Bharat Express DD Free Dish

शादी के बाद न्यूलीवेड कपल आमिर खान-गौरी स्प्रैट पहुंचे ऑस्ट्रेलिया, हनीमून के साथ वर्क ट्रिप का है प्लान

Aamir Khan Australia Trip: तीसरी शादी के तुरंत बाद आमिर खान पत्नी गौरी स्प्रैट के साथ मेलबर्न रवाना हो गए हैं, जहां वर्क कमिटमेंट के साथ-साथ कपल अपना हनीमून और फैमिली टाइम एन्जॉय करेगा.

Aamir Khan Gauri Spratt

Aamir Khan Australia Trip: बॉलीवुड के ‘मिस्टर परफेक्शनिस्ट’ आमिर खान इन दिनों अपनी तीसरी शादी को लेकर लगातार हेडलाइंस में बने हुए हैं. 5 जुलाई को गौरी स्प्रैट के साथ गुपचुप शादी रचाने के बाद, अब यह न्यूलीवेड कपल अपने पहले ऑफिशियल ट्रिप के लिए विदेश रवाना हो चुका है.

आमिर खान 5 जुलाई को गौरी स्प्रैट से शादी के बाद ऑस्ट्रेलिया के मेलबर्न पहुंचे हैं. यह ट्रिप एक वर्क-कम-हनीमून वैकेशन है, जहां आमिर फैमिली टाइम बिताने के साथ ही अगस्त 2026 में होने वाले ‘इंडियन फिल्म फेस्टिवल ऑफ मेलबर्न’ का हिस्सा भी बनेंगे, जिसमें वे बेस्ट एक्टर कैटेगरी में नॉमिनेटेड हैं.

वेडिंग के तुरंत बाद ऑस्ट्रेलिया के मेलबर्न के लिए रवाना (Aamir Khan third wife)

61 वर्षीय आमिर खान और उनकी नई नवेली दुल्हन गौरी स्प्रैट बांद्रा में एक प्राइवेट वेडिंग के तुरंत बाद ऑस्ट्रेलिया के मेलबर्न के लिए रवाना हो गए हैं. रिपोर्ट्स के मुताबिक, आमिर इस ट्रिप पर अपने प्रोफेशनल कमिटमेंट्स पूरे करने गए हैं, लेकिन उन्होंने इसे एक पोस्ट-वेडिंग हनीमून और मजेदार फैमिली हॉलिडे में बदल दिया है. खास बात यह है कि इस ट्रिप पर उनके बेटे भी उनके साथ क्वालिटी टाइम बिताने पहुंचे हैं.

स्पेशल स्क्रीनिंग और अवॉर्ड्स का आयोजन (IFFM 2026 nominations)

काम की बात करें तो छुट्टियों के बाद आमिर खान ‘इंडियन फिल्म फेस्टिवल ऑफ मेलबर्न’ (IFFM 2026) में शामिल होंगे. उन्हें फिल्म ‘सितारे जमीन पर’ के लिए बेस्ट परफॉर्मेंस (मेल) कैटेगरी में नॉमिनेट किया गया है. इस रेस में उनके साथ रणवीर सिंह, ममूटी और दुलकर सलमान जैसे दिग्गज कलाकार भी शामिल हैं. यह फेस्टिवल 13 अगस्त से 23 अगस्त 2026 तक आयोजित होने जा रहा है, जहां कई स्पेशल स्क्रीनिंग और अवॉर्ड्स का आयोजन होगा.

यह भी पढ़ें: रामपुर में दर्दनाक हादसा: खड़े ट्रक से टकराई ईको कार, चार की मौत

-भारत एक्सप्रेस 



इस तरह की अन्य खबरें पढ़ने के लिए भारत एक्सप्रेस न्यूज़ ऐप डाउनलोड करें.

Also Read