Bharat Express DD Free Dish
Kanya Sumangla Mission Shakti Digital
Kanya Sumangla Mission Shakti Digital

Bigg Boss 17: अंकिता लोखंडे ने बिग बॉस के घर में पहली बार बताई सुशांत से आखिरी मुलाकात की बात, कहा- ‘वो एक रात…’

Bigg Boss 17: रियलिटी शो ‘बिग बॉस 17’ में जबरदस्त ड्रामा देखने को मिल रहा है. इस समय टीवी एक्ट्रेस अंकिता लोखंडे लगातार सुर्ख़ियों में बनी हुई हैं. हाल ही में बिग बॉस के घर में अंकिता पहली बार सुशांत सिंह राजपूत को याद करती नजर आईं.

Bigg Boss 17: रियलिटी शो ‘बिग बॉस 17’ में जबरदस्त ड्रामा देखने को मिल रहा है. इस समय टीवी एक्ट्रेस अंकिता लोखंडे लगातार सुर्ख़ियों में बनी हुई हैं. हाल ही में बिग बॉस के घर में अंकिता पहली बार सुशांत सिंह राजपूत को याद करती नजर आईं. उन्होंने बताया कि आखिर किस वजह से उनका सुशांत संग ब्रेकअप हुआ था. मुनव्वर फारूकी संग बातचीत के दौरान एक्ट्रेस ने इस बात का खुलासा किया है.

7 साल से रहने बाद टूटा रिश्ता

शो के लेटेस्ट एपिसोड में अंकिता ने बताया है कि वो सुशांत के साथ 7 साल से रिलेशनशिप में थीं. उन्हें ‘पवित्र रिश्ता’ के सेट पर सुशांत सिंह से प्यार हो गया था, लेकिन साल 2016 में अचानक उनका ब्रेकअप हो गया था. उन्हें ब्रेकअप की वजह भी नहीं पता चल पाई थी. एक्ट्रेस ने कहा कि उनका जाना एक अलग चीज थी. मैं टूट गई थी, मेरे मां-बाप टूट गए थे. मैं उससे उबर नहीं पा रही थी. मैं सहन नहीं कर पा रही थी. ये मेरे लिए बेहद मुश्किल था कि मैं उस रिलेशनशिप से बाहर निकलकर आगे किसी और को डेट करूं. मैं याद भी नहीं कर पा रही हूं कि वो क्या था. वो दर्द से भरा हुआ फेज था.”

एक रात में गायब हो गए थे सुशांत

मुनव्वर ने पूछा ‘क्या दोनों के बीच कोई लड़ाई चल रही थी’? इस पर अंकिता ने जवाब देते हुए कहा कि “क्या होता है ना जब आप आगे बढ़ रहे होते हो अपने करियर में. तो 10 लोग आपको कान भरने वाले मिल जाते हैं. जो भी हो रहा हो मुझे नहीं पता, लेकिन ठीक है उसका अपना मैटर था, मैंने उसे कभी नहीं रोका. वो एकदम एक रात में गायब हो गया.”

नार्मल होने में लगे ढाई साल

एक्ट्रेस ने आगे कहा कि “ब्रेकअप के बाद ऐसा होता है कि एक इंसान आगे बढ़ जाता है और दूसरा वहीं पर अटका रह जाता है, लेकिन मैंने पहले कभी प्यार में यकीन करना बंद नहीं किया कि प्यार जैसा कुछ नहीं होता. मैं प्यार के लिए तैयार थी. मैं अपनी जिंदगी में प्यार चाहती थी, और मैं अपनी जिंदगी में मैनिफेस्ट किया. मुझे इससे निकलने में ढाई साल लग गए और जब मैं नॉर्मल हो गई, तब विक्की ने मेरी जिंदगी में एंट्री की. इससे पहे वह सिर्फ मेरे दोस्त थे. मैं विक्की से सुशांत के बारे में बात करती थी. और कहती कि मुझे लगता था मेरा एक्स मेरे पास वापस आ जाएगा, और मुझे इंतजार करना चाहिए.”

सुशांत की मौत के बाद ट्रोल की गई अंकिता

वहीं एक्ट्रेस ने आगे बताया कि उन्होंने सुशांत सिंह को ब्रेकअप के दिन आखिरी बार देखा था. बता दें कि साल 2020 में सुशांत सिंह राजपूत का निधन हो गया था. जिसके बाद एक्ट्रेस को काफी ट्रोल किया गया था. एक्ट्रेस ने बताया कि “मैं कहीं भी इसमें इन्वॉल्व नहीं थी लेकिन फिर भी मैं खड़ी हुई क्योंकि मैं चाहती थी कि लोग जाने कि वो आखिर कौन थे, लेकिन लोग जब कहा थे जब मेरा ब्रेकअप हुआ. मैंने कैसे वो फेज अकेले गुजारा. ब्रेकअप की कोई वजह नहीं थी. समझ नहीं आ रहा था कि एक रात में चीजें कैसे मेरी लाइफ बदल गई.”

 



इस तरह की अन्य खबरें पढ़ने के लिए भारत एक्सप्रेस न्यूज़ ऐप डाउनलोड करें.

Also Read


Kanya Sumangla Mission Shakti Digital