चुनाव

Polls Victory: महाराष्ट्र चुनाव में प्रचंड जीत के बाद BJP मुख्यालय पर जश्न, दिल्ली में PM मोदी का संबोधन – VIDEO

New Delhi: महाराष्ट्र विधानसभा चुनाव में भाजपा की अगुवाई वाले महायुति गठबंधन को प्रचंड जीत मिली. आज दिनभर चली मतगणना के बाद अब भाजपा नेताओं, कार्यकर्ताओं और समर्थकों का जश्न मन रहा है. भाजपा के दिल्ली स्थित मुख्यालय पर हजारों पार्टी कार्यकर्ता और नेता एकत्रित हुए हैं.

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने महाराष्ट्र में अपनी पार्टी को मिली ऐतिहासिक जीत पर राज्य की जनता को बधाई दी है. इसके साथ ही उन्होंने झारखंड में झामुमो गठबंधन के प्रदर्शन के लिए हेमंत सोरेन को भी बधाई दी. उन्होंने कहा कि लोगों के मुद्दों को उठाने और राज्य के लिए काम करने में एनडीए हमेशा आगे रहेगा. अब पीएम मोदी भाजपा मुख्यालय में कार्यकर्ताओं को संबोधित कर रहे हैं.

‘विकासवाद, सुशासन, सच्चे सामाजिक न्याय की जीत’

भाजपा मुख्यालय पर अपने संबोधन में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने कहा, “आज हम यहां एक और ऐतिहासिक महाविजय का उत्सव मनाने के लिए एकत्रित हुए हैं. आज महाराष्ट्र में विकासवाद, सुशासन, सच्चे सामाजिक न्याय की जीत हुई है और महाराष्ट्र में झूठ, छल, फरेब बुरी तरह हारा है. विभाजनकारी ताकते हारी हैं, नकारात्मक राजनीति की हार हुई है परिवारवाद की हार हुई है. आज महाराष्ट्र ने विकसित भारत के संकल्प को मजबूत किया है.”

‘यूपी-राजस्थान उपचुनावों में भी जमकर समर्थन मिला’

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने कहा, “आज देश के अनेक राज्यों में उपचुनावों के नतीजे भी आए हैं. उत्तर प्रदेश, उत्तराखंड और राजस्थान ने भाजपा को जमकर समर्थन दिया है. असम के लोगों ने भाजपा पर फिर एक बार भरोसा जताया है. मध्य प्रदेश में भी हमें सफलता मिली है. बिहार में NDA का समर्थन बढ़ा है. यह दिखाता है कि देश अब सिर्फ विकास चाहता है…मैं महाराष्ट्र के मतदाताओं का, युवाओं का, माताओं का, किसानों, देश की जनता को नमन करता हूं.”

झारखंड की जनता को भी नमन करता हूं: पीएम मोदी

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने कहा, “मैं झारखंड की जनता को भी नमन करता हूं। झारखंड के तेज विकास के लिए हम अब और ज्यादा मेहनत से काम करेंगे और इसमें भाजपा का एक-एक कार्यकर्ता अपना हर प्रयास करेगा.”

‘जनता को हमारे सुशासन के मॉडल पर विश्वास है’

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने महाराष्ट्र वासियों का धन्यवाद दिया. उन्होंने कहा, “महाराष्ट्र देश का छठा राज्य है जिसने भाजपा को लगातार तीन बार जनादेश दिया है. इससे पहले गोवा, गुजरात, छत्तीसगढ़, हरियाणा और मध्य प्रदेश में हम लगातार तीन बार जीत चुके हैं. बिहार में भी NDA को तीन बार से ज्यादा बार लगातार जनादेश मिला है. यह जनता का हमारे सुशासन के मॉडल पर विश्वास है.”

§ भाजपा मुख्यालय पर जश्न §



पूरे प्रोग्राम का वीडियो यहां देखा जा सकता है —


ये भी पढ़िए: ‘यह सुशासन की जीत’ महाराष्ट्र में जीत के बाद पीएम मोदी का पोस्ट, कहा- एकजुट होकर हम और भी ऊँचे उठेंगे

ये भी पढ़िए: महाराष्ट्र में महायुति की प्रचंड जीत — PM मोदी, गृह मंत्री अमित शाह, भाजपा अध्यक्ष जे.पी. नड्डा जश्न मनाने ​दिल्ली में BJP मुख्यालय पहुंचे

ये भी पढ़िए: संविधान के नकली हितैषी बनने वालों की दुकान पर लगा ताला: गृह मंत्री अमित शाह


— भारत एक्सप्रेस

Bharat Express Desk

Recent Posts

सीएम योगी का बड़ा संदेश; ‘अब नहीं चलेगा भाई-भतीजावाद’, 4,543 नए दरोगाओं को दिए नियुक्ति पत्र, पारदर्शी भर्ती मॉडल पर फिर जताया भरोसा

लखनऊ में मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने 4,543 नवचयनित उपनिरीक्षकों को नियुक्ति पत्र वितरित करते हुए…

6 minutes ago

बद्रीनाथ पर मंडराया बर्फीले कहर का साया, 58.9 लाख घन मीटर बर्फ से तबाही की आशंका, वैज्ञानिकों की बड़ी चेतावनी

बद्रीनाथ धाम के ऊपर मौजूद तीन हैंगिंग ग्लेशियरों को लेकर वैज्ञानिकों ने गंभीर चेतावनी दी…

23 minutes ago

दीपावली-छठ पर योगी सरकार का तोहफा, 12 दिन तक चलेंगी अतिरिक्त रोडवेज बसें

UPSRTC Diwali Chhath Special Bus: दीपावली और छठ पर्व पर यात्रियों की सहूलियत के लिए…

40 minutes ago

हाथ में नहीं टिकता पैसा? नरक चतुर्दशी और दिवाली की रात करें ये सरल शास्त्रीय उपाय, बरसने लगेगी मां लक्ष्मी की कृपा

दीपावली महापर्व पर मां लक्ष्मी की असीम कृपा और स्थायी समृद्धि प्राप्त करने के लिए…

56 minutes ago

9 नवंबर को 1,024 करोड़ की सौगात, 1,200 परिवारों को मिलेंगे घर; कांकरिया में दौड़ेंगी नई टॉय ट्रेन

Amit Shah Ahmedabad Visit: केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह 9 नवंबर को अहमदाबाद दौरे पर…

1 hour ago

VRINDAVAN: श्रीबांके बिहारी मंदिर में दर्शन के लिए नई व्यवस्था, दिवाली और कार्तिक मास में सुलभ दर्शन की तैयारी

Banke Bihari Temple: दिवाली और कार्तिक मास के पावन अवसर पर ब्रजभूमि के प्रसिद्ध श्रीबांकेबिहारी…

1 hour ago