होली के रंग कैसे छुड़ाएं? आसान और असरदार 10 तरीके
Adipurush Motion Poster-Teaser Out: रमायण पर आधारित प्रभास और कृति सेनन स्टारर फिल्म ‘आदिपुरुष’ जल्द ही सिनेमाघरों में रिलीज होने वाली है. फिल्म को लेकर फैंस के बीच काफी एक्साइटमेंट देखने को मिल रहा है. वहीं आज सीता नवमी है. इस खास मौके पर मेकर्स ने फिल्म का नया मोशन पोस्टर और ऑडियो टीजर रिलीज किया है. जिसमें कृति सेनन सीता मां के रोल में काफी शानदार नजर आ रही हैं. फैंस इस मोशन पोस्टर और टीजर को खूब पसंद कर रहे हैं.
आज सीता नवमी है और इस खास मौके पर वीडियो फॉर्मेट रिलीज हुआ फिल्म ‘आदिपुरुष’ का टीजर काफी दमदार नजर आ रहा है. अभिनेत्री कृति सेनन ने अपने इंस्टाग्राम अकाउंट पर ‘आदिपुरुष’ से अपने जानकरी अवतार का टीजर शेयर किया है. इसमें जानकी कृति की आंखों से आंसू भी बहते नजर आ रहे हैं. नए मोशन पोस्टर के अंत में प्रभास भी भगवान राम के अवतार में नजर आ रहे हैं. इसके साथ ही इसके बैकग्राउंड में ‘राम सिया राम’ की मनमोहक धुन भी बजती सुनाई देती है. कृति ने इस पोस्टर को शेयर करने के साथ ही कैप्शन में लिखा है, ‘सीता राम चरित अति पवन’.
जानकी के रूप में कृति का लुक पोस्टर में कृति की सादगी पर फैन्स फिदा हैं और उनकी जमकर तारीफ कर रहे हैं. , एक प्रशंसक ने लिखा, “कृति का अब तक का सबसे अच्छा लुक.” वहीं एक अन्य ने लिखा, “वह अकेली हैं जो अपने किरदार में इतनी वास्तविक दिखती हैं.” एक अन्य ने लिखा, “बाहुबली का रिकॉर्ड खतरे में है, आदिपुरुष ब्लॉकबस्टर है.”
ये भी पढ़ें- PS 2 Box Office: ‘पोन्नियिन सेल्वन 2’ ने बॉक्स ऑफिस पर की बंपर ओपनिंग, पहले दिन किया इतना का कलेक्शन
‘आदिपुरुष’ का निर्देशन ओम राउत ने किया है. इस फिल्म में प्रभास, कृति सेनन, सनी सिंह, सैफ अली खान समेत कई कलाकार अहम भूमिका निभाते नजर आएंगे. मोस्ट अवेटेड फिल्म 16 जून 2023 को सिनेमाघरों में रिलीज होने के लिए तैयार है.
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने दिल्ली की मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता का लेख सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स…
Delhi Liquor Shops Closed: राजधानी दिल्ली में अगले दो दिन के लिए शराब नहीं मिलेगी.…
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने शुक्रवार को 22 से 27 सितंबर 2026 तक चीन के शंघाई…
NATIONAL ENVIRONMENT CHILDREN PARLIAMENT 2026: दिल्ली विधानसभा के ऐतिहासिक सदन में पर्यावरण संरक्षण गतिविधि (PSG)…
Premanand Maharaj News: 'भक्ति का मार्ग आसान नहीं' प्रेमानंद महाराज ने बताए जीवन और साधना…
UP News: योगी सरकार का दीपावली गिफ्ट: यूपी में उज्ज्वला योजना के लाभार्थियों को मिलेंगे…