Anunay Sood Death: फेमस Travel Influencer अनुनय सूद अब हमारे बीच नहीं रहे. सिर्फ 32 साल की उम्र में उन्होंने इस दुनिया को अलविदा कह दिया. उनके परिवार ने अनुनय के आधिकारिक इंस्टाग्राम अकाउंट पर एक पोस्ट साझा कर उनके निधन की जानकारी दी, जिसके बाद फैंस और सोशल मीडिया यूजर्स गहरे सदमे में हैं. किसी को अंदाज़ा भी नहीं था कि मुस्कुराता, घूमता-फिरता यह ट्रैवल स्टार इतनी जल्दी सबको छोड़ जाएगा.
अनुनय की आखिरी इंस्टाग्राम पोस्ट लास वेगास की थी. उसी से पता चलता है कि वो अपने आखिरी दिनों में अमेरिका के इस खूबसूरत शहर में थे. हमेशा की तरह उन्होंने अपने फॉलोअर्स को वहां की झलकें दिखाईं, लेकिन किसी ने नहीं सोचा था कि वही उनकी आखिरी पोस्ट साबित होगी.
परिवार का इमोशनल मैसेज
अनुनय के परिवार ने इंस्टाग्राम पर लिखा, “हमें बड़े दुख के साथ यह बताना पड़ रहा है कि हमारे प्रिय अनुनय सूद का निधन हो गया है. इस कठिन समय में हम आपसे विनम्र निवेदन करते हैं कि कृपया हमारी निजता का सम्मान करें और घर के बाहर भीड़ न लगाएं. अनुनय को अपनी दुआओं में याद रखें.”
View this post on Instagram
इस पोस्ट के बाद सोशल मीडिया पर अनुनय के फैंस लगातार उन्हें श्रद्धांजलि दे रहे हैं. कई लोगों ने कमेंट्स में लिखा कि उन्होंने लाखों युवाओं को ट्रैवल करने और दुनिया देखने के लिए प्रेरित किया.
ट्रैवल वर्ल्ड के सुपरस्टार
अनुनय सूद को ट्रैवल की दुनिया का सुपरस्टार कहा जाता था. इंस्टाग्राम पर उनके करीब 12 लाख फॉलोअर्स थे, जबकि यूट्यूब पर 3.8 लाख से ज्यादा सब्सक्राइबर उनके व्लॉग्स का इंतज़ार करते थे. उनके वीडियोज़ में सिर्फ खूबसूरत जगहें ही नहीं होती थीं, बल्कि ट्रैवल की छोटी-छोटी टिप्स और इंस्पायरिंग बातें भी होती थीं, जो दर्शकों को उनसे जोड़ देती थीं.
View this post on Instagram
फोर्ब्स इंडिया की डिजिटल स्टार लिस्ट में नाम
साल 2022, 2023 और 2024 में अनुनय फोर्ब्स इंडिया की 100 डिजिटल स्टार्स लिस्ट में शामिल रहे. फोर्ब्स ने उन्हें दुबई बेस्ड फोटोग्राफर बताया था. उनकी फोटोग्राफी स्किल्स और एडिटिंग स्टाइल ने उन्हें सोशल मीडिया पर एक अलग पहचान दी थी.
ये भी पढ़ें- कौन हैं मीरा नायर, जिनके बेटे ने न्यूयॉर्क में जीता मेयर का चुनाव?
Also Follow Bharat Express on Youtube
-भारत एक्सप्रेस
इस तरह की अन्य खबरें पढ़ने के लिए भारत एक्सप्रेस न्यूज़ ऐप डाउनलोड करें.
