद और पूर्व डब्ल्यूएफआई प्रमुख बृजभूषण शरण सिंह का दबदबा रहा है. इस सीट के लिए वही इस बार भी भाजपा के टिकट पर दावा कर रहे थे लेकिन देश की शीर्ष महिला पहलवानों के यौन उत्पीड़न के आरोपों के चलते भाजपा ने टिकट उनको न देकर उनके बेटे को दिया है. फिलहाल देखना ये है कि जनता अब करण पर कितना भरोसा जताती है?

-भारत एक्सप्रेस

Archana Sharma

Recent Posts

वोट चोरी और SIR के खिलाफ आर-पार की लड़ाई, सोमवार को सड़कों पर उतरेगा विपक्ष

लोकसभा में नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी ने ऐलान किया है कि सोमवार को विपक्ष, युवा…

20 seconds ago

पीएम मोदी ने चेन्नई में गिनाईं शिक्षा और खेल के क्षेत्र की उपलब्धियां, कहा- देश के विकास की धुरी हैं युवा

पीएम मोदी ने चेन्नई में जैगोपाल गरोडिया हिंदू विद्यालय के स्वर्ण जयंती समारोह को संबोधित…

26 minutes ago

राष्ट्रपति ट्रंप का बड़ा ऐलान: रूस-यूक्रेन के बीच ‘एनर्जी सीजफायर’ लागू

Russia Ukraine Energy Ceasefire: अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने रूस और यूक्रेन के बीच एनर्जी…

38 minutes ago

दिल्ली में उग्र हुआ CJP का प्रदर्शन: कनॉट प्लेस पर नारेबाजी कर रहे कार्यकर्ताओं को पुलिस ने घसीटकर हटाया

दिल्ली में CEC के इस्तीफे की मांग को लेकर CJP और छात्र संगठनों का प्रदर्शन…

43 minutes ago

पीएम मोदी की मछुआरों को बड़ी सौगात: हजारों करोड़ की योजनाओं को मंजूरी, चेन्नई फिशिंग हार्बर होगा हाईटेक

PM Matsya Sampada Yojana: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने तमिलनाडु के मछुआरों और तटीय समुदायों के…

50 minutes ago

‘पुरुषों को भी बनना होगा महिलाओं की सफलता का संबल…’ Miss and Mrs UN कार्यक्रम में प्रो. (डॉ.) रचना सम्‍मानित, दिया प्रेरक संदेश

MISS AND MRS UNITED NATIONS 2026: राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली के क्राउन प्लाजा होटल, रोहिणी में…

2 hours ago