Bharat Express DD Free Dish
Kanya Sumangla Mission Shakti Digital
Kanya Sumangla Mission Shakti Digital

सलमान खान जैसे ही अभिनव शुक्ला को भी मिली जान से मारने की धमकी, रुबीना ने किया रिएक्ट

Abhinav Shukla Death Threat: हाल ही में लॉरेंस बिश्नोई गैंग के नाम पर टीवी एक्टर अभिनव शुक्ला को जान से मारने की धमकी भरा मैसेज मिला है. इस धमकी का कनेक्शन आसिम रियाज से जुड़ा है.

Abhinav Shukla Death Threat

Abhinav Shukla Death Threat: जहां सलमान खान को लॉरेंस बिश्नोई गैंग की तरफ से धमकी भरे मैसेज भेजे को लेकर चर्चा में है. वहीं रुबीना दिलैक के पति और टीवी एक्टर अभिनव शुक्ला को भी एक सोशल मीडिया यूजर से जान से मारने की धमकी मिली है. इस यूजर ने खुद को लॉरेंस बिश्नोई गैंग का मेंबर बताया है. अभिनव ने खुद इंस्टाग्राम पर इस बात की जानकारी दी है कि उन्हें और उनके परिवार को जान से मारने की धमकी दी गई है. यह धमकी फिटनेस शो बैटलग्राउंड में रैपर असीम रियाज के साथ हुई लड़ाई के बाद चल रहे विवाद के बीच में मिली.

लॉरेंस बिश्नोई गैंग से मिली धमकी (Abhinav Shukla Death Threat) 

अभिनव शुक्ला के इंस्टाग्राम स्टोरी पर शेयर किए गए है. एक्टर को अंकुश गुप्ता नाम की एक प्रोफाइल से धमकी भरा मैसेज भेजा गया था. मैसेज में लिखा गया मैं लॉरेंस बिश्नोई गैंग का मेंबर हूं. मुझे तेरा एड्रेस पता है. आ जाऊं क्या गोली मारने के लिए जैसे सलमान खान के घर पर आकर गोली मारी थी वैसे ही तेरे घर आकर AK-47 से गोली मारूंगा. इसमें आगे लिखा था इसे अपनी आखिरी वॉर्निंग समझो. आसिम के बारे में कुछ भी कहा और तुम्हारा नाम लिस्ट में चला जाएगा. लॉरेंस बिश्नोई आसिम के साथ खड़े हैं.

अभिनेता ने पुलिस से मांगी मदद

अभिनव ने धमकी देने वाले के इंस्टाग्राम प्रोफाइल का स्क्रीन रिकॉर्डेड वीडियो भी शेयर किया जिसमें दिख रहा था कि वह सख्स चंडीगढ़ का रहने वाला हो सकता है. उन्होंने पंजाब और चंडीगढ़ पुलिस को टैग करते हुए लिखा मेरे परिवार को जान से मारने की धमकी. यह शख्स चंडीगढ़ से लगता है. कृप्या तुरंत कार्रवाई करें. जो भी इस शक्स को पहचानता हो कृप्या पुलिस को सूचित करें.

रुबीना ने किया रिएक्ट

वहीं रुबीना दिलैक ने भी अब अपने पति को मिल रही जान से मारने की धमकियों पर रिएक्ट किया है. आसिम के फैन के धमकी भरे मैसेज का स्क्रीनशॉट शेयर करते हुए उन्होंने अपनी इंस्टाग्राम स्टोरी पर लिखा मेरी खामोशी मेरी कमजोरी है, मेरे पेशंस की परीक्षा मत लो.

-भारत एक्सप्रेस 



इस तरह की अन्य खबरें पढ़ने के लिए भारत एक्सप्रेस न्यूज़ ऐप डाउनलोड करें.

Also Read


Kanya Sumangla Mission Shakti Digital