खेल

T20 World Cup 2024: अफगानिस्तान का शानदार आगाज, यूगांडा को दी करारी शिकस्त, फजलहक फारूकी ने खोला ‘पंजा’

T20 World Cup 2024: टी20 विश्व कप 2024 का 5वां मैच यूगांडा और अफगानिस्तान के बीच खेला गया. अफगानिस्तान ने टूर्नामेंट के पहले ही मैच में बल्ले और गेंद से दमदार खेल दिखाते हुए युगांडा को बुरी तरह हराया. टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी करने उतरी यूगांडा ने हर मोर्चे पर निराशाजनक प्रदर्शन किया. वहीं, अफगानिस्तान ने बल्ले और गेंद दोनों से दमदार प्रदर्शन करते हुए टी20 विश्व कप में जीत के साथ शुरुआत की.

अफगानिस्तान ने यूगांडा को हराया

अफगानिस्तान ने इब्राहिम जादरान (46 गेंदों पर 70 रन) और रहमानुल्लाह गुरबाज़ (42 गेंदों पर 76 रन) के बीच 154 रनों की शानदार ओपनिंग साझेदारी की बदौलत 183/5 का मजबूत स्कोर बनाया. अफगानिस्तान के 184 रन के जवाब में यूगांडा टीम की बल्लेबाजी पूरी तरह से फ्लॉप हो गई.

हालांकि, इससे पहले शुरुआत में संघर्ष कर रहे यूगांडा के गेंदबाजों ने डेथ ओवरों में वापसी की. लेकिन उनके बल्लेबाजों ने अफगानिस्तान के गेंदबाजों के आगे घुटने टेक दिए. इस चुनौतीपूर्ण टोटल का बचाव करते हुए अफगानिस्तान के लिए फजल हक फारूकी ने अपनी शानदार गेंदबाजी से जीत की नींव रखी.

फजल हक फारूकी का शानदार प्रदर्शन

तेज तर्रार गेंदबाज फारूकी ने यूगांडा टीम के बल्लेबाजी क्रम की कमर तोड़ दी और अपने स्पैल में मात्र 9 रन देकर पांच विकेट चटकाए. फारूकी का यह प्रदर्शन टी20 विश्व कप में अफगानिस्तान के लिए सर्वश्रेष्ठ गेंदबाजी प्रदर्शन है. साथ ही यह उनके टी20 अंतरराष्ट्रीय करियर और विश्व कप में पहला 5 विकेट है.

यूगांडा टीम 58 रन पर ढेर

183 रन के जवाब में यूगांडा की पूरी टीम 16 ओवर में 58 रन पर ढेर हो गई. रियाजत अली और रॉबिन्सन ओबुया के अलावा यूगांडा का अन्य कोई बल्लेबाज दहाई अंक तक नहीं पहुंच सका. यूगांडा के लिए रॉबिंसन ने सर्वाधिक 14 रन बनाए। फारुकी के अलावा नवीन उल हक और कप्तान राशिद खान ने दो-दो विकेट झटके. यूगांडा का विश्व कप में यह पहला मौका था, जिसकी शुरुआत उनके लिए अच्छी नहीं रही.

अफगानिस्तान की प्लेइंग इलेवन

रहमानुल्लाह गुरबाज (विकेट कीपर), इब्राहिम जद्रन, गुलबदीन नैब, अजमतुल्लाह उमरजई, मोहम्मद नबी, नजीबुल्लाह जद्रन, करीम जनत, राशिद खान (कप्तान), मुजीब उर रहमान, नवीन-उल-हक, फजलहक फारूकी.

यूगांडा टीम की प्लेइंग इलेवन

साइमन सेसाजी (विकेट कीपर), रोजर मुकासा, रोनक पटेल, रियाज़त अली शाह, दिनेश नकरानी, ​​रॉबिन्सन ओबुया, अल्पेश रामजानी, ब्रायन मसाबा (कप्तान), बिलाल हसन, कॉसमास क्येवूटा, हेनरी सेन्योंडो.

ये भी पढ़ें- T20 World Cup 2024: फ्री में देखें वर्ल्ड कप के मैच, इस चैनल पर होगा प्रसारण

-भारत एक्सप्रेस

Vikash Jha

Recent Posts

‘जेल में भी प्यार से देते हैं खाना…’ बिग बॉस में स्काउट पर भड़के सलमान खान

'बिग बॉस 20' के वीकेंड का वार में सलमान खान ने स्काउट ओपी को काजी…

3 minutes ago

काशी में लगेगी संस्कृति संसद: 3 हजार संत-विद्वान जुटेंगे, जेन-जी को मिलेगा अपनी बात रखने का मंच

Sanskriti Sansad 2026: काशी में 3 से 5 नवंबर तक आयोजित होने वाली संस्कृति संसद…

5 minutes ago

15 कॉलेजों ने दाखिला देने से नकारा, आज 19 की उम्र में खड़ा कर दिया करोड़ों का AI एंपायर! पढ़ें जैक की प्रेरक कहानी

Jack Yadegari AI Startup: 15 विश्वविद्यालयों से रिजेक्शन झेलने वाले 19 वर्षीय जैक यादेगारी ने…

31 minutes ago

राहुल गांधी ने किया सुप्रीम कोर्ट मार्च का आह्वान, CJI को सौंपा जाएगा ज्ञापन

लोकसभा में नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी ने ऐलान किया है कि सोमवार को विपक्ष, युवा…

44 minutes ago

पीएम मोदी ने चेन्नई में गिनाईं शिक्षा और खेल के क्षेत्र की उपलब्धियां, कहा- देश के विकास की धुरी हैं युवा

पीएम मोदी ने चेन्नई में जैगोपाल गरोडिया हिंदू विद्यालय के स्वर्ण जयंती समारोह को संबोधित…

1 hour ago

राष्ट्रपति ट्रंप का बड़ा ऐलान: रूस-यूक्रेन के बीच ‘एनर्जी सीजफायर’ लागू

Russia Ukraine Energy Ceasefire: अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने रूस और यूक्रेन के बीच एनर्जी…

1 hour ago