Urdu Conclave 2026

आमिर खान जल्द करने वाले हैं तीसरी शादी, गौरी संग रिश्ते को किया कंफर्म; वेडिंग डेट आई सामने

Aamir Khan Third Marriage: बॉलीवुड अभिनेता आमिर खान और गौरी के रिश्ते को लेकर एक बार फिर चर्चाएं तेज हो गई हैं. रिपोर्ट्स में दावा किया जा रहा है कि दोनों जल्द शादी के बंधन में बंध सकते हैं, हालांकि आधिकारिक पुष्टि का इंतजार है.

Aamir Khan Third Marriage

Aamir Khan Third Marriage

Aamir Khan Third Marriage: बॉलीवुड के मिस्टर परफेक्शनिस्ट आमिर खान एक बार फिर अपनी निजी जिंदगी को लेकर सुर्खियों में हैं. हाल के महीनों में आमिर खान और उनकी करीबी दोस्त गौरी के रिश्ते को लेकर लगातार चर्चाएं हो रही हैं. लंबे समय से खबरें आ रही थीं कि अभिनेता जल्द ही तीसरी शादी कर सकते हैं. सोशल मीडिया और मनोरंजन जगत में इस संभावित शादी को लेकर खूब चर्चा हो रही है. फैंस के लिए खुशखबरी है  बॉलीवुड सुपरस्‍टार आमिर खान ने अपनी तीसरी शादी की डेट कंफर्म कर दी है. आमिर खान ने ‘वैराइटी इंडिया’ से बातचीत में बताया कि वह अगले महीने जुलाई में गर्लफ्रेंड गौरी से शादी करेंगे. फिलहाल आमिर अमेरिका में हैं. आमिर खान ने साल 2025 में गौरी के साथ रिश्ते को सार्वजनिक तौर पर कंफर्म किया था. अब उन्‍होंने खुद बताया है कि वह 5 जुलाई 2026 को एक निजी समारोह में फिर से शादी के बंधन में बंधने जा रहे हैं.

गौरी स्प्रैट मूल रूप से बेंगलुरु की रहने वाली हैं.  गौरी और आमिर खान की उम्र में लगभग 14 साल का अंतर है. जहां आमिर खान फिल्म इंडस्ट्री से ताल्लुक रखते हैं वहीं गौरी स्प्रैट वेलनेस और ब्यूटी इंडस्ट्री से ताल्लुक रखती हैं. आमिर ने इसी साल 13 मार्च को अपने जन्मदिन के जश्न के दौरान मीडिया से गौरी को मिलवाया. उस समय एक्टर ने बताया था कि हालांकि वे दोनों एक-दूसरे को सालों से जानते थे. आमिर खान अपने और गौरी के रिश्ते को कई बार सार्वजनिक तौर से बता चुके हैं. आमिर खान ने एक इंटरव्यू के दौरान कहा था कि गौरी के आने से मेरे जीवन में कई सकारात्मक बदलाव हुए हैं, मुझे शांति और ठहराव चाहिए था, वह शांति और सुकून मैं गौरी के साथ महसूस करता हूं.

यह भी पढ़ें: शिल्पा शिंदे के कबूलनामे पर भड़कीं हिना खान, पीएम मोदी से की खास अपील, सोशल मीडिया पर बढ़ा विवाद

आमिर खान ने कुछ समय पहले सार्वजनिक रूप से गौरी के साथ अपने रिश्ते को स्वीकार किया था. इसके बाद से ही दोनों की शादी को लेकर तरह-तरह के कयास लगाए जा रहे हैं. कई मीडिया रिपोर्ट्स में दावा किया गया है कि दोनों अपने रिश्ते को अगले स्तर पर ले जाने की तैयारी में हैं और शादी की योजना पर विचार कर रहे हैं. फैंस भी इस खबर को लेकर काफी उत्साहित नजर आ रहे हैं और सोशल मीडिया पर अपनी प्रतिक्रियाएं दे रहे हैं.

तीसरी शादी करने वाले हैं आमिर खान

आमिर खान की निजी जिंदगी हमेशा लोगों की दिलचस्पी का केंद्र रही है. उन्होंने पहले रीना दत्ता से शादी की थी, जिनसे उनके दो बच्चे हैं. इसके बाद उन्होंने फिल्म निर्माता किरण राव से विवाह किया था. वर्ष 2021 में आमिर और किरण राव ने आपसी सहमति से अलग होने की घोषणा की थी. अलगाव के बाद भी दोनों पेशेवर और पारिवारिक स्तर पर अच्छे संबंध बनाए हुए हैं. जल्द ही गौरी और आमिर खान शादी के बंधन में बंधने वाले हैं.

भारत एक्सप्रेस



इस तरह की अन्य खबरें पढ़ने के लिए भारत एक्सप्रेस न्यूज़ ऐप डाउनलोड करें.

Also Read