मनोरंजन

शादी की खबरों के बीच New Year पार्टी में नजर आए कियारा आडवाणी-सिद्धार्थ मल्होत्रा, करण जौहर भी मौजूद…

Kiara Advani:  बॉलीवुड अभिनेता सिद्धार्थ मल्होत्रा और कियारा आडवाणी ने दुबई में नया साल 2023 मनाया. इस पार्टी में फिल्म निर्माता करण जौहर और फैशन डिजाइनर मनीष मल्होत्रा भी शामिल थे. जानकारी के मुताबिक बता दें कि सिद्धार्थ मल्होत्रा और कियारा आडवाणी 6 फरवरी 2023 को शादी के बंधन में बंधने जा रहे हैं. मनीष मल्होत्रा ने अपने इंस्टाग्राम से समारोहों की कुछ तस्वीरें शेयर की हैं. तस्वीरों में सिद्धार्थ और करण को ऑल-ब्लैक लुक में देखा जा सकता है, वहीं नए साल की पार्टी के दौरान कियारा आडवाणी को भी एक शिमरी ग्रीन ड्रेस में देखा गया. कैप्शन में मनीष ने लिखा, “आप सभी को नए साल की शुभकामनाएं.”

वहीं करण जौहर ने भी नए साल की पार्टी की कुछ झलकियां अपने इंस्टाग्राम अकाउंट के स्टोरीज सेक्शन में भी शेयर कीं हैं. तस्वीरों में उन्होंने रानी मुखर्जी के साथ पोज दिया, जिन्होंने अपनी आंखों पर मास्क लगाया हुआ था.

कियारा ने दिए किलर पोज

कियारा आडवाणी इन तस्वीरों में शॉर्ट ड्रेस पहन किलर पोज देती दिखाई दे रही हैं. कियारा आडवाणी की ये अदा फैंस को काफी पसंद आई.

मनीष मल्होत्रा ने शेयर की तस्वीरें

पार्टी की ये तस्वीरें मनीष मल्होत्रा ने अपने इंस्टाग्राम हैंडल से शेयर की हैं. मनीष मल्होत्रा की शेयर की गई ये तस्वीर खूब वायरल हो रही है.

सिद्धार्थ मल्होत्रा और कियारा आडवाणी की बात करें तो दोनों को पहली बार पर्दे पर साल 2021 में आई फिल्म ‘शेरशाह’ में साथ देखा गया था. हालांकि, उन्होंने अपनी शादी की अफवाहों पर ध्यान नहीं दिया है, लेकिन दोनों ने मीडिया से बातचीत में एक-दूसरे के बारे में प्यार से बात की है.

ये भी पढ़ें- Shakira: पॉप सिंगर शकीरा ने ब्रेकअप के बाद सोशल मीडिया पर बयां किया दर्द, लिखा- हमारे आंसू हमें इंसान बनाए रखते हैं…

एड में साथ काम कर रहे है सिड-कियारा

सिड-कियारा की अभी हाल ही में एक तस्वीर सामने आई थी. मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक सिड-कियारा की तस्वीर एक एड शूट के दौरान की है.

गौरतलब है कि अभिनेत्री कियारा आडवाणी को हाल ही में विक्की कौशल और भूमि पेडनेकर के साथ ‘गोविंदा नाम मेरा’ में देखा गया था, वहीं सिद्धार्थ की ‘मिशन मजनू’ 19 जनवरी को रिलीज होने वाली है. फिल्म नेटफ्लिक्स पर डेब्यू करेगी.

-भारत एक्सप्रेस

Sonali Thakur

Recent Posts

राम भक्तों के लिए खुशखबरी! रामलला के दर्शन हुए और आसान, मुफ्त पास की बढ़ाई गई सीमा

अयोध्या राम मंदिर में रामलला के दर्शन अब और आसान हो गए हैं. ट्रस्ट ने…

4 hours ago

पीएम मोदी के विजन को मिली बड़ी रफ्तार: नमो भारत ने पूरे किए परिचालन के 3 सफल साल

पीएम मोदी द्वारा शुरू की गई नमो भारत रैपिड रेल ने 3 सफल साल पूरे…

5 hours ago

अमित शाह का पंजाब सरकार पर हमला, बोले- नशे के खिलाफ आवाज दबाने वालों को नहीं छोड़ेंगे

केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने पंजाब में बढ़ते नशे के कारोबार को लेकर आम…

5 hours ago

राष्ट्र को अस्थिर करने वाली राजनीति से बचें; संविधान का सम्मान सर्वोपरि: इंद्रेश कुमार

लखनऊ में आयोजित मुस्लिम राष्ट्रीय मंच के कार्यकर्ता सम्मेलन में डॉ. इंद्रेश कुमार ने देश…

5 hours ago

IP Extension दशहरा समारोह में शामिल हो सकते हैं पीएम मोदी, केवल पास धारकों को मिलेगी एंट्री

प्रधानमंत्री मोदी नई दिल्ली के आईपी एक्सटेंशन में दशहरा समारोह में शामिल हो सकते हैं.…

5 hours ago