मनोरंजन

Adipurush Movie: आदिपुरुष का ‘जय श्री राम’ गाने ने बनाया रिकॉर्ड, 24 घंटों में बना सबसे ज्यादा देखा जाने वाला वीडियो

Adipurush: आदिपुरुष जल्द ही सिनेमा घरों में रिलीज होने वाला हैं. फिल्म में प्रभास, कृति सनोन और सैफ अली खान भगवान राम, माता सीता और रावण की भूमिका में हैं. फिल्म का नया गाना ‘जय श्री राम राजा राम’ रिलीज होते ही हंगामा मचा चुका है. इस गाने को अजय-अतुल ने कंपोज़ किया है. गाने में प्रभास राम के अवतार में नजर आ रहे हैं. गाने के बोल मनोज मुंतशिर ने लिखे हैं. इस गाने को लाइव आर्केस्ट्रा के साथ रिलीज किया गया. अब ये वीडियो पिछले 24 घंटे में सबसे ज्यादा देखा जाने वाला वीडियो बन गया है.

लॉन्च के मौके पर अजय-अतुल ने बताया कि जब वे गाना लॉन्च कर रहे थे तो उस वक्त उन्हें एक जादुई शक्ति का अहसास हुआ. अब इस गाने को पिछले 24 घंटे में सबसे ज्यादा बार यूट्यूब पर देखा जा चुका है. आंकड़ों के मुताबिक, आदिपुरुष को 2,62,91,237 व्यूज और 4,84,186 लाइक्स मिले हैं, जो अक्षय कुमार के गाने क्या लोग तुम को पच्छद दिया को पीछे छोड़ चुका है.

गाने का नाम गाने की प्रेरणा

लॉन्च के मौके पर गाने के बारे में बात करते हुए अजय ने कहा कि गाने का नाम गाने की प्रेरणा है. यह पहला गाना था जिसे हमने फिल्म के लिए कंपोज़ किया था. जब हमें फिल्म ऑफर की गई तो हमें इसके स्केल के बारे में बताया गया. जब हम गीत की रचना कर रहे थे तो श्री राम नाम सुनते ही शक्ति और भक्ति स्वतः ही हममें आ गई. अजय ने कहा कि यह पहली बार था जब हमारा गाना इतने बड़े पैमाने पर रिलीज हुआ और दर्शकों की लाइव प्रतिक्रिया देखकर हम हैरान रह गए. हम आभारी हैं कि हमें एक ऐसा एंथम बनाने का अवसर मिला है जो आने वाले वर्षों में लोगों के साथ प्रतिध्वनित होगा. इस दौरान उन्होंने गीतकार मनोज मुंतशिर का शुक्रिया भी अदा किया.

ये भी पढ़ें- Wrestlers Protest: खाप पंचायतों की सरकार को दी गई मोहलत खत्म, आज होगी महापंचायत, पहलवान बोले- “फैसला हुआ तो अच्छा नहीं होगा”

फैंस फिल्म को लेकर बेताब

आदिपुरुष का ट्रेलर रिलीज होने के बाद फैंस फिल्म को लेकर बेताब हो गए हैं. अब जय श्री राम गाने ने लोगों का उत्साह चार गुना बढ़ा दिया है. ओम राउत के निर्देशन में बनी इस फिल्म में प्रभास, कृति सेनन और सैफ अली खान समेत कई कलाकार नजर आने वाले हैं. आदिपुरुष फिल्म 16 जून 2023 को सिनेमाघरों में दस्तक देने वाली है, लेकिन रिलीज से पहले कई महीनों से लगातार सुर्खियों में बनी हुई है. काफी विवादों और ट्रोलिंग के बाद अब आदिपुरुष फिल्म फैन्स के बीच अपनी जगह बनाने में कामयाब होता नजर आ रहा है.

Dimple Yadav

Recent Posts

‘ईरान का हाथ है…’, Flydubai हमले पर ट्रंप का बड़ा बयान, जांच के बीच बढ़ा सस्पेंस

Donald Trump: फ्लाईदुबई की फ्लाइटमें कैप्टन स्मित मच्छार पर कथित हमले को लेकर डोनाल्ड ट्रंप…

4 minutes ago

अगले 7 घंटे मौसम का दिखेगा रौद्र रूप! 17 राज्यों में मूसलाधार बारिश और आंधी का अलर्ट

Weather Update Today: IMD ने 6 अक्टूबर को दिल्ली-NCR, उत्तर प्रदेश, बिहार समेत कई राज्यों…

11 minutes ago

दुष्कर्म मामले में गया था जेल, बाहर आते ही पत्नी को उतार दिया मौत के घाट! मेरठ का है मामला

Meerut Crime News: मेरठ के ब्रह्मपुरी थाना क्षेत्र में सोमवार को एक महिला की हत्या…

20 minutes ago

मुजफ्फरनगर में खौफनाक सड़क हादसा: जन्मदिन मनाकर लौट रहे परिवार की गाड़ी डंपर से भिड़ी, 4 की दर्दनाक मौत

मुजफ्फरनगर के पुरकाजी-लक्सर मार्ग पर सोमवार देर रात एक दर्दनाक सड़क हादसा हुआ. जन्मदिन मनाकर…

21 minutes ago

नोबेल पुरस्कार 2026: दिमाग की नसों को रोशनी से कर पाएंगे कंट्रोल, जानिए उस खोज की कहानी जिसने न्यूरोसाइंस बदल दिया

Nobel Prize In Physiology: ऑप्टोजेनेटिक्स तकनीक की खोज करने वाले तीन वैज्ञानिकों को साल 2026…

36 minutes ago

CEC ज्ञानेश कुमार को हटाने के लिए सड़क पर उतरा INDIA गठबंधन, EC मुख्यालय तक मार्च करेंगे सांसद

INDIA Alliance March: मुख्य चुनाव आयुक्त ज्ञानेश कुमार को हटाने की मांग को लेकर INDIA…

1 hour ago