Bharat Express DD Free Dish

अक्षय कुमार की डबल धमाल, मेकर्स ने ‘Housefull 5’ को लेकर निकाला जुगाड़, अब लोगों की जेब होगी ढीली

Housefull 5: अक्षय कुमार की इस साल की तीसरी फिल्म रिलीज होने को तैयार है. 19 एक्टर्स वाली ‘हाउसफुल 5’ 6 जून को आने वाली है. जिसके गाने और टीजर को ठीक-ठाक रिस्पॉन्स मिला है.

Housefull 5

Housefull 5: लगातार फ्लॉप फिल्मों के बाद अक्षय कुमार फिर से ट्रैक पर लौटते नजर आ रहे हैं. इस साल उनकी दो फिल्में रिलीज हो चुकी हैं, जिनमें ‘स्काईफोर्स’ और ‘केसरी चैप्टर 2’ है. खासकर ‘केसरी चैप्टर 2’ को दर्शकों से जबरदस्त रिस्पॉन्स मिला. अब अक्षय की तीसरी फिल्म ‘हाउसफुल 5’ 6 जून को सिनेमाघरों में दस्तक देने जा रही है.

दो वर्जन में होगी फिल्म की रिलीज

इस बार मेकर्स ने एक नया और दिलचस्प तरीका अपनाया है. ‘हाउसफुल 5’ के दो अलग-अलग वर्जन तैयार किए गए हैं. रिपोर्ट्स के मुताबिक, साजिद नाडियाडवाला ने ‘हाउसफुल 5’ और ‘हाउसफुल 5A’ नाम से दो वर्जन बनाए हैं. खास बात ये है कि दोनों वर्जन में अलग-अलग किलर होंगे.

एक फिल्म, दो क्लाइमैक्स

दोनों वर्जन के आखिरी 20 मिनट पूरी तरह अलग होंगे. यानी दर्शकों को दो बार नया अनुभव मिलेगा. एक वर्जन में अगर किलर (X) है, तो दूसरे में किलर (Y) होगा. इस तरह की प्लानिंग का मकसद है कि लोग फिल्म को दो बार देखें.

ये भी पढ़ें: बिग बी ने ‘अग्निवीरों’ को दी श्रद्धांजलि, भारत की GDP पर जताया गर्व और पिता की पंक्तियां की साझा

बुकिंग में भी दिखेगा फर्क

बुक माय शो जैसे प्लेटफॉर्म पर दोनों वर्जन को अलग-अलग लिस्ट किया जाएगा. इससे दर्शकों को चुनने में आसानी होगी कि वो कौन-सा वर्जन देखना चाहते हैं. इस रणनीति से मेकर्स को डबल फायदा मिलने की उम्मीद है. दर्शक दोनों वर्जन देखने के लिए दो बार टिकट खरीदेंगे. इससे फिल्म का कलेक्शन भी बढ़ेगा और हिट बनने के चांस भी दोगुने होंगे.

क्या चलेगा ये नया फॉर्मूला?

साजिद नाडियाडवाला की ये नई तरकीब क्या बॉक्स ऑफिस पर धमाल मचाएगी? क्या अक्षय कुमार को इससे लंबे समय बाद एक बड़ी हिट मिलेगी? ये सब जानने के लिए दर्शकों को 6 जून तक इंतजार करना होगा.

-भारत एक्सप्रेस 



इस तरह की अन्य खबरें पढ़ने के लिए भारत एक्सप्रेस न्यूज़ ऐप डाउनलोड करें.

Also Read