मनोरंजन

अक्षय कुमार की ‘सेल्फी’ ने बॉक्स ऑफिस पर की बुरी पिटाई, छठे दिन की सिर्फ इतनी कमाई

Selfie Box Office Collection Day 6: साल 2022 अक्षय कुमार के लिए खराब रहा, वहीं साल 2023 की शुरुआत भी उनके लिए अच्छी साबित नहीं हुई.  बॉलीवुड के खिलाड़ी कुमार की इस साल की पहली रिलीज ‘सेल्फी’ भी बुरी तरह फ्लॉप हो गई है.  150 करोड़ के बजट में बनी इस फिल्म की आधी लागत भी निकालना नामुमकिन सा लगता है. आइए जानते हैं रिलीज के छठे दिन यानी बुधवार को फिल्म ने कितनी कमाई की.

सेल्फी’ ने 6वें दिन कितनी कमाई की

स्टारकास्ट और मेकर्स को राज मेहता निर्देशित फिल्म ‘सेल्फी’ से काफी उम्मीदें थीं, लेकिन दर्शकों ने फिल्म को बेहद ठंडा रिस्पॉन्स दिया. ‘सेल्फी’ पहले दिन से ही बॉक्स ऑफिस पर खराब प्रदर्शन कर रही है. ‘सेल्फी’ को सिनेमाघरों में दर्शक नहीं मिल रहे हैं और ऐसे में फिल्म कमाई नहीं कर रही है. बता दें कि ‘सेल्फी’ ने पहले दिन 2.55 करोड़ रुपए का बिजनेस किया था. फिल्म का दूसरे दिन का कलेक्शन 3.80 करोड़ रुपये रहा और तीसरे दिन ‘सेल्फी’ ने 3.90 करोड़ रुपये का कलेक्शन किया. वहीं, फिल्म ने चौथे दिन महज 1.3 करोड़ रुपए का बिजनेस किया.

सेल्फी ने पांचवें दिन 1.1 करोड़ की कमाई की. वहीं, फिल्म की छठे दिन की कमाई के शुरुआती आंकड़े भी आ गए हैं. सैकलिन की रिपोर्ट के अनुसार ‘सेल्फी’ ने रिलीज के छठे दिन यानी बुधवार को एक करोड़ रुपये का बिजनेस किया है. इसी के साथ अक्षय कुमार स्टारर फिल्म का टोटल कलेक्शन अब 13.70 करोड़ रुपये हो गया है.

ये भी पढ़ें- Kisi Ka Bhai Kisi Ki Jaan: ‘किसी का भाई किसी की जान’ का गाना ‘बिल्ली कट्टी’ का टीजर रिलीज, सलमान खान का डांस स्टेप लाजवाब

दूसरी बार फेल हुई राज मेहता और अक्षय की जोड़ी

‘सेल्फी’ मलयालम फिल्म ‘ड्राइविंग लाइसेंस’ का ऑफिशियल हिंदी रीमेक है.  मूल फिल्म एक ब्लॉकबस्टर थी लेकिन सेल्फी बॉक्स ऑफिस पर बुरी तरह पिट गई.  इस फिल्म को प्रोड्यूस कर रहे हैं राज मेहता, इससे पहले उन्होंने अक्षय कुमार को लेकर गुड न्यूज भी बनाई थी जो हिट रही लेकिन दूसरी बार यह जोड़ी अपना जादू नहीं चला पाई. फिल्म में अक्षय ने एक सुपरस्टार की भूमिका निभाई है जबकि इमरान हाशमी ने एक आरटीओ अधिकारी की भूमिका निभाई है जो एक सुपरफैन भी है.  फिल्म में इन दोनों के अलावा नुसरत भरूचा और डायना पेंटी भी अहम भूमिका में हैं.

Dimple Yadav

Recent Posts

सुप्रीम कोर्ट को मिले 3 नए जज, CJI सूर्यकांत ने दिलाई शपथ

CJI सूर्यकांत ने जस्टिस सुनीता अग्रवाल, जस्टिस देवेंद्र कुमार उपाध्याय और जस्टिस अपरेश कुमार सिंह…

1 minute ago

फ्रांस में Gen-Z का कोहराम, 21 सितंबर की छोटी सी चिंगारी से सुलगा पूरा देश, जानें क्यों हो रहा है प्रदर्शन?

फ्रांस में युवा सड़कों पर उतर आए हैं और शिक्षा व्यवस्था में सुधार की मांग…

5 minutes ago

फिल्म ‘काला हिरण’ से जुड़े विवाद मामले में दिल्ली हाई कोर्ट ने सलमान खान को भेजा नोटिस

फिल्म 'काला हिरण: द बैटल फॉर लेगेसी' विवाद में दिल्ली हाई कोर्ट ने सलमान खान…

32 minutes ago

अडाणी ग्रुप ने नवी मुंबई एयरपोर्ट पर लॉन्च किया Swirl ट्रांजिट होटल, अब एयरपोर्ट के अंदर ही आराम और काम की सुविधा

देश की सबसे बड़ी प्राइवेट एयरपोर्ट ऑपरेटर कंपनी अडाणी एयरपोर्ट होल्डिंग्स लिमिटेड ने नवी मुंबई…

35 minutes ago

ज्ञानेश कुमार के लिए गले की फांस बना फॉर्म-6, जानें क्या हैं वो 3 बदलाव जिन पर मचा है बवाल?

फॉर्म-6 में बदलाव पर सुप्रीम कोर्ट की टिप्पणी के बाद CEC ज्ञानेश कुमार घिर गए…

1 hour ago