Cannes Film Festival 2026 में बॉलीवुड की बबली गर्ल Alia Bhatt का जलवा हर तरफ देखने को मिल रहा है. आलिया ने रेड कार्पेट पर एक के बाद एक तीन ऐसे लुक्स दिए हैं कि सोशल मीडिया पर बस उन्हीं की चर्चा हो रही है. उनके ड्रीमी गाउन से लेकर इंडियन आउटफिट तक, आलिया हर फ्रेम में किसी अप्सरा से कम नहीं लग रही थीं. लेकिन कहते हैं न कि ग्लैमर की चकाचौंध के पीछे कभी-कभी तनाव भी छिपा होता है. कान्स की गलियों से आलिया का एक ऐसा वीडियो सामने आया है, जिसने फैंस को थोड़ा हैरान कर दिया है.
जब आपा खो बैठीं आलिया
इंटरनेट पर तेजी से वायरल हो रहे इस वीडियो में आलिया भट्ट कान्स की सड़कों पर फोटोग्राफर्स और फैंस के एक भारी झुंड से घिरी नजर आ रही हैं. पैप्स लगातार उनकी तस्वीरें क्लिक करने के लिए होड़ मचा रहे थे और उनसे बात करने की कोशिश कर रहे थे. इसी गहमागहमी के बीच आलिया काफी परेशान और थकी हुई दिखाई दीं.
Alia Bhatt with fans at The 79th Cannes Film Festival today 📸 pic.twitter.com/BOzdcTfM2w
— Alia’s nation (@Aliasnation) May 13, 2026
भीड़ का शोर और लगातार कैमरों की फ्लैश से एक्ट्रेस इतनी इरिटेट हो गईं कि उन्होंने झुंझलाकर हिंदी में ही कह दिया “हो गया अभी?” उनके चेहरे पर साफ तनाव दिख रहा था. हालांकि, आलिया के इस रिएक्शन के बाद भी भीड़ शांत नहीं हुई, जिसके बाद उनकी सिक्योरिटी टीम ने तुरंत मोर्चा संभाला और घेरा बनाकर उन्हें सुरक्षित उनकी गाड़ी तक पहुंचाया.
तीसरे दिन का लुक
भले ही आलिया का गुस्सा चर्चा में हो, लेकिन उनका फैशन सेंस इस बार भी टॉप पर रहा. कान्स के तीसरे दिन आलिया ने मशहूर डिजाइनर जोड़ी रिया और सान्या कपूर का बनाया हुआ इंडो-वेस्टर्न आउटफिट कैरी किया. धोती स्कर्ट और कॉर्सेट ब्लाउज के साथ उन्होंने अपनी नाक में एक प्यारी सी नोज पिन पहनी थी, जो उनके पूरे लुक में चार चांद लगा रही थी. फैंस उनके इस अवतार को फिल्म रॉकी और रानी की प्रेम कहानी के उनके लुक से जोड़कर देख रहे हैं.
इससे पहले उन्होंने एक बेहद खूबसूरत पीच कलर का बॉडी-हगिंग गाउन पहनकर रेड कार्पेट पर वॉक किया था, जिसे इंटरनेशनल मीडिया ने भी खूब सराहा. फिलहाल, आलिया का ‘गुस्से वाला’ वीडियो सोशल मीडिया पर बहस का मुद्दा बना हुआ है.
Also Follow Bharat Express on Youtube
-भारत एक्सप्रेस
इस तरह की अन्य खबरें पढ़ने के लिए भारत एक्सप्रेस न्यूज़ ऐप डाउनलोड करें.

