मनोरंजन

सिद्धार्थ-कियारा की शादी की नई तस्वीरें आईं सामने, संगीत सेरेमनी की दिखी झलक

सिद्धार्थ मल्होत्रा ​​​​और कियारा आडवाणी ने जैसलमेर में अपनी वेडिंग के बाद आखिरकार अपने संगीत समारोह से तस्वीरें सोशल मीडिया पर शेयर की हैं. नई तस्वीरों में यह जोड़ी बिल्कुल रॉयल लग रही है. मंगलवार को कियारा आडवाणी ने अपने सोशल मीडिया अकाउंट पर तस्वीरें शेयर कीं.

कियारा मनीष मल्होत्रा ​​के गोल्डन लहंगे में बेहद खूबसूरत दिखी

इन फोटोज में कियारा मनीष मल्होत्रा ​​के गोल्डन लहंगे में बेहद खूबसूरत लग रही हैं.  वहीं, सिद्धार्थ ब्लैक और गोल्डन कलर के आउटफिट में बेहद खूबसूरत लग रहे हैं. एक तस्वीर में कियारा और सिद्धार्थ एक-दूसरे को गले लगाते हुए नजर आ रहे हैं और दूसरी तस्वीर में कियारा सिद्धार्थ की बाहों में नजर आ रही हैं.  एक तस्वीर में दोनों साथ में डांस करते भी नजर आ रहे हैं.  लास्ट फोटो में जोड़ी अपने हाथों को उठाते हुए दिखाती है.

शादी में करीबी परिवार और दोस्तों ने शिरकत की थी

बता दें हाल ही में कियारा और सिद्धार्थ ने जैसलमेर के सूर्यगढ़ पैलेस में शादी के बंधन में बंधे हैं.  उनकी शादी में करीबी परिवार और दोस्तों ने शिरकत की थी. कई बी-टाउन सेलेब्स भी उनके मिलन में शामिल हुए, जिसमें करण जौहर , शाहिद कपूर और मीरा राजपूत शामिल थे.

एक-दूसरे के साथ खुशी-खुशी पोज देते नजर आए

इससे पहले, शादी से जोड़े की अनदेखी तस्वीरें ऑनलाइन सामने आई थीं जिसमें वे दोनों ही बेहद खुबसूरत लग रहे थे. अनदेखी तस्वीरों में जोड़ी को एक साथ मुस्कुराते और थिरकते देखा जा सकता है. लवबर्ड्स को अपने मिलन का जश्न मनाने के बाद चमक बिखेरते देखा जा सकता है. वे एक-दूसरे के साथ खुशी-खुशी पोज देते नजर आ रहे हैं. वे दोनों मशहूर डिज़ाइनर मनीष मल्होत्रा ​​के आउटफिट में बेहद खूबसूरत लग रहे थे. इस खास दिन के लिए दूल्हे ने सोने की कढ़ाई वाली शेरवानी पहनी थी, जबकि दुल्हन ने  गुलाबी रंग का लहंगा चुना था. जिसमें वो बेहद खुबसूरत नजर आ रही थी.

Dimple Yadav

Recent Posts

त्योहारों पर घर जाने वालों के लिए रेलवे की तैयारी, चलेंगी सात जोड़ी स्पेशल ट्रेनें; प्लेटफॉर्म टिकट होगा दोगुना

दुर्गापूजा, दीपावली और छठ के दौरान यात्रियों की सुविधा के लिए रांची रेल मंडल सात…

10 minutes ago

‘1 साल से बिना वेतन काम कराना शोषण, 12 तक दें सैलरी!’: SHUATS कर्मचारियों के हक में हाईकोर्ट का सख्त आदेश

Allahabad High Court: इलाहाबाद हाईकोर्ट ने शुआट्स के शिक्षकों और शिक्षणेत्तर कर्मचारियों के बकाया वेतन…

17 minutes ago

हिंदुस्तान का किसान उठ खड़ा हुआ! जानिए शास्त्री जयंती पर पीएम मोदी ने पूर्व प्रधानमंत्री के लिए क्या कहा?

PM Narendra Modi Tribute: लाल बहादुर शास्त्री की जयंती पर पीएम मोदी ने उन्हें श्रद्धांजलि…

24 minutes ago

2 अक्टूबर को PM मोदी का देशवासियों से खास आग्रह! जानिए राजघाट पहुंचकर प्रधानमंत्री ने खादी को लेकर क्या कहा?

Mahatma Gandhi Tribute: गांधी जयंती पर पीएम मोदी ने राजघाट पहुंच बापू को श्रद्धांजलि दी…

41 minutes ago

PM मोदी ने फ्लाईदुबई के घायल कैप्टन स्मित मच्छार से की बात, बहादुरी को सराहा

Captain Smit Machchaar: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने फ्लाईदुबई के कैप्टन स्मित मच्छार से फोन पर…

45 minutes ago

महाराष्ट्र में 6 लाख करोड़ से ज्यादा निवेश का रोडमैप, प्रणव अडानी बोले- जब महाराष्ट्र जीतेगा, भारत जीतेगा

‘इन्वेस्ट महाराष्ट्र’ के लॉन्च कार्यक्रम में प्रणव अडानी ने महाराष्ट्र के विकास में अडानी ग्रुप…

1 hour ago