होली के रंग कैसे छुड़ाएं? आसान और असरदार 10 तरीके
Anupam Kher On Anil Kapoor Birthday: हिंदी सिनेमा जगत के जाने-माने सुपरस्टार अनिल कपूर का आज यानी कि 24 दिसंबर को 66वां जन्मदिन हैं. अनिल कपूर के जन्मदिन के खास मौके पर सोशल मीडिया पर तमाम फिल्मी सितारों के साथ ही उनके चाहने वाले उन्हें जन्मदिन की बधाई दे रहे हैं. बॉलीवुड इंडस्ट्री में अनिल कपूर के ऐसे तो कई सेलेब्स दोस्त हैं. लेकिन सुपरस्टार अनुपम खेर से अनिल की दोस्ती किसी से छिपी नहीं है. ऐसे में अनिल के बर्थडे पर अनुपम खेर ने उन्हें बेहद ही खास अंदाज में जन्मदिन की बधाई दी है.
अनुपम खेर ने अनिल कपूर को खास अंदाज में दी बधाई
अनिल कपूर के जन्मदिन के खास मौके पर अनुपम खेर बधाई ना दे ये हो पाना मुश्किल है. अपने अजीज दोस्त के बर्थडे पर अनुपम खेर ने अपने ऑफिशियल इंस्टाग्राम हैंडल पर अपनी और अनिल की थ्रोबैक तस्वीरों को साक्षा की है. इसके साथ ही अनुपम खेर ने इन फोटो के कैप्शन में अनिल कपूर को जन्मदिन की बधाई देते हुए कहा है कि- ‘जन्मदिन मुबारक हो मेरे प्यारे प्यारे अनिल कपूर, पता नहीं चला कि हम कब दोस्त बन गए.
ये भी पढ़ें- Box Office: इस साल बॉक्स ऑफिस पर इन 10 फिल्मों ने की छप्परफाड़ कमाई
पता ही नहीं चला कब हम दोस्त बन गए ! लेकिन मैं आभारी हूं कि हमने किया! साथ में हमारे पहले पुरस्कार से लेकर फनी, जिद्दी, दयालु, भावनात्मक, शांतचित्त होने तक, तत्काल संचार के लिए अपशब्दों का उपयोग करने तक! हम इसे सहजता से करते हैं! क्योंकि दोस्ती ही तो होती है. आपका दिन शुभ हो मिस्टर कपूर! प्यार और प्रार्थना हमेशा!
इन फिल्मों में दिखी है अनिल-अनुपम की जोड़ी
अनिल कपूर और अनुपम खेर हिंदी सिनेमा जगत के उन दिग्गज कलाकारों में गिने जाते है, जिन्होंने एक साथ कई फिल्में में काम किया हैं. इस लिस्ट में ‘राम लखन, कर्मा, बेटा, लाड़ला, तेजाब, अपराधी, जीवन एक संघर्ष और रुप की रानी चोरों का राजा’ जैसी कई फिल्में शामिल हैं. ‘राम लखन’ अनिल कपूर और अनुपम खेर के साथ वाली करियर की सबसे शानदार फिल्मों से एक मानी जाती हैं. सोशल मीडिया पर भी अक्सर आपने देखा होगा कि ये दोनों एक दूसरे के लिए अपने दिल में प्यार और सम्मान को जाहिर करते रहते हैं.
-भारत एक्सप्रेस
PM Modi Bharat Parv 2026 Ekta Nagar: पीएम मोदी ने एकता नगर में 'भारत पर्व…
Amit Shah UP BJP working committee meeting Lucknow 2027: लखनऊ में अमित शाह का चुनावी…
इलाहाबाद हाईकोर्ट ने वकीलों को जबरन अदालत में पेश होने से रोके जाने पर कड़ी…
प्रयागराज में अंतरराष्ट्रीय फिल्म फेस्टिवल 2026 का भव्य शुभारंभ हुआ. इस दौरान भारत एक्सप्रेस, बनारस…
अंडमान एवं निकोबार द्वीपसमूह में 9 साल के लंबे अंतराल के बाद 'जनता दर्शन' फिर…
रामानंद सागर की 'रामायण' के मशहूर कलाकार अरुण गोविल और दीपिका चिखलिया 39 साल बाद…