Urdu Conclave 2026

Raid 2 Release: अजय देवगन की फिल्म ‘रेड 2’ सिनेमाघरों में हुई रिलीज, एडवांस बुकिंग में ही कर दी दमदार कमाई

Raid 2 Movie Release: अजय देवगन की मच अवेटेड फिल्म ‘रेड 2’ आज सिनेमाघरों में रिलीज हो गई है. ये 2018 में आई रेड का सीक्वल है. ऐसे में आइए जानते हैं कैसी है फिल्म.

Raid 2 Movie Release

Raid 2 Movie Release: बॉलीवुड के दमदार एक्टर अजय देवगन की मोस्ट अवेडेट फिल्म रेड 2 जिसका फैंस को काफी बेसब्री से इंतजार था अब ये इंतजार खत्म हो चुका है. फिल्म रेड 2 आज यानी 1 मई 2025 को सिनेमाघरों में रिलीज हो गई है. फिल्म का ट्रेलर रिलीज होने के बाद से ही इसे लेकर लोगों में काफी उत्साह देखने को मिल रहा था. ये फिल्म एक्टर की 2018 की हिट रेड का सीक्वल है. ऐसे में अगर आप भी देखने की प्लानिंग कर रहे हैं तो इससे पहले यहां पढ़ें फिल्म का पहला रिव्यू.

सूर्या ने अजय देवगन और रितेश देशमुख को दी शुभकामनाएं

साउथ एक्टर स्टार सूर्या ने एक्स पर पोस्ट कर अजय देवदन और रितेश देशमुख को उनकी फिल्म रेड 2 के लिए शुभकामनाएं दी है. साथ ही सूर्या ने फिल्म की तारीफ करते हुए लिखा डियरेस्ट शशि और सिमरन, नानी, अजय सर और रितेश, टूरिस्ट फैमिली, हिट 3, रेड 2 के सभी कलाकार और क्रू आपको शुभकामनाएं. अनबनना फैंस रेट्रे के लिए आपके सपोर्ट के लिए ढेर सारा प्यार और सम्मान. हमारी फिल्म सफल हो और सिनेमाघरों में दर्शकों का मनोरंजन करें.

फैंस कर रहे जमकर तारीफ (Raid 2 Movie Release) 

रेड 2 फिल्म में अजय देवगन और रितेश देशमुख की एक्टिंग देख फैंस उनकी जमकर तारीफ कर रहे हैं. एक यूजर ने अजय देवगन की एक्टिंग की तारीफ करते हुए लिखा #अजय देवगन ने शांत लेकिन उग्र व्यवहार के साथ शानदार अभिनय किया है, जिससे किरदार यादगार और भरोसेमंद बन गया है. वहीं दूसरे यूजर ने लिखा #RAID2 के लिए जबरदस्त क्रेज…रिपोर्ट बहुत बढ़िया है।#Raid2Review

ये भी पढ़ें: विकास खन्ना ने कहा: मैं हर दिन मनाता हूं मदर्स डे, मां ने सिखाया मेहमान ही सबसे बड़ा धन

मेकर्स को फिल्म से है काफी उम्मीद

मेकर्स की मानें तो फिल्म ‘रेड 2’ को 1 मई 2025 की छुट्टी के दिन का पूरा फायदा मिल सकता है. इस छुट्टी के साथ ही एक्स्टेंडेड वीकेंड का फायदा भी फिल्म को मिलने की पूरी उम्मीद की जा रही है. कयास लगाए जा रहे हैं कि मल्टीप्लेक्स और सिंगल स्क्रीन पर बड़ी संख्या में दर्शक ‘रेड 2’ को देखने के लिए पहुंच सकते हैं.

रेड 2 के बारे में

2018 में रिलीज हुई रेड की सीक्वल रेड 2 को राजकुमार गुप्ता ने डायरेक्ट किया है. फिल्म में अजय देवगन अमय पटनायक के रोल में अपनी 75वीं रेड करते दिखेंगे. रितेश देशमुख दादा मनोहर भाई की भूमिका में नेगेटिव शेड में और सौरभ शुक्ला का भी इस फिल्म में अहम रोल है. बता दें कि इस बार इलियाना डिक्रूज की जगह वाणी कपूर ने ली है.

रेड 2 ने एडवांस बुकिंग में ही कर दी दमदार कमाई

अजय देवगन की रेड 2 ने एडवांस बुकिंग में ही बॉक्स ऑफिस पर तहलका मचा दिया है. सैकनिल्क की रिपोर्ट के मुताबिक, फिल्म ने पहले दिन की एडवांस बुकिंग में 12 हजार 212 शो के लिए लगभग 2 लाख 32 हजार 134 टिकटों की बिक्री से 6.51 करोड़ रुपये कमा लिए हैं. वहीं ब्लॉक सीटों के साथ फिल्म की कुल कमाई 9.67 करोड़ रुपये हुई है. फिल्म ने एडवांस बुकिंग में ही लगभग 10 करोड़ रुपये का आंकड़ा छू लिया है. इसी के साथ ये फिल्म बॉक्स ऑफिस पर शानदार ओपनिंग कर सकती है.

-भारत एक्सप्रेस 



इस तरह की अन्य खबरें पढ़ने के लिए भारत एक्सप्रेस न्यूज़ ऐप डाउनलोड करें.

Also Read