महंगे प्रोडक्ट्स को कहें बाय! घर पर आसानी से ऐसे बनाएं चुकंदर का हेयर मास्क
पीएम मोदी (बाएं) कांग्रेस नेता पवन खेड़ा (दाएं)
Lok Sabha Election 2024: लोकसभा चुनाव—2024 की मतगणना के बीच कांग्रेस पार्टी के वरिष्ठ नेता पवन खेड़ा ने इंडिया गठबंधन की जीत का दावा किया है. उन्होंने कहा कि इस बार कांग्रेस भारी मतों से सभी सीटों पर जीत का परचम लहराने जा रही है. इसके अलावा, उन्होंने बीजेपी के 400 पार के नारे पर भी तंज कसा.
पवन खेड़ा ने मंगलवार को कहा, “मैं शुरूआती रुझान के बारे में अंतिम तौर पर कुछ नहीं कह सकता हूं, लेकिन एक बात जरूर कहना चाहूंगा कि जनता को जो फैसला करना था, वो कर लिया है.“ उन्होंने आगे कहा, “जो बीजेपी 400 पार के नारे को लेकर जगह-जगह ढिंढोरा पीट रही थी, शेयर मार्केट में खेल रही थी, हर जगह हवा-बाजी कर रही थी. अब उसे भी अपनी असली हकीकत के बारे में पता चल गया है कि असल में मौजूदा समय में जनता का मूड क्या है.“
रुझान हमारे पक्ष में, ये नतीजों में तब्दील होंगे: कांग्रेस नेता
कांग्रेस नेता ने कहा, “अगर वाराणसी में प्रधानमंत्री दो राउंड में पिछड़ते हुए नजर आ रहे हैं, तो उससे साफ जाहिर होता है कि मौजूदा समय में देश का मूड क्या है? वहीं, इस रूझान को लेकर मैं अंतिम तौर पर कुछ नहीं कह सकता, क्योंकि यह बहुत ही शुरुआती रूझान है. इसलिए मैं यही कहूंगा कि अभी हम सभी को इंतजार करना चाहिए, मगर यही रुझान आगे चलकर हमारे पक्ष में नतीजों के रूप में तब्दील होंगे.“
इसके अलावा, पवन खेड़ा ने पंजाब की मौजूदा राजनीतिक स्थिति को भी कांग्रेस के पक्ष में बताया। उन्होंने कहा कि पंजाब में हमें बिल्कुल अच्छे नंबर मिलने जा रहे हैं.
— भारत एक्सप्रेस
Noida Encounter: नोएडा के सेक्टर-126 में पुलिस और CRT की संयुक्त कार्रवाई में 50 हजार…
दीपावली के अवसर पर मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ और रेल मंत्री अश्विनी वैष्णव ने वाराणसी-नई दिल्ली…
प्रयागराज में आयोजित इंटरनेशनल प्रयागराज फिल्म फेस्टिवल 2026 में अवधी, भोजपुरी, बुंदेली और ब्रज भाषा…
1 नवंबर को रामलीला मैदान में INDIA ब्लॉक की रैली के चलते दिल्ली पुलिस ने…
फिल्ममेकर संजय गुप्ता के अचानक निधन से बॉलीवुड में शोक की लहर दौड़ गई है.…
मुंबई के जुहू में बीएमडब्ल्यू कार सवार महिला ने ट्रैफिक पुलिसकर्मी पर गाड़ी चढ़ाने की…