Bharat Express DD Free Dish
Kanya Sumangla Mission Shakti Digital
Kanya Sumangla Mission Shakti Digital

Adipurush: ‘आदिपुरुष’ का ऑडियो टीजर रिलीज, सीता नवमी पर कृति सेनन की आंखों से छलके आंसू

Adipurush Motion Poster: मोस्ट अवेटेड फिल्म ‘आदिपुरुष’ का नया मोशन पोस्टर आज सीता नवमी के मौके पर रिलीज किया गया है. नए पोस्टर में जानकी के अवतार में कृति सेनन काफी इम्प्रेसिव लग रही हैं.

Adipurush Motion Poster-Teaser Out: रमायण पर आधारित प्रभास और कृति सेनन स्टारर फिल्म ‘आदिपुरुष’ जल्द ही सिनेमाघरों में रिलीज होने वाली है. फिल्म को लेकर फैंस के बीच काफी एक्साइटमेंट देखने को मिल रहा है. वहीं आज सीता नवमी है. इस खास मौके पर मेकर्स ने फिल्म का नया मोशन पोस्टर और ऑडियो टीजर रिलीज किया है. जिसमें कृति सेनन सीता मां के रोल में काफी शानदार नजर आ रही हैं. फैंस इस मोशन पोस्टर और टीजर को खूब पसंद कर रहे हैं.

मोशन पोस्टर में कृति सेनन जानकी के अवतार में नजर आईं

आज सीता नवमी है और इस खास मौके पर वीडियो फॉर्मेट रिलीज हुआ फिल्म ‘आदिपुरुष’ का टीजर काफी दमदार नजर आ रहा है. अभिनेत्री कृति सेनन ने अपने इंस्टाग्राम अकाउंट पर ‘आदिपुरुष’ से अपने जानकरी अवतार का टीजर शेयर किया है. इसमें जानकी कृति की आंखों से आंसू भी बहते नजर आ रहे हैं. नए मोशन पोस्टर के अंत में प्रभास भी भगवान राम के अवतार में नजर आ रहे हैं. इसके साथ ही इसके बैकग्राउंड में ‘राम सिया राम’ की मनमोहक धुन भी बजती सुनाई देती है. कृति ने इस पोस्टर को शेयर करने के साथ ही कैप्शन में लिखा है, ‘सीता राम चरित अति पवन’.

सरल की बात कर रहे हैं

जानकी के रूप में कृति का लुक पोस्टर में कृति की सादगी पर फैन्स फिदा हैं और उनकी जमकर तारीफ कर रहे हैं. , एक प्रशंसक ने लिखा, “कृति का अब तक का सबसे अच्छा लुक.” वहीं एक अन्य ने लिखा, “वह अकेली हैं जो अपने किरदार में इतनी वास्तविक दिखती हैं.” एक अन्य ने लिखा, “बाहुबली का रिकॉर्ड खतरे में है, आदिपुरुष ब्लॉकबस्टर है.”

ये भी पढ़ें- PS 2 Box Office: ‘पोन्नियिन सेल्वन 2’ ने बॉक्स ऑफिस पर की बंपर ओपनिंग, पहले दिन किया इतना का कलेक्शन

कब रिलीज होगी ‘आदिपुरुष’

‘आदिपुरुष’ का निर्देशन ओम राउत ने किया है. इस फिल्म में प्रभास, कृति सेनन, सनी सिंह, सैफ अली खान समेत कई कलाकार अहम भूमिका निभाते नजर आएंगे. मोस्ट अवेटेड फिल्म 16 जून 2023 को सिनेमाघरों में रिलीज होने के लिए तैयार है.



इस तरह की अन्य खबरें पढ़ने के लिए भारत एक्सप्रेस न्यूज़ ऐप डाउनलोड करें.

Also Read


Kanya Sumangla Mission Shakti Digital