यूटिलिटी

Redmi 12C: 50 MP कैमरा, 5000mAh बैटरी… रेडमी ने लॉन्च किया सस्ता स्मार्टफोन लॉन्च

Redmi 12C Launched: रेडमी लगातार अपने नए नए वेरिएशन लॉन्च करती रहती है. इस दौरान रेडमी ने चीन में अपना नया स्मार्टफोन Redmi 12C लॉन्च कर दिया है. मिली जानकारी के मुताबिक Redmi 12C स्मार्टफोन को कंपनी के Redmi 10C स्मार्टफोन के अपग्रेड वेरियंट के तौर पर लॉन्च किया गया है. Redmi 10C स्मार्टफोन को मार्च 2022 में पेश किया गया था. लेटेस्ट Redmi 12C की डिजाइन पिछले फोन की तुलना में काफी अलग है. फोन में फ्रंट कैमरे पर एक छोटी वॉटरड्रॉप नॉच भी दी गई है. फोन में 128GB स्टोरेज, 6.71 इंच एचडी+ डिस्प्ले जैसी कई खूबियां इसमें दी गई हैं. ते आइए आपको बताते हैं नए रेडमी स्मार्टफोन की कीमत और इसके स्पेसिफिकेशन्स एंव फीचर्स के बारे में

Redmi 12C के दाम

Redmi 12C स्मार्टफोन को चीन में तीन स्टोरेज वेरियंट के साथ पेश किया गया है. 4 जीबी रैम व 64 जीबी स्टोरेज वेरियंट की कीमत 699 युआन (करीब 8,400 रुपये) है. वहीं 4 जीबी रैम व 128 जीबी स्टोरेज वेरियंट का दाम 799 युआन यानी करीब 9,600 रुपये है. वहीं 6 जीबी रैम व 128 जीबी स्टोरेज वेरियंट को 899 युआन यानी की करीब 10,800 रुपये में खरीदा जा सकता है. Redmi 12C स्मार्टफोन को शैडो ब्लैक, सी ब्लू, मिंट ग्रीन और लैवेंडर कलर वेरियंट में पेश किया गया है.

ये भी पढ़ें- Delhi: रातभर गुलजार रहेगी दिल्ली, अब 24 घंटे खुलेंगे रेस्टोरेंट और बार, LG का दिल्ली वालों को तोहफा

Redmi 12C के फीचर

Redmi 12C का फोन बजट में आता है और यह पॉलीकार्बोनेट बॉडी के साथ मौजूद है. फोन को बनाने में प्लास्टिक फ्रेम का उपयोग किया जाता है. वहीं हम फीचर की बात करें तो Redmi 12C में स्क्वायर शेप वाला कैमरा मॉड्यूल रियर पर दिया जा रहा है. फोन में फिंगरप्रिंट सेंसर भी मौजूद है. कैमरा मॉड्यूल में भी LED फ्लैश भी दिया गया है. इस डिवाइस में 4 जीबी रैम व 64 जीबी इनबिल्ट स्टोरेज दिया गया है. स्टोरेज को माइक्रोएसडी कार्ड के जरिए भी आप बढ़ा सकते है.

Redmi 12C में 6.71 इंच एचडी+ डिस्प्ले भी मिल रहा है जिसका रेजॉलूश 1650×720 पिक्सल मौजूद है. स्क्रीन का आस्पेक्ट रेशियो 20.6:9 दिया गया है. फोन में डिस्प्ले पर फ्रंट कैमरे के लिए एक छोटी ड्यू-ड्रॉप नॉच भी दी गई है. फोन में पतले बेज़ल  मौजूद हैं. स्मार्टफोन में ऑक्टा-कोर मीडियाटेक हीलियो G85 प्रोसेसर मिल रहा है.

 

Dimple Yadav

Recent Posts

शेयर बाजार में खुशियां 40 मिनट ही टिकीं! फिर ऐसा पलटा खेल कि निवेशकों के डूब गए 8.78 लाख करोड़ रुपये

Stock Market Crash: शुरुआती जोरदार तेजी के बाद शेयर बाजार में बड़ा यू-टर्न देखने को…

2 minutes ago

सीएमआरएल रिश्वत मामला: पूर्व सीएम पिनाराई विजयन और परिवार को सुप्रीम कोर्ट से बड़ी राहत, FIR पर 7 दिन की रोक

सुप्रीम कोर्ट ने केरल के पूर्व मुख्यमंत्री पिनाराई विजयन, उनकी बेटी टी वीणा और दामाद…

3 minutes ago

गाजीपुर में भारतीय राष्ट्रीय लोकतांत्रिक जनता पार्टी ने शैलेन्द्र कुमार राय को सौंपी जिलाध्यक्ष की जिम्मेदारी

भारतीय राष्ट्रीय लोकतांत्रिक जनता पार्टी ने गाजीपुर जिले में संगठन को मजबूत करने के लिए…

23 minutes ago

क्या आपकी पसंद वाकई आपकी है? जानिए कैसे तय होती है मोबाइल स्क्रीन की दुनिया

विजयदशमी हमें सत्य की असत्य पर जीत का संदेश देती है, लेकिन डिजिटल युग में…

1 hour ago