देश

‘UP में का बा’ गाना गाने वाली सिंगर नेहा सिंह राठौर को पुलिस ने थमाया नोटिस, नफरत फैलाने का आरोप, 7 सवालों के मांगे जवाब

Neha Singh Rathore: ‘यूपी में का बा’ (UP Mein Ka Ba) गाने से मशहूर हुई लोक कलाकर सिंगर नेहा सिंह राठौर एक बार फिर चर्चा में आ गई हैं. हालांकि इस बार वह किसी नये गाने की वजह से नहीं बल्कि किसी और वजह से सुर्खियों में आई हैं. दरअसल, यूपी पुलिस (UP Police) ने मंगलवार की शाम उन्हें नोटिस थमा दिया है. नोटिस में नेहा से सात सवालों के जवाब मांगे गए हैं. जिसका वीडियो खुद ट्विटर पर नेहा सिंह राठौर ने शेयर भी किया है. इस वीडियो में उनके पति भी साथ दिख रहे हैं.

नेहा सिंह लगातार अपने गानों की वजह से सोशल मीडिया (Social Media) पर छाई रहती हैं. लोग उनके गानों को काफी पसंद भी करते हैं. उनके गानों में खास बात यह रहती है कि वह गाने की किसी न किसी लाइन में सरकार पर तंज कस देती हैं. उन्होंने कई अलग-अलग मुद्दों पर गाने गाए हैं जो लोगों के बीच काफी हिट रहे हैं. हाल ही में एक गाना उनका आया है जो ‘यूपी में का बा’ सीजन 2 है. इसी गाने से मामला जुड़ा है. नोटिस में लिखा गया है कि उनके गीत ने समाज में नफरत फैलाने का काम किया है.

क्या है पूरा मामला ?

दरअसल, नेहा ने हाल ही में हुए कानपुर देहात अग्निकांड पर ‘का बा सीजन-2’ गाना गाया था. आरोप है कि उन्होंने ‘का बा सीजन-2’ वीडियो के जरिये समाज में नफरत फैलाने का काम किया है. पुलिस के द्वारा जारी किए गए नोटिस में नेहा से सात सवाल किए गए हैं, जिनका स्पष्टीकरण तीन दिन में देने के लिए कहा गया है. अगर तीन दिन में सभी सवालों के संतोषजनक जवाब नहीं मिला तो उनके खिलाफ कार्रवाई की जा सकती है.

यह भी पढ़ें-    Weather Update: फरवरी में गर्मी से हाल बेहाल, मार्च में पारा पहुंचा सकता है 40 डिग्री, जाने कब मिलेगी राहत ?

ट्विटर पर शेयर किया नोटिस दिए जाने का वीडियो

बता दें कि मंगलवार शाम को नेहा सिंह राठौर ने अपने ट्विटर अकांउट और यू-ट्यूब चैनल पर इस नोटिस को दिए जाने का वीडियो शेयर किया है. वीडियो में नेहा सिंह पुलिसकर्मियों से कहती हुई नजर आ रही हैं कि “कौन इतना परेशान करवा रहा है आपको?”. सवाल का जवाब देते हुए पुलिसकर्मी कहते हैं कि “आप परेशान कर रही हैं, हम कहां परेशान कर रहे हैं”. फिर कुछ चर्चा करने के बाद नेहा सिंह राठौर पुलिसकर्मी के दिए नोटिस की कॉपी मिलने का साइन कर देती हैं.

– भारत एक्सप्रेस

Rahul Singh

Recent Posts

रेलवे कर्मचारियों की बल्ले-बल्ले! 78 दिन के बोनस पर मोदी कैबिनेट की मुहर

Railway Bonus: केंद्र सरकार ने रेलवे कर्मचारियों के लिए 78 दिनों के वेतन के बराबर…

28 minutes ago

एशियाई खेलों में भारत का दमदार प्रदर्शन, 85 पदक जीतने वाले खिलाड़ियों से आज मिलेंगे पीएम मोदी

एशियाई खेल 2026 में भारत ने 85 पदक जीतकर चौथा स्थान हासिल किया. प्रधानमंत्री नरेंद्र…

35 minutes ago

एकता कपूर का बॉलीवुड पर बड़ा हमला! बोलीं- ‘यहां हिंदूफोबिया है’, तिलक-कलावा पहनने पर लोग कहते हैं सनकी और तांत्रिक

Ekta Kapoor Hinduphobia Statement: एकता कपूर ने रणवीर अल्लाहबादिया के पॉडकास्ट में बॉलीवुड को 'हिंदूफोबिक'…

37 minutes ago

Share Market Today: शेयर बाजार में बंपर तेजी, कच्चे तेल में नरमी के बीच सेंसेक्स 900 अंक उछला

Share Market: सेंसेक्स और निफ्टी में आज शानदार रिकवरी दर्ज की गई है. कच्चे तेल…

41 minutes ago

शिवा शर्मा केस में नया मोड़: श्रद्धा के साथ बहन रश्मि भी फरार, नेपाल भागने की कहानी आई सामने

Shiva Sharma Case: लखनऊ के चर्चित शिवा शर्मा मौत मामले में नया खुलासा हुआ है.…

44 minutes ago