मनोरंजन

Tunisha Sharma केस के बाद शर्लिन चोपड़ा ने फिल्म इंडस्ट्री पर उठाए सवाल, बोलीं- मर्डर को सुसाइड बताने का ट्रेंड नया नहीं

Sherlyn Chopra:  बॉलीवुड से लेकर टीवी इंडस्ट्री तक आए दिन मौत की खबरें सामने आ रहीं है. कई सेलेब्स की अचानक हो रही मौत ने सबको चौका कर रख दिया है. कई लोगों ने इन मौतों को आत्महत्या नहीं मर्डर बताया है. और न्याय की गुहार लगाई है. हाल ही में टीवी की यंग एक्ट्रेस तुनिषा शर्मा की आत्महत्या ने भी हर किसी को हिला कर रख दिया है. वहीं तुनिषा आत्महत्या मामले के बाद सुशांत सिंह राजपूत मौत मामला भी सुर्खियों में हैं. दरअसल सुशांत सिंह राजपूत की ऑटोप्सी टीम के एक मेंबर ने चौंकाने वाला खुलासा किया है. इन सबके बीच एक्ट्रेस शर्लिन चोपड़ा ने तुनिषा और सुशांत सिंह की मौत के मामले को लेकर फिल्म इंडस्ट्री पर सवाल खड़े किए हैं.

फिल्म इंडस्ट्री पर शर्लिन चोपड़ा ने खड़े किए सवाल

दरअसल शर्लिन चोपड़ा ने अपने ट्विटर हैंडल पर तुनिषा और सुशांत सिंह की मौत मामले को लेकर कई ट्वीट किए हैं. अपने एक ट्वीट में शर्लिन ने लिखा है, “ फ़िल्म इंडस्ट्री में मर्डर को आत्म-हत्या कहने का ट्रेंड नया नहीं है. हाल ही में सुशांत सिंह की ऑटोप्सी टीम के रूपकुमार शाह ने सुशांत की बॉडी पर पाये गए चोटों के निशानों की पुष्टि करते हुए कहा कि यह मामला ख़ुदकुशी का नहीं हो सकता है.” अपने एक और ट्वीट में शर्लिन ने लिखा है, “ तुनिषा शर्मा के घर वालों का कहना है कि तुनिषा जैसी ख़ुशमिज़ाज लड़की अपनी जान नहीं ले सकती है. ऐसे में पुलिस को मर्डर एंगल से भी तुनिषा केस की तहक़ीक़ात करनी चाहिए.”

ये भी पढ़ें- Priya Prakash Varrier ने करवाए ऐसे फोटोशूट, PHOTOS पर फैंस हो गए फिदा…

 

तुनिषा शर्मा ने अपने शो के सेट पर किया था सुसाइड

20 साल की तुनिषा शर्मा ने 24 दिसंबर, शनिवार को अपने शो के सेट के मेकअप रूम में फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली थी.  बताया जा रहा है, कि उनकी मां ने उनके बॉयफ्रेंड शीजान खान के खिलाफ बेटी को आत्महत्या के लिए उकसाने के आरोप में केस दर्ज कराया था. जिसके बाद पुलिस ने शीजान खान को गिरफ्तार कर लिया था. फिलहाल शीजान पुलिस रिमांड पर है और उससे पूछताछ की जा रही है.

-भारत एक्सप्रेस

Sonali Thakur

Recent Posts

महाराष्ट्र में धारावी एक्सपीरियंस सेंटर से इलाके के निवासियों के बीच बढ़ेगा भरोसा: CM देवेंद्र फडणवीस

महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस ने कहा कि “धारावी एक्सपीरियंस सेंटर से निवासियों को रीडेवलपमेंट…

8 minutes ago

राम दरबार से लेकर पैरालंपिक तक… पीएम मोदी के स्मृति चिह्नों की नीलामी में जानें क्या-क्या है खास?

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को मिले स्मृति चिह्नों की ई-नीलामी के आठवें संस्करण की समय सीमा…

11 minutes ago

पहाड़ों की रानी में ट्रैफिक का बुरा हाल! देहरादून-मसूरी मार्ग पर लगी गाड़ियों की लंबी कतारें

2 अक्टूबर की छुट्टी पर मसूरी में भारी ट्रैफिक जाम लग गया. देहरादून-मसूरी मार्ग पर…

17 minutes ago

‘जय जवान, जय किसान’ के उद्घोषक लाल बहादुर शास्त्री, सादगी और फौलादी इरादों का अद्वितीय संगम

लाल बहादुर शास्त्री जी की जयंती पर विशेष. जानिए कैसे 'जय जवान, जय किसान' का…

34 minutes ago